Nations Bible

Salmos 39

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

बुद्धि और क्षमा के लिये प्रार्थना

यदूतून प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

1मैंने कहा, “मैं अपनी चाल चलन में चौकसी करूँगा,

ताकि मेरी जीभ से पाप न हो;

जब तक दुष्ट मेरे सामने है,

तब तक मैं लगाम लगाए अपना मुँह बन्द किए रहूँगा।” (याकू. 1:26)

2मैं मौन धारण कर गूँगा बन गया,

और भलाई की ओर से भी चुप्पी साधे रहा;

और मेरी पीड़ा बढ़ गई,

3मेरा हृदय अन्दर ही अन्दर जल रहा था।

सोचते-सोचते आग भड़क उठी;

तब मैं अपनी जीभ से बोल उठा;

4“हे यहोवा, ऐसा कर कि मेरा अन्त

मुझे मालूम हो जाए, और यह भी

कि मेरी आयु के दिन कितने हैं;

जिससे मैं जान लूँ कि कैसा अनित्य हूँ!

5देख, तूने मेरी आयु बालिश्त भर की रखी है,

और मेरा जीवनकाल तेरी दृष्टि में कुछ है ही नहीं।

सचमुच सब मनुष्य कैसे ही स्थिर

क्यों न हों तो भी व्यर्थ ठहरे हैं। (सेला)

6सचमुच मनुष्य छाया सा चलता फिरता है;

सचमुच वे व्यर्थ घबराते हैं;

वह धन का संचय तो करता है

परन्तु नहीं जानता कि उसे कौन लेगा!

7“अब हे प्रभु, मैं किस बात की बाट जोहूँ?

मेरी आशा तो तेरी ओर लगी है।

8मुझे मेरे सब अपराधों के बन्धन से छुड़ा ले।

मूर्ख मेरी निन्दा न करने पाए।

9मैं गूँगा बन गया और मुँह न खोला;

क्योंकि यह काम तू ही ने किया है।

10तूने जो विपत्ति मुझ पर डाली है

उसे मुझसे दूर कर दे,

क्योंकि मैं तो तेरे हाथ की मार से

भस्म हुआ जाता हूँ।

11जब तू मनुष्य को अधर्म के कारण

डाँट-डपटकर ताड़ना देता है;

तब तू उसकी सामर्थ्य को पतंगे के समान नाश करता है;

सचमुच सब मनुष्य वृथाभिमान करते हैं।

12“हे यहोवा, मेरी प्रार्थना सुन, और मेरी दुहाई पर कान लगा;

मेरा रोना सुनकर शान्त न रह!

क्योंकि मैं तेरे संग एक परदेशी यात्री के समान रहता हूँ,

और अपने सब पुरखाओं के समान परदेशी हूँ। (इब्रा. 11:13)

13आह! इससे पहले कि मैं यहाँ से चला जाऊँ

और न रह जाऊँ,

मुझे बचा ले जिससे मैं प्रदीप्त जीवन प्राप्त करूँ!”

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

La fragilidad y brevedad de la vida humana

  • El encabezado dedica esta composición al director del coro y a Jedutún, atribuyendo la oración a David.Fuentes: el propio texto bíblico · David
  • El salmo ilustra la brevedad de la existencia al describir la vida humana como apenas unos palmos—una medida antigua basada en el ancho de la mano—y como un soplo pasajero o una sombra.Fuentes: el propio texto bíblico
  • El orador se identifica como un forastero y peregrino que habita junto a Dios, reflejando una postura de total dependencia de la misericordia y la hospitalidad divinas.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fuente: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.