Micah 7
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
इस्राएल की दुर्गति
1मेरी क्या दुर्गति है!
मैं उस मनुष्य के जैसा हूं,
जो अंगूर की बारी में लवनी के छूटे अंगूर को धूपकाल में बटोरता है;
खाने के लिये अंगूर का कोई गुच्छा नहीं बचा है,
मैंने शुरू के अंजीर के फलों की जो लालसा की थी, वे भी नहीं हैं.
2विश्वासयोग्य लोग देश से नाश हो गये हैं;
एक भी ईमानदार व्यक्ति नहीं बचा है.
हर एक जन खून बहाने के घात में लगा रहता है;
वे जाल बिछाकर एक दूसरे को फंसाने के चक्कर में रहते हैं.
3उनके हाथ बुराई के काम करने में माहिर हैं;
शासन करनेवाले उपहार की मांग करते हैं,
न्यायाधीश घूस लेते हैं,
शक्तिशाली लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति बलपूर्वक करते हैं,
वे सब मिलकर षड़्यंत्र रचते हैं.
4उनमें जो सर्वोत्तम माना जाता है, वह एक कंटीली झाड़ी के जैसा है,
उनमें जो सबसे ज्यादा ईमानदार समझा जाता है, वह एक कंटीले बाड़े से भी बुरा है.
तुम्हारे पास परमेश्वर के आने का समय आ गया है,
अर्थात् तुम्हारे पहरेदार के खतरे के घंटी बजाने का दिन आ गया है.
अब तुम्हारे घबराने का समय है.
5किसी पड़ोसी पर विश्वास न करना
और न ही अपने किसी मित्र पर भरोसा करना.
यहां तक कि अपनी अर्द्धागिनी से भी
संभलकर बात करना.
6क्योंकि पुत्र अपने पिता का अनादर करता है,
पुत्री उसकी माता के विरुद्ध तथा
बहू उसकी सास के विरुद्ध, उठ खड़ी होती है,
मनुष्य के शत्रु उसके परिवार के सदस्य ही होते हैं.
7पर जहां तक मेरी बात है, मेरी आशा याहवेह पर लगी रहती है,
मैं अपने उद्धारकर्ता परमेश्वर की बाट जोहता हूं;
मेरे परमेश्वर मेरी सुनेंगे.
इस्राएल उठ खड़ा होगा
8हे मेरे शत्रु, मेरी स्थिति पर आनंद मत मना!
यद्यपि मैं गिर गया हूं, पर मैं उठ खड़ा होऊंगा.
यद्यपि मैं अंधकार में बैठा हुआ हूं,
पर याहवेह मेरी ज्योति होंगे.
9क्योंकि मैंने उनके विरुद्ध पाप किया है,
इसलिये मैं तब तक याहवेह के क्रोध सहता रहूंगा,
जब तक कि वे मेरा मामला सुनकर
मुझे न्याय प्रदान न करें.
वही मुझे उस उजियाले में ले आएंगे;
और मैं उनकी धार्मिकता को देखूंगा.
10तब मेरा शत्रु यह देखेगा
और लज्जा से अपना मुंह ढांप लेगा,
यह शत्रु वही है, जिसने मुझसे कहा था,
“कहां है याहवेह तुम्हारा परमेश्वर?”
तब मैं उस शत्रु के पतन को देखूंगा;
यहां तक की वह गली के कीचड़ की तरह
पैरों तले रौंदा जाएगा.
11तुम्हारे दीवारों को बनाने का दिन,
और तुम्हारी सीमाओं का बढ़ाने का दिन आएगा.
12उस दिन लोग तुम्हारे पास
अश्शूर और मिस्र देश के शहरों से आएंगे,
यहां तक कि मिस्र देश से लेकर इफरात नदी तक से,
और समुद्र से समुद्र के बीच
और पहाड़ से पहाड़ के बीच के देशों से लोग तुम्हारे पास आएंगे.
13पृथ्वी के निवासियों के कारण, उनके कामों के फलस्वरूप,
पृथ्वी उजाड़ और निर्जन हो जाएगी.
प्रार्थना और प्रशंसा
14अपने लोगों की रखवाली,
अपने उत्तराधिकार में पाये झुंड की रखवाली अपनी लाठी से करना,
जो बंजर भूमि में,
और उपजाऊ चरागाह में अपने बूते रहते हैं.
उन्हें बहुत पहले के समय जैसे
बाशान और गिलआद में चरने दो.
15“जब तुम मिस्र देश से निकलकर आए, उन दिनों के जैसे,
मैं उन्हें आश्चर्यकर्म दिखाऊंगा.”
16जाति-जाति के लोग यह देखेंगे
और अपने शक्ति से वंचित लज्जित होंगे.
वे लज्जा के मारे अपना मुंह अपने हाथों से ढंक लेंगे
और उनके कान बहरे हो जाएंगे.
17वे सांप के समान,
और भूमि पर रेंगनेवाले जंतु के समान धूल चाटेंगे.
वे अपने मांद से कांपते हुए निकलेंगे;
वे याहवेह हमारे परमेश्वर से डरेंगे
और तुमसे भयभीत होंगे.
18आपके जैसा और कौन परमेश्वर है,
जो अपने निज भाग के बचे हुओं के
पापों और अपराधों को क्षमा करते हैं?
आपका क्रोध हमेशा के लिये नहीं होता
पर आप दया दिखाने में प्रसन्न होते हैं.
19आप हम पर फिर दया करेंगे;
आप अपने पैरों तले हमारे पापों को कुचल देंगे
और हमारे दुष्टता के कामों को गहरे समुद्र में फेंक देंगे.
20आप उस शपथ के अनुरूप,
जो आपने वर्षों पहले हमारे पूर्वजों से की थी,
याकोब के लोगों के प्रति विश्वासयोग्य बने रहेंगे,
और अब्राहाम के वंशजों को अपना प्रेम दिखाएंगे.

Did you know?
Lament and Hope of Restoration
- Micah depicts a severe breakdown of justice and trust, where rulers demand bribes and family members turn against one another. He compares the search for a godly person to searching a harvested vineyard where no grapes or early figs remain to be found.Sources: the Bible text itself
- The prophet petitions God to shepherd His people and let them graze in Bashan and Gilead as in ancient times. Located east of the Jordan River, these regions were historically allotted to the tribes of Gad, Reuben, and the half-tribe of Manasseh.Sources: the Bible text itself · Bashan · Gilead
- The chapter closes with an expression of hope in divine mercy, describing God as casting sins into the depths of the sea. It affirms that God will show faithfulness to Jacob and loving devotion to Abraham according to the oaths made to the ancestors.Sources: the Bible text itself · Abraham · Jacob (Israel)
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Places in this chapter
- Assyria · 36.359, 43.153 · verse 12
- Egypt · 30.129, 31.308 · verses 12, 15
- Euphrates · Today: Euphrates River · 31.004, 47.442 · verse 12
- Bashan · 32.781, 35.935 · verse 14
- Gilead · Today: Gilead 1 · 32.187, 35.692 · verse 14
- Mount Carmel · 32.672, 35.023 · verse 14
Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org