Nations Bible

1 Reyes 17

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

एलियाह द्वारा सूखे की पूर्वोक्ति

1गिलआद क्षेत्र के तिशबे नगर के निवासी एलियाह ने अहाब से कहा, “इस्राएल के जीवित परमेश्वर याहवेह की शपथ, मैं जिनका सेवक हूं, आनेवाले सालों में बिना मेरे कहे, न तो ओस पड़ेगी और न ही बारिश होगी.”

कौवे द्वारा एलियाह खिलाया जाना

2तब उसे याहवेह का यह संदेश मिला, 3“यहां से जाओ और पूर्व में जाकर केरिथ नाले के क्षेत्र में, जो यरदन के पूर्व में है, छिप जाओ. 4तुम्हें नाले का जल पीना होगा. मैंने कौवों को आदेश दिया है कि वे वहां तुम्हारे भोजन का इंतजाम करें.”

5तब एलियाह ने जाकर याहवेह के आदेश का पालन किया, और यरदन नदी के पूर्व में केरिथ नाले के पास रहने लगे. 6सुबह-सुबह कौवे उनके लिए रोटी और मांस ले आते थे; वैसे ही शाम को भी.

ज़रफता की विधवा

7कुछ समय बाद वह नाला सूख गया, क्योंकि उस देश में बारिश हुई ही नहीं थी: 8एलियाह को याहवेह से यह आदेश प्राप्‍त हुआ: 9“उठो, सीदोन प्रदेश के ज़रफता नगर को जाओ, और वहीं रहो; और सुनो, मैंने वहां एक विधवा को आदेश दिया है कि वह तुम्हारे भोजन की व्यवस्था करे.” 10तब एलियाह ज़रफता चले गए. जब वह नगर द्वार के पास पहुंचे, उन्होंने एक विधवा को ईंधन-लकड़ी इकट्ठी करते देखा. उन्होंने पुकारकर उससे विनती की, “पीने के लिए एक बर्तन में थोड़ा-सा जल ले आओ.” 11जब वह जल लेने जा ही रही थी, एलियाह ने दोबारा पुकारकर उससे विनती की: “मेरे लिए रोटी का एक टुकड़ा भी लेते आना.”

12उस स्त्री ने उन्हें उत्तर दिया, “याहवेह, आपके जीवित परमेश्वर की शपथ, मैंने कुछ भी नहीं पकाया है. घर पर एक बर्तन में मुट्ठी भर आटा और एक कुप्पी में थोड़ा-सा तेल ही बाकी रह गया है. अब मैं यहां थोड़ी सी लकड़ियां बीन रही थी, कि जाकर कुछ पका लूंगी, कि मैं और मेरा पुत्र इसे खाएं; उसके बाद मृत्यु तो तय है ही.”

13एलियाह ने उससे कहा, “डरो मत. वही करो जैसा अभी तुमसे कहा है. हां, मेरे लिए एक छोटी रोटी बनाकर ले आना, इसके बाद अपने लिए और अपने पुत्र के लिए भी बना लेना. 14याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर का यह संदेश है, ‘उस बर्तन का आटा खत्म न होगा और तेल की वह कुप्पी उस दिन तक खाली न होगी, जब तक याहवेह पृथ्वी पर बारिश न भेज दें.’ ”

15वह गई और ठीक वैसा ही किया, जैसा एलियाह ने कहा था. एलियाह और उस स्त्री का परिवार इससे अनेक दिन तक भोजन करते रहे. 16उस बर्तन में न आटा खत्म हुआ और न ही तेल की वह कुप्पी कभी खाली हुई, एलियाह द्वारा दिए गए याहवेह के संदेश के अनुसार.

17कुछ समय बाद जो उस घर की स्वामिनी का पुत्र बीमार हो गया. उसका रोग ऐसा बढ़ गया था कि उसका सांस लेना बंद हो गया. 18उस स्त्री ने एलियाह से कहा, “परमेश्वर के दूत, मुझसे ऐसी कौन सी भूल हो गई है? आपके यहां आने का उद्देश्य यह है कि मुझे मेरा पाप याद कराया जाए और मेरे पुत्र के प्राण ले लिए जाएं?”

19एलियाह ने उससे कहा, “अपना पुत्र मुझे दो.” यह कहते हुए उन्होंने उसके पुत्र को उसके हाथों से ले लिया और उसे उसी ऊपरी कमरे में ले गए, जहां वह ठहरे हुए थे, और उसी बिछौने पर लिटा दिया, जिस पर वह सोते थे. 20उन्होंने याहवेह को पुकारते हुए कहा, “याहवेह, मेरे परमेश्वर, क्या इस विधवा पर, जिसके यहां मैंने आसरा लिया है, क्या, यह विपत्ति आपके ही के द्वारा लाई गई है, कि उसके पुत्र की मृत्यु हो गई है?” 21यह कहकर वह बालक पर तीन बार पसरे और याहवेह की दोहाई देते हुए कहा, “याहवेह, मेरे परमेश्वर, इस बालक के प्राण उसमें लौटा दीजिए.”

22याहवेह ने एलियाह की दोहाई सुन ली; बालक के प्राण उसमें लौट आए और वह जीवित हो गया. 23एलियाह बालक को लेकर ऊपरी कमरे से घर में आ गए और उसे उसकी माता को सौंप दिया. और उससे कहा, “देखो, तुम्हारा पुत्र जीवित है.”

24यह देख वह स्त्री एलियाह से कहने लगी, “अब मैं यह जान गई हूं कि आप परमेश्वर के दूत हैं और आपके मुख से निकला हुआ याहवेह का संदेश सच है.”

¿Sabías que…?

Elías y la sequía

  • El nombre Querit hace referencia a un desfiladero o lecho de torrente invernal. Este barranco, situado al este del río Jordán, sirvió de refugio apartado para Elías tras comunicar su anuncio de sequía al rey Acab.Fuentes: el propio texto bíblico · Cherith · Elijah
  • Sarepta, cuyo nombre se asocia a un taller de fundición o refinación de metales, era una localidad fenicia ubicada entre Tiro y Sidón. Allí, fuera del territorio de Israel, Elías fue sustentado por una viuda pobre durante la gran hambruna.Fuentes: el propio texto bíblico · Zarephath · Sidon
  • Elías es presentado como el tisbita, de los moradores de Galaad, una región montañosa al este del río Jordán. Esta designación puede indicar que procedía de un pueblo llamado Tisbe, o bien traducirse como un forastero o residente establecido allí.Fuentes: el propio texto bíblico · Tishbe · Gilead

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Gilead · Hoy: Gilead 1 · 32.187, 35.692 · versículo 1
  • Jordan · Hoy: Jordan River · 31.761, 35.558 · versículos 3, 5
  • Sidon · Hoy: Sandikli archaeological site in Sidon · 33.561, 35.372 · versículo 9
  • Zarephath · Hoy: Sarepta · 33.464, 35.295 · versículos 9, 10

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Fuente: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.