Psalms 22
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
संगीत निर्देशक के लिये. “सबेरे की हिरणी” धुन पर आधारित. दावीद का एक स्तोत्र.
1मेरे परमेश्वर, मेरे परमेश्वर, क्यों आपने मेरा परित्याग कर दिया?
मुझे मुक्त करने में इतना विलंब क्यों हो रहा है?
क्यों मेरे कराहने का स्वर आप सुन नहीं पा रहे?
2मेरे परमेश्वर, मैं दिन में पुकारता हूं पर आप उत्तर नहीं देते,
रात्रि में भी मुझे शांति प्राप्त नहीं हो पाती.
3जबकि पवित्र हैं आप;
जो इस्राएल के स्तवन पर विराजमान हैं.
4हमारे पूर्वजों ने आप पर भरोसा किया;
उन्होंने आप पर भरोसा किया और आपने उनका उद्धार किया.
5उन्होंने आपको पुकारा और आपने उनका उद्धार किया;
आप में उनके विश्वास ने उन्हें लज्जित होने न दिया.
6अब मैं मनुष्य नहीं, कीड़ा मात्र रह गया हूं,
मनुष्यों के लिए लज्जित, जनसाधारण के लिए अपमानित.
7वे सभी, जो मुझे देखते हैं, मेरा उपहास करते हैं;
वे मेरा अपमान करते हुए सिर हिलाते हुए कहते हैं,
8“उसने याहवेह में भरोसा किया है,
याहवेह ही उसे मुक्त कराएं.
वही उसे बचाएं,
क्योंकि वह याहवेह में ही मगन रहता है.”
9आप ही हैं, जिन्होंने मुझे गर्भ से सुरक्षित निकाला;
जब मैं अपनी माता की गोद में ही था, आपने मुझमें अपने प्रति विश्वास जगाया.
10जन्म के समय से ही मुझे आपकी सुरक्षा में छोड़ दिया गया;
आप उस क्षण से मेरे परमेश्वर हैं, जिस क्षण से मैं माता के गर्भ में आया.
11प्रभु, मुझसे दूर न रहें,
क्योंकि संकट निकट दिखाई दे रहा है
और मेरा सहायक कोई नहीं.
12अनेक सांड़ मुझे घेरे हुए हैं;
बाशान के सशक्त सांड़ों ने मुझे घेर रखा है.
13उन्होंने अपने मुंह ऐसे फाड़ रखे हैं
जैसे गरजनेवाले हिंसक सिंह अपने शिकार को देख मुख फाड़ते हैं.
14मुझे जल के समान उंडेल दिया गया है,
मेरी हड्डियां जोड़ों से उखड़ गई हैं.
मेरा हृदय मोम समान हो चुका है;
वह भी मेरे भीतर ही भीतर पिघल चुका है.
15मेरा मुंह ठीकरे जैसा शुष्क हो चुका है,
मेरी जीभ तालू से चिपक गई है;
आपने मुझे मृत्यु की मिट्टी में छोड़ दिया है.
16कुत्ते मुझे घेरकर खड़े हुए हैं,
दुष्टों का समूह मेरे चारों ओर खड़ा हुआ है;
उन्होंने मेरे हाथ और पांव छेद दिए हैं.
17अब मैं अपनी एक-एक हड्डी गिन सकता हूं;
लोग मुझे ताकते हुए मुझ पर कुदृष्टि डालते हैं.
18उन्होंने मेरा बाहरी कपड़ा आपस में बांट लिया,
और मेरे अंदर के वस्त्र के लिए पासा फेंका.
19किंतु, याहवेह, आप मुझसे दूर न रहें.
आप मेरी शक्ति के स्रोत हैं; मेरी सहायता के लिए देर मत लगाइए.
20तलवार के प्रहार से तथा कुत्तों के आक्रमण से,
मेरे जीवन की रक्षा करें.
21सिंहों के मुंह से तथा वन्य सांड़ों के सीगों से,
मेरी रक्षा करें.
22तब मैं स्वजनों में आपकी महिमा का प्रचार करूंगा;
सभा में मैं आपका स्तवन करूंगा.
23याहवेह के श्रद्धालुओ, उनका स्तवन करो!
याकोब के वंशजो, उनका सम्मान करो!
समस्त इस्राएल वंशजो, उनकी वंदना करो!
24क्योंकि याहवेह ने दुःखितों की शोचनीय,
करुण स्थिति को न तो तुच्छ जाना और न ही उससे घृणा की.
वह पीड़ितों की यातनाएं देखकर उनसे दूर न हुए,
परंतु उन्होंने उनकी सहायता के लिए उनकी वाणी सुनी.
25महासभा में आपके गुणगान के लिए मेरे प्रेरणास्रोत आप ही हैं;
आपके श्रद्धालुओं के सामने मैं अपने प्रण पूर्ण करूंगा.
26नम्र पुरुष भोजन कर तृप्त हो जाएगा;
जो याहवेह के खोजी हैं, वे उनका स्तवन करेंगे.
सर्वदा सजीव रहे तुम्हारा हृदय!
27पृथ्वी की छोर तक
सभी मनुष्य याहवेह को स्मरण कर उनकी ओर उन्मुख होंगे,
राष्ट्रों के समस्त परिवार
उनके सामने नतमस्तक होंगे.
28क्योंकि राज्य याहवेह ही का है,
समस्त राष्ट्रों के अधिपति वही हैं.
29खा-पीकर पृथ्वी के समस्त हृष्ट-पुष्ट उनके सामने नतमस्तक हो उनकी वंदना करेंगे;
सभी नश्वर मनुष्य उनके सामने घुटने टेक देंगे,
जो अपने ही प्राण जीवित रख नहीं सकते.
30यह संपूर्ण पीढ़ी उनकी सेवा करेगी;
भावी पीढ़ी को प्रभु के विषय में बताया जाएगा.
31वे परमेश्वर की धार्मिकता तथा उनके द्वारा किए गए महाकार्य की घोषणा
उस पीढ़ी के सामने करेंगे,
जो अभी अजन्मी ही है.

Did you know?
Lament, Deliverance, and Global Praise
- The superscription of Psalm 22 directs the psalm to be sung to the tune of 'The Doe of the Dawn.' The poem begins with an agonizing cry of abandonment, yet transitions dramatically into a joyous public thanksgiving before the worshipping community.Sources: the Bible text itself
- The psalmist compares fierce adversaries to 'strong bulls of Bashan.' Bashan was a fertile region stretching from Gilead in the south to Mount Hermon in the north, given to the half-tribe of Manasseh and known for its robust livestock.Sources: the Bible text itself · Bashan
- The second half of the psalm depicts the fulfillment of vows in the 'great assembly,' where a communal meal is shared so that the poor may eat and be satisfied, and God's righteous deeds are proclaimed to unborn generations.Sources: the Bible text itself
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Places in this chapter
- Bashan · 32.781, 35.935 · verse 12
Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org