Nations Bible

Proverbs 30

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

आगूर द्वारा प्रस्तुत नीति सूत्र

1याकेह के पुत्र आगूर का वक्तव्य—एक प्रकाशन ईथिएल के लिए.

इस मनुष्य की घोषणा—ईथिएल और उकाल के लिए:

2निःसंदेह, मैं इन्सान नहीं, जानवर जैसा हूं;

मनुष्य के समान समझने की क्षमता भी खो चुका हूं.

3न तो मैं ज्ञान प्राप्‍त कर सका हूं,

और न ही मुझमें महा पवित्र परमेश्वर को समझने की कोई क्षमता शेष रह गई है.

4कौन है, जो स्वर्ग में चढ़कर फिर उतर आया है?

किसने वायु को अपनी मुट्ठी में एकत्र कर रखा है?

किसने महासागर को वस्त्र में बांधकर रखा है?

किसने पृथ्वी की सीमाएं स्थापित कर दी हैं?

क्या है उनका नाम और क्या है उनके पुत्र का नाम?

यदि आप जानते हैं! तो मुझे बता दीजिए.

5“परमेश्वर का हर एक वचन प्रामाणिक एवं सत्य है;

वही उनके लिए ढाल समान हैं जो उनमें आश्रय लेते हैं.

6उनके वक्तव्य में कुछ भी न जोड़ा जाए ऐसा न हो कि तुम्हें उनकी फटकार सुननी पड़े और तुम झूठ प्रमाणित हो जाओ.

7“अपनी मृत्यु के पूर्व मैं आपसे दो आग्रह कर रहा हूं;

मुझे इनसे वंचित न कीजिए.

8मुझसे वह सब अत्यंत दूर कर दीजिए, जो झूठ है, असत्य है;

न तो मुझे निर्धनता में डालिए और न मुझे धन दीजिए,

मात्र मुझे उतना ही भोजन प्रदान कीजिए, जितना आवश्यक है.

9ऐसा न हो कि सम्पन्‍नता में मैं आपका त्याग ही कर दूं

और कहने लगूं, ‘कौन है यह याहवेह?’

अथवा ऐसा न हो कि निर्धनता की स्थिति में मैं चोरी करने के लिए बाध्य हो जाऊं,

और मेरे परमेश्वर के नाम को कलंकित कर बैठूं.

10“किसी सेवक के विरुद्ध उसके स्वामी के कान न भरना,

ऐसा न हो कि वह सेवक तुम्हें शाप दे और तुम्हीं दोषी पाए जाओ.

11“एक पीढ़ी ऐसी है, जो अपने ही पिता को शाप देती है,

तथा उनके मुख से उनकी माता के लिए कोई भी धन्य उद्गार नहीं निकलते;

12कुछ की दृष्टि में उनका अपना चालचलन शुद्ध होता है

किंतु वस्तुतः उनकी अपनी ही मलिनता से वे धुले हुए नहीं होते है;

13एक और समूह ऐसा है,

आंखें गर्व से चढ़ी हुई तथा उन्‍नत भौंहें;

14कुछ वे हैं, जिनके दांत तलवार समान

तथा जबड़ा चाकू समान हैं,

कि पृथ्वी से उत्पीड़ितों को

तथा निर्धनों को मनुष्यों के मध्य में से लेकर निगल जाएं.

15“जोंक की दो बेटियां हैं.

जो चिल्लाकर कहती हैं, ‘और दो! और दो!’

“तीन वस्तुएं असंतुष्ट ही रहती है,

वस्तुतः चार कभी नहीं कहती, ‘अब बस करो!’:

16अधोलोक तथा

बांझ की कोख;

भूमि, जो जल से कभी तृप्‍त नहीं होती,

और अग्नि, जो कभी नहीं कहती, ‘बस!’

17“वह नेत्र, जो अपने पिता का अनादर करते हैं,

तथा जिसके लिए माता का आज्ञापालन घृणास्पद है,

घाटी के कौवों द्वारा नोच-नोच कर निकाल लिया जाएगा,

तथा गिद्धों का आहार हो जाएगा.

18“तीन वस्तुएं मेरे लिए अत्यंत विस्मयकारी हैं,

वस्तुतः चार, जो मेरी समझ से सर्वथा परे हैं:

19आकाश में गरुड़ की उड़ान,

चट्टान पर सर्प का रेंगना,

महासागर पर जलयान का आगे बढ़ना,

तथा पुरुष और स्त्री का पारस्परिक संबंध.

20“व्यभिचारिणी स्त्री की चाल यह होती है:

संभोग के बाद वह कहती है, ‘क्या विसंगत किया है मैंने.’

मानो उसने भोजन करके अपना मुख पोंछ लिया हो.

21“तीन परिस्थितियां ऐसी हैं, जिनमें पृथ्वी तक कांप उठती है;

वस्तुतः चार इसे असहाय हैं:

22दास का राजा बन जाना,

मूर्ख व्यक्ति का छक कर भोजन करना,

23पूर्णतः घिनौनी स्त्री का विवाह हो जाना

तथा दासी का स्वामिनी का स्थान ले लेना.

24“पृथ्वी पर चार प्राणी ऐसे हैं, जो आकार में तो छोटे हैं,

किंतु हैं अत्यंत बुद्धिमान:

25चीटियों की गणना सशक्त प्राणियों में नहीं की जाती,

फिर भी उनकी भोजन की इच्छा ग्रीष्मकाल में भी समाप्‍त नहीं होती;

26चट्टानों के निवासी बिज्जू सशक्त प्राणी नहीं होते,

किंतु वे अपना आश्रय चट्टानों में बना लेते हैं;

27अरबेह टिड्डियों का कोई शासक नहीं होता,

फिर भी वे सैन्य दल के समान पंक्तियों में आगे बढ़ती हैं;

28छिपकली, जो हाथ से पकड़े जाने योग्य लघु प्राणी है,

किंतु इसका प्रवेश राजमहलों तक में होता है.

29“तीन हैं, जिनके चलने की शैली अत्यंत भव्य है,

चार की गति अत्यंत प्रभावशाली है:

30सिंह, जो सभी प्राणियों में सबसे अधिक शक्तिमान है, वह किसी के कारण पीछे नहीं हटता;

31गर्वीली चाल चलता हुआ मुर्ग,

बकरा,

तथा अपनी सेना के साथ आगे बढ़ता हुआ राजा.

32“यदि तुम आत्मप्रशंसा की मूर्खता कर बैठे हो,

अथवा तुमने कोई षड़्‍यंत्र गढ़ा है,

तो अपना हाथ अपने मुख पर रख लो!

33जिस प्रकार दूध के मंथन से मक्खन तैयार होता है,

और नाक पर घूंसे के प्रहार से रक्त निकलता है,

उसी प्रकार क्रोध को भड़काने से कलह उत्पन्‍न होता है.”

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

The Sayings of Agur

  • Proverbs 30 is attributed to Agur son of Jakeh, who addressed his sayings to Ithiel and Ucal. Beyond what is recorded in this chapter, nothing further is known about Agur or his father.Sources: Agur · Jakeh · Ucal · the Bible text itself
  • The chapter frequently uses a graded numerical pattern ('three things... four that...') to group observations about nature and human behavior. Agur applies this structure to marvels of creation, social disruptions, stately walkers, and four small creatures that display remarkable wisdom: ants, rock badgers, locusts, and lizards.Sources: the Bible text itself
  • Agur makes a specific two-part request, asking to be granted neither poverty nor riches, but only his daily portion of food. He explains that having too much might lead someone to disown the Lord, while falling into poverty might tempt a person to steal.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.