Nations Bible

Psalms 139

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

संगीत निर्देशक के लिये. दावीद की रचना. एक स्तोत्र.

1याहवेह, आपने मुझे परखा है,

और जान लिया है.

2मैं कब उठता हूं और मैं कब बैठता हूं, यह सब आपको ज्ञात रहता है;

दूरदर्शिता में आप मेरे विचारों को समझ लेते हैं.

3आप मेरे आने जाने और विश्रान्ति का परीक्षण करते रहते हैं;

तथा मेरे समस्त आचार-व्यवहार से आप भली-भांति परिचित हैं.

4इसके पूर्व कि कोई शब्द मेरी जीभ पर आए,

याहवेह, आप, उसे पूरी-पूरी रीति से जान लेते हैं.

5आप मुझे आगे-पीछे, चारों ओर से घेरे रहते हैं,

आपका हाथ सदैव मुझ पर स्थिर रहता है.

6आपका ज्ञान मेरी परख-शक्ति से सर्वथा परे हैं,

मैं इसकी जानकारी लेने में स्वयं को पूर्णतः कमजोर पाता हूं.

7आपके आत्मा से बचकर मैं कहां जा सकता हूं?

आपकी उपस्थिति से बचने के लिए मैं कहां भाग सकता हूं?

8यदि मैं स्वर्ग तक आरोहण करूं तो आप वहां हैं;

यदि मैं अधोलोक में जा लेटूं, आप वहां भी हैं.

9यदि मैं उषा के पंखों पर बैठ दूर उड़ चला जाऊं,

और समुद्र के दूसरे तट पर बस जाऊं,

10वहां भी आपका हाथ मेरी अगुवाई करेगा,

आपका दायां हाथ मुझे थामे रहेगा.

11यदि मैं यह विचार करूं, “निश्चयतः मैं अंधकार में छिप जाऊंगा

और मेरे चारों ओर का प्रकाश रात्रि में बदल जाएगा,”

12अंधकार भी आपकी दृष्टि के लिए अंधकार नहीं;

आपके लिए तो रात्रि भी दिन के समान ज्योतिर्मय है,

आपके सामने अंधकार और प्रकाश एक समान हैं.

13आपने ही मेरे आन्तरिक अंगों की रचना की;

मेरी माता के गर्भ में आपने मेरी देह की रचना की.

14मैं आपके प्रति कृतज्ञ हूं, क्योंकि आपने मेरी रचना भयानक एवं अद्भुत ढंग से की है;

आश्चर्य हैं आपके कार्य,

मेरे प्राणों को इसका पूर्ण बोध है.

15मेरा ढांचा उस समय आपके लिए रहस्य नहीं था

जब सभी अवस्था में मेरा निर्माण हो रहा था,

जब मैं पृथ्वी की गहराइयों में जटिल कौशल में तैयार किया जा रहा था.

16आपकी दृष्टि मेरे विकासोन्मुख भ्रूण पर थी;

मेरे लिए निर्धारित समस्त दिनों का कुल लेखा आपके ग्रंथ में अंकित था,

जबकि वे उस समय अस्तित्व में भी न थे.

17परमेश्वर, मेरे लिए निर्धारित आपकी योजनाएं कितनी अमूल्य हैं!

कितना विशाल है उनका कुल योग!

18यदि मैं उनकी गणना प्रारंभ करूं,

तो वे धूल के कणों से भी अधिक होंगी.

जब मैं जागता हूं, आपको अपने निकट पाता हूं.

19परमेश्वर, अच्छा होता कि आप दुष्ट की हत्या कर देते!

हे रक्त पिपासु, दूर हो जाओ मुझसे!

20ये वे हैं, जो आपके विरुद्ध कुयुक्ति की बातें करते हैं;

आपके ये शत्रु आपका नाम गलत ढंग से लेते हैं.

21याहवेह, क्या मुझे भी उनसे घृणा नहीं है, जिन्हें आपसे घृणा है?

क्या आपके शत्रु मेरे लिए भी घृणास्पद नहीं हैं?

22उनके प्रति मेरी घृणा अखण्ड है;

वे मेरे भी शत्रु हैं.

23परमेश्वर, परीक्षण करके मेरे हृदय को पहचान लीजिए;

मुझे परखकर मेरे चिंतापूर्ण विचारों को जान लीजिए.

24यह देखिए कि मुझमें कहीं कोई बुरी प्रवृत्ति तो नहीं है,

अनंत काल के मार्ग पर मेरी अगुवाई कीजिए.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

God's Complete Knowledge and Presence

  • The psalmist uses geographic and cosmic extremes—ascending to the heavens, descending to Sheol (the realm of the dead), flying toward the dawn in the east, or settling by the farthest sea in the west—to illustrate that no place exists beyond God's presence and guidance.Sources: the Bible text itself
  • The psalm depicts the creation of human life using the imagery of being knit or woven together in secret within the mother's womb, emphasizing that God observed the unformed body before any of its days existed.Sources: the Bible text itself
  • After declaring total separation from the wicked and deceitful, the author concludes by inviting God to thoroughly search his own heart, test his anxieties, and redirect any offensive way toward the everlasting path.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.