Nations Bible

Job 11

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

सोपर का तर्क

1तब नामाती सोपर ने कहा,

2“बहुत सी बातें जो कही गई हैं, क्या उनका उत्तर देना न चाहिये?

क्या यह बकवादी मनुष्य धर्मी ठहराया जाए?

3क्या तेरे बड़े बोल के कारण लोग चुप रहें?

और जब तू ठट्ठा करता है, तो क्या कोई तुझे लज्जित न करे?

4तू तो यह कहता है, ‘मेरा सिद्धान्त शुद्ध है

और मैं परमेश्वर की दृष्टि में पवित्र हूँ।’

5परन्तु भला हो, कि परमेश्वर स्वयं बातें करें,

और तेरे विरुद्ध मुँह खोले,

6और तुझ पर बुद्धि की गुप्त बातें प्रगट करे,

कि उनका मर्म तेरी बुद्धि से बढ़कर है।

इसलिए जान ले, कि परमेश्वर तेरे अधर्म में से बहुत कुछ भूल जाता है।

7“क्या तू परमेश्वर का गूढ़ भेद पा सकता है?

और क्या तू सर्वशक्तिमान का मर्म पूरी रीति से जाँच सकता है?

8वह आकाश सा ऊँचा है; तू क्या कर सकता है?

वह अधोलोक से गहरा है, तू कहाँ समझ सकता है?

9उसकी माप पृथ्वी से भी लम्बी है

और समुद्र से चौड़ी है।

10जब परमेश्वर बीच से गुजरे, बन्दी बना ले

और अदालत में बुलाए, तो कौन उसको रोक सकता है?

11क्योंकि वह पाखण्डी मनुष्यों का भेद जानता है,

और अनर्थ काम को बिना सोच विचार किए भी जान लेता है।

12निर्बुद्धि मनुष्य बुद्धिमान हो सकता है;

यद्यपि मनुष्य जंगली गदहे के बच्‍चे के समान जन्म ले;

13“ यदि तू अपना मन शुद्ध करे,

और परमेश्वर की ओर अपने हाथ फैलाए,

14और यदि कोई अनर्थ काम तुझ से हुए हो उसे दूर करे,

और अपने डेरों में कोई कुटिलता न रहने दे,

15तब तो तू निश्चय अपना मुँह निष्कलंक दिखा सकेगा;

और तू स्थिर होकर कभी न डरेगा।

16तब तू अपना दुःख भूल जाएगा,

तू उसे उस पानी के समान स्मरण करेगा जो बह गया हो।

17और तेरा जीवन दोपहर से भी अधिक प्रकाशमान होगा;

और चाहे अंधेरा भी हो तो भी वह भोर सा हो जाएगा।

18और तुझे आशा होगी, इस कारण तू निर्भय रहेगा;

और अपने चारों ओर देख देखकर तू निर्भय विश्राम कर सकेगा।

19और जब तू लेटेगा, तब कोई तुझे डराएगा नहीं;

और बहुत लोग तुझे प्रसन्न करने का यत्न करेंगे।

20परन्तु दुष्ट लोगों की आँखें धुँधली हो जाएँगी,

और उन्हें कोई शरणस्थान न मिलेगा

और उनकी आशा यही होगी कि प्राण निकल जाए।”

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

El primer discurso de Zofar

  • Zofar, presentado como un naamatita de una localidad desconocida llamada Naamat, era uno de los compañeros que acudieron a consolar a Job en su sufrimiento. La antigua traducción griega de la Septuaginta lo identifica como rey de los mineos, un grupo asociado con los maonitas en el sur de Arabia.Fuentes: Zophar · el propio texto bíblico
  • En su discurso, Zofar sostiene que la sabiduría divina está completamente fuera del alcance humano, pues es más alta que los cielos y más profunda que el Seol. Insiste en que Job está recibiendo un castigo menor al que merecen sus faltas, y le insta a alejar la injusticia de sus tiendas y buscar a Dios para hallar esperanza y restauración.Fuentes: el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Créditos y licencia de esta traducción
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fuente: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.