Nations Bible

Hechos 28

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Toca un versículo para ver sus referencias cruzadas.

माल्टा द्वीप में पौलुस का स्वागत

1जब हम बच निकले, तो पता चला कि यह टापू माल्टा कहलाता है। 2और वहाँ के निवासियों ने हम पर अनोखी कृपा की; क्योंकि मेंह के कारण जो बरस रहा था और जाड़े के कारण, उन्होंने आग सुलगाकर हम सब को ठहराया। 3जब पौलुस ने लकड़ियों का गट्ठा बटोरकर आग पर रखा, तो एक साँप आँच पाकर निकला और उसके हाथ से लिपट गया। 4जब उन निवासियों ने साँप को उसके हाथ में लटके हुए देखा, तो आपस में कहा, “सचमुच यह मनुष्य हत्यारा है, कि यद्यपि समुद्र से बच गया, तो भी न्याय ने जीवित रहने न दिया।” 5तब उसने साँप को आग में झटक दिया, और उसे कुछ हानि न पहुँची। 6परन्तु वे प्रतीक्षा कर रहे थे कि वह सूज जाएगा, या एकाएक गिरकर मर जाएगा, परन्तु जब वे बहुत देर तक देखते रहे और देखा कि उसका कुछ भी नहीं बिगड़ा, तो और ही विचार कर कहा, “यह तो कोई देवता है।”

7उस जगह के आस-पास पुबलियुस नामक उस टापू के प्रधान की भूमि थी: उसने हमें अपने घर ले जाकर तीन दिन मित्रभाव से पहुनाई की। 8पुबलियुस के पिता तेज बुखार और पेचिश से रोगी पड़ा था। अतः पौलुस ने उसके पास घर में जाकर प्रार्थना की, और उस पर हाथ रखकर उसे चंगा किया। 9जब ऐसा हुआ, तो उस टापू के बाकी बीमार आए, और चंगे किए गए। 10उन्होंने हमारा बहुत आदर किया, और जब हम चलने लगे, तो जो कुछ हमारे लिये आवश्यक था, जहाज पर रख दिया।

माल्टा द्वीप से रोम की ओर

11तीन महीने के बाद हम सिकन्दरिया के एक जहाज पर चल निकले, जो उस टापू में जाड़े काट रहा था, और जिसका चिन्ह दियुसकूरी था। 12सुरकूसा में लंगर डाल करके हम तीन दिन टिके रहे। 13वहाँ से हम घूमकर रेगियुम में आए; और एक दिन के बाद दक्षिणी हवा चली, तब दूसरे दिन पुतियुली में आए। 14वहाँ हमको कुछ भाई मिले, और उनके कहने से हम उनके यहाँ सात दिन तक रहे; और इस रीति से हम रोम को चले। 15वहाँ से वे भाई हमारा समाचार सुनकर अप्पियुस के चौक और तीन-सराय तक हमारी भेंट करने को निकल आए, जिन्हें देखकर पौलुस ने परमेश्वर का धन्यवाद किया, और ढाढ़स बाँधा।

16जब हम रोम में पहुँचे, तो पौलुस को एक सिपाही के साथ जो उसकी रखवाली करता था, अकेले रहने की आज्ञा हुई।

पौलुस रोम में

17तीन दिन के बाद उसने यहूदियों के प्रमुख लोगों को बुलाया, और जब वे इकट्ठे हुए तो उनसे कहा, “हे भाइयों, मैंने अपने लोगों के या पूर्वजों की प्रथाओं के विरोध में कुछ भी नहीं किया, फिर भी बन्दी बनाकर यरूशलेम से रोमियों के हाथ सौंपा गया। 18उन्होंने मुझे जाँचकर छोड़ देना चाहा, क्योंकि मुझ में मृत्यु के योग्य कोई दोष न था। 19परन्तु जब यहूदी इसके विरोध में बोलने लगे, तो मुझे कैसर की दुहाई देनी पड़ी; यह नहीं कि मुझे अपने लोगों पर कोई दोष लगाना था। 20इसलिए मैंने तुम को बुलाया है, कि तुम से मिलूँ और बातचीत करूँ; क्योंकि इस्राएल की आशा के लिये मैं इस जंजीर से जकड़ा हुआ हूँ।” 21उन्होंने उससे कहा, “न हमने तेरे विषय में यहूदियों से चिट्ठियाँ पाईं, और न भाइयों में से किसी ने आकर तेरे विषय में कुछ बताया, और न बुरा कहा। 22परन्तु तेरा विचार क्या है? वही हम तुझ से सुनना चाहते हैं, क्योंकि हम जानते हैं, कि हर जगह इस मत के विरोध में लोग बातें करते हैं।”

23तब उन्होंने उसके लिये एक दिन ठहराया, और बहुत से लोग उसके यहाँ इकट्ठे हुए, और वह परमेश्वर के राज्य की गवाही देता हुआ, और मूसा की व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की पुस्तकों से यीशु के विषय में समझा-समझाकर भोर से साँझ तक वर्णन करता रहा। 24तब कुछ ने उन बातों को मान लिया, और कुछ ने विश्वास न किया। 25जब वे आपस में एकमत न हुए, तो पौलुस के इस एक बात के कहने पर चले गए, “पवित्र आत्मा ने यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा तुम्हारे पूर्वजों से ठीक ही कहा, 26‘जाकर इन लोगों से कह,

कि सुनते तो रहोगे, परन्तु न समझोगे,

और देखते तो रहोगे, परन्तु न बूझोगे;

27क्योंकि इन लोगों का मन मोटा,

और उनके कान भारी हो गए हैं,

और उन्होंने अपनी आँखें बन्द की हैं,

ऐसा न हो कि वे कभी आँखों से देखें,

और कानों से सुनें,

और मन से समझें

और फिरें,

और मैं उन्हें चंगा करूँ।’ (यशा. 6:9,10)

28“अतः तुम जानो, कि परमेश्वर के इस उद्धार की कथा अन्यजातियों के पास भेजी गई है, और वे सुनेंगे।” (भज. 67:2, भज. 98:3, यशा. 40:5) 29जब उसने यह कहा तो यहूदी आपस में बहुत विवाद करने लगे और वहाँ से चले गए। 30और पौलुस पूरे दो वर्ष अपने किराये के घर में रहा, 31और जो उसके पास आते थे, उन सबसे मिलता रहा और बिना रोक-टोक बहुत निडर होकर परमेश्वर के राज्य का प्रचार करता और प्रभु यीशु मसीह की बातें सिखाता रहा।

Ilustración artística: una interpretación, no un registro histórico.

¿Sabías que…?

Del naufragio en Malta hasta Roma

  • La isla que los viajeros supieron que se llamaba Malta es la isla del Mediterráneo también conocida como Melita, la Malta actual. El Easton's Bible Dictionary (1897) dice que fue colonizada primero por fenicios, a quienes identifica con los “bárbaros” de Hechos 28:2, y que los griegos la tomaron en 736 a. C., después de lo cual pasó a los cartagineses. Pablo y sus compañeros permanecieron allí tres meses, hasta que pasó la temporada de tormentas.Fuentes: Melita · Publius · el propio texto bíblico
  • Cerca había una propiedad de Publio, el principal de la isla, que recibió al grupo náufrago y lo hospedó con generosidad durante tres días. El Easton's Bible Dictionary (1897) señala que algunos suponen que la palabra griega protos, traducida como “hombre principal”, era propiamente un término maltés, el título oficial del gobernador.Fuentes: Publius · el propio texto bíblico
  • Después de tres meses zarparon en un barco alejandrino que había invernado en la isla. Permanecieron tres días en Siracusa, en la costa sureste de Sicilia, que el Easton's Bible Dictionary (1897) describe como distinguida por su tamaño y esplendor; luego llegaron a Regio, en el estrecho de Mesina, y a Puteoli, que ese diccionario describe como el gran puerto de los barcos alejandrinos de grano, a unas 170 millas de Roma. Desde Puteoli siguieron hacia Roma por la Vía Apia, y unos hermanos salieron a su encuentro hasta el Foro de Apio y las Tres Tabernas.Fuentes: Syracuse · Rhegium · Puteoli · el propio texto bíblico

Notas escritas con ayuda de IA a partir de fuentes abiertas (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, dominio público) y revisadas antes de publicarse.

Lugares de este capítulo

  • Malta · 35.933, 14.412 · versículo 1
  • Alexandria · 31.183, 29.896 · versículo 11
  • Syracuse · 37.064, 15.293 · versículo 12
  • Puteoli · Hoy: Pozzuoli · 40.826, 14.121 · versículo 13
  • Rhegium · Hoy: Reggio Calabria · 38.109, 15.644 · versículo 13
  • Rome · 41.892, 12.485 · versículos 14, 15, 16, 30
  • Forum of Appius · Hoy: Forum Appii · 41.466, 12.998 · versículo 15
  • Three Taverns · 41.562, 12.874 · versículo 15
  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · versículo 17
  • Judea · Hoy: Judea 1 · 31.777, 35.234 · versículo 21

Solo aparecen lugares identificados con alta confianza (90 % o más según las fuentes académicas reunidas por OpenBible). Mapa de la época: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; mapa actual: © colaboradores de OpenStreetMap; lugares: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Créditos y licencia de esta traducción
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Fuente: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Habla con nosotros

Cuéntanos desde dónde lees, cómo te ha ayudado la Biblia o qué podemos mejorar. Leemos todos los mensajes.