Nations Bible

Salmos 25

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

प्रभु पर निर्भरता

दाऊद का भजन

1हे यहोवा, मैं अपने मन को तेरी ओर

उठाता हूँ।

2हे मेरे परमेश्वर, मैंने तुझी पर भरोसा रखा है,

मुझे लज्जित होने न दे;

मेरे शत्रु मुझ पर जयजयकार करने न पाएँ।

3वरन् जितने तेरी बाट जोहते हैं उनमें से कोई

लज्जित न होगा;

परन्तु जो अकारण विश्वासघाती हैं वे ही

लज्जित होंगे।

4हे यहोवा, अपने मार्ग मुझ को दिखा;

अपना पथ मुझे बता दे।

5मुझे अपने सत्य पर चला और शिक्षा दे,

क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है;

मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहता हूँ।

6हे यहोवा, अपनी दया और करुणा के कामों को स्मरण कर;

क्योंकि वे तो अनन्तकाल से होते आए हैं।

7हे यहोवा, अपनी भलाई के कारण

मेरी जवानी के पापों और मेरे अपराधों को स्मरण न कर;

अपनी करुणा ही के अनुसार तू मुझे स्मरण कर।

8यहोवा भला और सीधा है;

इसलिए वह पापियों को अपना मार्ग दिखलाएगा।

9वह नम्र लोगों को न्याय की शिक्षा देगा,

हाँ, वह नम्र लोगों को अपना मार्ग दिखलाएगा।

10जो यहोवा की वाचा और चितौनियों को मानते हैं,

उनके लिये उसके सब मार्ग करुणा और सच्चाई हैं। (यूह. 1:17)

11हे यहोवा, अपने नाम के निमित्त

मेरे अधर्म को जो बहुत हैं क्षमा कर।

12वह कौन है जो यहोवा का भय मानता है?

प्रभु उसको उसी मार्ग पर जिससे वह

प्रसन्न होता है चलाएगा।

13वह कुशल से टिका रहेगा,

और उसका वंश पृथ्वी पर अधिकारी होगा।

14यहोवा के भेद को वही जानते हैं जो उससे डरते हैं,

और वह अपनी वाचा उन पर प्रगट करेगा। (इफि. 1:9, इफि. 1:18)

15मेरी आँखें सदैव यहोवा पर टकटकी लगाए रहती हैं,

क्योंकि वही मेरे पाँवों को जाल में से छुड़ाएगा। (भज. 141:8)

16हे यहोवा, मेरी ओर फिरकर मुझ पर दया कर;

क्योंकि मैं अकेला और पीड़ित हूँ।

17मेरे हृदय का क्लेश बढ़ गया है,

तू मुझ को मेरे दुःखों से छुड़ा ले।

18तू मेरे दुःख और कष्ट पर दृष्टि कर,

और मेरे सब पापों को क्षमा कर।

19मेरे शत्रुओं को देख कि वे कैसे बढ़ गए हैं,

और मुझसे बड़ा बैर रखते हैं।

20मेरे प्राण की रक्षा कर, और मुझे छुड़ा;

मुझे लज्जित न होने दे,

क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ।

21खराई और सिधाई मुझे सुरक्षित रखे,

क्योंकि मुझे तेरी ही आशा है।

22हे परमेश्वर इस्राएल को उसके सारे संकटों से छुड़ा ले।

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Una oración por guía y perdón

  • El salmo vincula estrechamente la guía divina con el perdón personal, pidiendo a Dios no solo que enseñe sus caminos y sendas, sino también que no recuerde los pecados y rebeliones de la juventud del suplicante, acordándose en cambio de su antigua misericordia.Fuentes: el propio texto bíblico
  • Aunque la oración es ante todo el clamor de un individuo que busca librarse de la soledad, la aflicción y enemigos hostiles, su último versículo se amplía hacia una petición colectiva para que Dios rescate a todo Israel de sus angustias.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fuente: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.