Nations Bible

Salmos 44

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

इस्राएल की शिकायत

प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का मश्कील

1हे परमेश्वर, हमने अपने कानों से सुना,

हमारे बापदादों ने हम से वर्णन किया है,

कि तूने उनके दिनों में

और प्राचीनकाल में क्या-क्या काम किए हैं।

2तूने अपने हाथ से जातियों को निकाल दिया,

और इनको बसाया;

तूने देश-देश के लोगों को दुःख दिया,

और इनको चारों ओर फैला दिया;

3क्योंकि वे न तो अपनी तलवार के

बल से इस देश के अधिकारी हुए,

और न अपने बाहुबल से; परन्तु तेरे दाहिने हाथ

और तेरी भुजा और तेरे प्रसन्न मुख के कारण जयवन्त हुए;

क्योंकि तू उनको चाहता था।

4हे परमेश्वर, तू ही हमारा महाराजा है,

तू याकूब के उद्धार की आज्ञा देता है।

5तेरे सहारे से हम अपने द्रोहियों को

ढकेलकर गिरा देंगे;

तेरे नाम के प्रताप से हम

अपने विरोधियों को रौंदेंगे।

6क्योंकि मैं अपने धनुष पर भरोसा न रखूँगा,

और न अपनी तलवार के बल से बचूँगा।

7परन्तु तू ही ने हमको द्रोहियों से बचाया है,

और हमारे बैरियों को निराश

और लज्जित किया है।

8हम परमेश्वर की बड़ाई

दिन भर करते रहते हैं,

और सदैव तेरे नाम का

धन्यवाद करते रहेंगे। (सेला)

9तो भी तूने अब हमको त्याग दिया

और हमारा अनादर किया है,

और हमारे दलों के साथ आगे नहीं जाता।

10तू हमको शत्रु के सामने से हटा देता है,

और हमारे बैरी मनमाने लूट मार करते हैं।

11तूने हमें कसाई की भेड़ों के

समान कर दिया है,

और हमको अन्यजातियों में

तितर-बितर किया है।

12तू अपनी प्रजा को सेंत-मेंत बेच डालता है,

परन्तु उनके मोल से तू धनी नहीं होता।

13तू हमारे पड़ोसियों से हमारी

नामधराई कराता है,

और हमारे चारों ओर के रहनेवाले

हम से हँसी ठट्ठा करते हैं।

14तूने हमको अन्यजातियों के बीच

में अपमान ठहराया है,

और देश-देश के लोग हमारे

कारण सिर हिलाते हैं।

15दिन भर हमें तिरस्कार सहना पड़ता है,

और कलंक लगाने

और निन्दा करनेवाले के बोल से,

16शत्रु और बदला लेनेवालों के कारण,

बुरा-भला कहनेवालों

और निन्दा करनेवालों के कारण।

17यह सब कुछ हम पर बीता तो

भी हम तुझे नहीं भूले,

न तेरी वाचा के विषय विश्वासघात किया है।

18हमारे मन न बहके,

न हमारे पैर तरी राह से मुड़ें;

19तो भी तूने हमें गीदड़ों के स्थान में पीस डाला,

और हमको घोर अंधकार में छिपा दिया है।

20यदि हम अपने परमेश्वर का नाम भूल जाते,

या किसी पराए देवता की ओर अपने हाथ फैलाते,

21तो क्या परमेश्वर इसका विचार न करता?

क्योंकि वह तो मन की गुप्त बातों को जानता है।

22परन्तु हम दिन भर तेरे निमित्त

मार डाले जाते हैं,

और उन भेड़ों के समान समझे

जाते हैं जो वध होने पर हैं। (रोम. 8:36)

23हे प्रभु, जाग! तू क्यों सोता है?

उठ! हमको सदा के लिये त्याग न दे!

24तू क्यों अपना मुँह छिपा लेता है?

और हमारा दुःख और सताया जाना भूल जाता है?

25हमारा प्राण मिट्टी से लग गया;

हमारा शरीर भूमि से सट गया है।

26हमारी सहायता के लिये उठ खड़ा हो।

और अपनी करुणा के निमित्त हमको छुड़ा ले।

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Un Lamento Comunitario en Tiempos de Derrota

  • El Salmo 44 se presenta como un Masquil de los hijos de Coré, una familia levítica vinculada al canto y la liturgia del templo, descendiente del levita Coré mencionado en Éxodo y Números.Fuentes: el propio texto bíblico · Korah (Levite)
  • A diferencia de otros lamentos que vinculan las derrotas con la idolatría, la comunidad en el Salmo 44 afirma su fidelidad, sosteniendo que no ha olvidado a Dios ni ha quebrantado Su pacto.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El salmo contrasta los relatos de las victorias divinas de los antepasados al establecerse en la tierra con la dura realidad presente de derrota militar, dispersión entre las naciones y trato como ovejas de matadero.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fuente: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.