Nations Bible

Proverbs 19

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

1वह निर्धन व्यक्ति, जिसका चालचलन खराई है,

उस व्यक्ति से उत्तम है, जो कुटिल है और मूर्ख भी.

2ज्ञान-रहित इच्छा निरर्थक होती है

तथा वह, जो किसी भी कार्य के लिए उतावली करता है, लक्ष्य प्राप्‍त नहीं कर पाता!

3जब किसी व्यक्ति की मूर्खता के परिणामस्वरूप उसकी योजनाएं विफल हो जाती हैं,

तब उसके हृदय में याहवेह के प्रति क्रोध भड़क उठता है.

4धन-संपत्ति अनेक नए मित्रों को आकर्षित करती है,

किंतु निर्धन व्यक्ति के मित्र उसे छोड़कर चले जाते हैं.

5झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है,

तथा दंडित वह भी होगा, जो झूठा है.

6उदार व्यक्ति का समर्थन अनेक व्यक्ति चाहते हैं,

और उस व्यक्ति के मित्र सभी हो जाते हैं, जो उपहार देने में उदार है.

7निर्धन व्यक्ति तो अपने संबंधियों के लिए भी घृणा का पात्र हो जाता है.

उसके मित्र उससे कितने दूर हो जाते हैं!

वह उन्हें मनाता रह जाता है,

किंतु इसका उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता.

8बुद्धि प्राप्‍त करना स्वयं से प्रेम करना है;

तथा ज्ञान को सुरक्षित रखना समृद्धि है.

9झूठे साक्षी का दंड सुनिश्चित है तथा जो झूठा है,

वह नष्ट हो जाएगा.

10सुख से रहना मूर्ख को शोभा नहीं देता,

ठीक जिस प्रकार दास का शासकों पर शासन करना.

11सद्बुद्धि मनुष्य को क्रोध पर नियंत्रण रखने योग्य बनाती है;

और जब वह अपराध को भुला देता है, उसकी प्रतिष्ठा होती है.

12राजा का क्रोध सिंह के गरजने के समान होता है,

किंतु उसकी कृपा घास पर पड़ी ओस समान.

13मूर्ख संतान पिता के विनाश का कारक होती है,

और झगड़ालू पत्नी नित

टपक रहे जल समान.

14घर और संपत्ति पूर्वजों का धन होता है,

किंतु बुद्धिमती पत्नी याहवेह की ओर से प्राप्‍त होती है.

15आलस्य का परिणाम होता है गहन नींद,

ढीला व्यक्ति भूखा रह जाता है.

16वह, जो आदेशों को मानता है, अपने ही जीवन की रक्षा करता है,

किंतु जो अपने चालचलन के विषय में असावधान रहता है, मृत्यु अपना लेता है.

17वह, जो निर्धनों के प्रति उदार मन का है, मानो याहवेह को ऋण देता है;

याहवेह उसे उत्तम प्रतिफल प्रदान करेंगे.

18यथासंभव अपनी संतान पर अनुशासन रखो उसी में तुम्हारी आशा निहित है;

किंतु ताड़ना इस सीमा तक न की जाए, कि इसमें उसकी मृत्यु ही हो जाए.

19अति क्रोधी व्यक्ति को इसका दंड भोगना होता है;

यदि तुम उसे दंड से बचाओगे तो तुम समस्त प्रक्रिया को दोहराते रहोगे.

20परामर्श पर विचार करते रहो और निर्देश स्वीकार करो,

कि तुम उत्तरोत्तर बुद्धिमान होते जाओ.

21मनुष्य के मन में अनेक-अनेक योजनाएं उत्पन्‍न होती रहती हैं,

किंतु अंततः याहवेह का उद्देश्य ही पूरा होता है.

22मनुष्य में खराई की अपेक्षा की जाती है;

तथा झूठ बोलनेवाले की अपेक्षा निर्धन अधिक उत्तम है.

23याहवेह के प्रति श्रद्धा ही जीवन का मार्ग है;

तथा जिस किसी में यह भय है, उसका ठिकाना सुखी रहता है, अनिष्ट उसको स्पर्श नहीं करता.

24एक आलसी ऐसा भी होता है, जो अपना हाथ भोजन की थाली में डाल तो देता है;

किंतु आलस्य में भोजन को मुख तक नहीं ले जाता.

25ज्ञान के ठट्ठा करनेवाले पर प्रहार करो कि सरल-साधारण व्यक्ति भी बुद्धिमान बन जाये;

विवेकशील व्यक्ति को डांटा करो कि उसका ज्ञान बढ़ सके.

26जो व्यक्ति अपने पिता के प्रति हिंसक हो जाता तथा अपनी माता को घर से बाहर निकाल देता है,

ऐसी संतान है, जो परिवार पर लज्जा और निंदा ले आती है.

27मेरे पुत्र, यदि तुम शिक्षाओं को सुनना छोड़ दो,

तो तुम ज्ञान के वचनों से दूर चले जाओगे.

28कुटिल साक्षी न्याय का उपहास करता है,

और दुष्ट का मुख अपराध का समर्थन करता है.

29ठट्ठा करनेवालों के लिए दंड निर्धारित है,

और मूर्ख की पीठ के लिए कोड़े हैं.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Wisdom on Wealth, Relationships, and Character

  • Proverbs 19 highlights how social status shapes human relationships, noting that wealth attracts many companions while the poor are often abandoned even by their own families. In contrast to this human tendency, kindness shown to the poor is described as a loan made directly to the LORD, who ensures repayment.Sources: the Bible text itself
  • The chapter uses vivid natural imagery to describe a ruler's authority, comparing a king's rage to the roar of a lion and his favor to refreshing dew on the grass. In the ancient world, gaining a monarch's goodwill was critical for protection and prosperity.Sources: the Bible text itself
  • Everyday domestic realities appear in vivid proverbs, such as describing a contentious spouse as persistent dripping water and caricaturing an extreme sluggard who buries a hand in the communal dish but refuses to lift it back to his mouth.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.