Proverbios 31
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.
राजा को सलाह
1लमूएल राजा के प्रभावशाली वचन, जो उसकी माता ने उसे सिखाए।
2हे मेरे पुत्र, हे मेरे निज पुत्र!
हे मेरी मन्नतों के पुत्र!
3अपना बल स्त्रियों को न देना,
न अपना जीवन उनके वश कर देना जो राजाओं का पौरूष खा जाती हैं।
4हे लमूएल, राजाओं को दाखमधु पीना शोभा नहीं देता,
और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता;
5ऐसा न हो कि वे पीकर व्यवस्था को भूल जाएँ
और किसी दुःखी के हक़ को मारें।
6मदिरा उसको पिलाओ जो मरने पर है,
और दाखमधु उदास मनवालों को ही देना;
7जिससे वे पीकर अपनी दरिद्रता को भूल जाएँ
और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।
8गूँगे के लिये अपना मुँह खोल,
और सब अनाथों का न्याय उचित रीति से किया कर।
9अपना मुँह खोल और धर्म से न्याय कर,
और दीन दरिद्रों का न्याय कर।
सदाचारी पत्नी
10भली पत्नी कौन पा सकता है?
क्योंकि उसका मूल्य मूँगों से भी बहुत अधिक है।
11उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास है,
और उसे लाभ की घटी नहीं होती।
12वह अपने जीवन के सारे दिनों में उससे बुरा नहीं,
वरन् भला ही व्यवहार करती है।
13वह ऊन और सन ढूँढ़ ढूँढ़कर,
अपने हाथों से प्रसन्नता के साथ काम करती है।
14वह व्यापार के जहाजों के समान अपनी भोजनवस्तुएँ दूर से मँगवाती है।
15वह रात ही को उठ बैठती है,
और अपने घराने को भोजन खिलाती है
और अपनी दासियों को अलग-अलग काम देती है।
16वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है
और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है।
17वह अपनी कमर को बल के फेंटे से कसती है,
और अपनी बाहों को दृढ़ बनाती है। (लूका 12:35)
18वह परख लेती है कि मेरा व्यापार लाभदायक है।
रात को उसका दिया नहीं बुझता।
19वह अटेरन में हाथ लगाती है,
और चरखा पकड़ती है।
20वह दीन के लिये मुट्ठी खोलती है,
और दरिद्र को सम्भालने के लिए हाथ बढ़ाती है।
21वह अपने घराने के लिये हिम से नहीं डरती,
क्योंकि उसके घर के सब लोग लाल कपड़े पहनते हैं।
22वह तकिये बना लेती है;
उसके वस्त्र सूक्ष्म सन और बैंगनी रंग के होते हैं।
23जब उसका पति सभा में देश के पुरनियों के संग बैठता है,
तब उसका सम्मान होता है।
24वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है;
और व्यापारी को कमरबन्द देती है।
25वह बल और प्रताप का पहरावा पहने रहती है,
और आनेवाले काल के विषय पर हँसती है।
26वह बुद्धि की बात बोलती है,
और उसके वचन कृपा की शिक्षा के अनुसार होते हैं।
27वह अपने घराने के चाल चलन को ध्यान से देखती है,
और अपनी रोटी बिना परिश्रम नहीं खाती।
28उसके पुत्र उठ उठकर उसको धन्य कहते हैं,
उनका पति भी उठकर उसकी ऐसी प्रशंसा करता है:
29“बहुत सी स्त्रियों ने अच्छे-अच्छे काम तो किए हैं परन्तु तू उन सभी में श्रेष्ठ है।”
30शोभा तो झूठी और सुन्दरता व्यर्थ है,
परन्तु जो स्त्री यहोवा का भय मानती है, उसकी प्रशंसा की जाएगी।
31उसके हाथों के परिश्रम का फल उसे दो,
और उसके कार्यों से सभा में उसकी प्रशंसा होगी।

¿Sabías que…?
Consejos a un rey y la mujer virtuosa
- La identidad histórica del rey Lemuel no se conoce con certeza fuera de este pasaje. Su nombre significa dedicado a Dios y, aunque la tradición rabínica lo identificó con el rey Salomón, el texto lo presenta recibiendo instrucción moral y orientación sobre el gobierno justo directamente de su madre.Fuentes: Lemuel · Mother of Lemuel · el propio texto bíblico
- El poema en la segunda mitad del capítulo describe a una mujer capaz que administra diversas actividades económicas, tales como evaluar y comprar terrenos, plantar una viña, fabricar textiles y comerciar con mercaderes, al tiempo que atiende su hogar y ayuda a los necesitados.Fuentes: el propio texto bíblico
Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.
Créditos y licencia de esta traducción
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions Language: मानक हिन्दी (Hindi) Translation by: Bridge Connectivity Solutions Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd. This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2023-04-11
Fuente: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org