Nations Bible

Job 9

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

अय्योब के साथ में मनुष्य एवं परमेश्वर के मध्य मध्यस्थ कोई नहीं

1तब अय्योब ने और कहा:

2“वस्तुतः मुझे यह मालूम है कि सत्य यही है.

किंतु मनुष्य भला परमेश्वर की आंखों में निर्दोष कैसे हो सकता है?

3यदि कोई व्यक्ति परमेश्वर से वाद-विवाद करना चाहे,

तो वह परमेश्वर को एक हजार में से एक प्रश्न का भी उत्तर नहीं दे सकेगा.

4वह तो मन से बुद्धिमान तथा बल के शूर हैं.

कौन उनकी हानि किए बिना उनकी उपेक्षा कर सका है?

5मात्र परमेश्वर ही हैं, जो विचलित कर देते हैं,

किसे यह मालूम है कि अपने क्रोध में वह किस रीति से उन्हें पलट देते हैं.

6कौन है जो पृथ्वी को इसके स्थान से हटा देता है,

कि इसके आधार-स्तंभ थरथरा जाते हैं.

7उसके आदेश पर सूर्य निष्प्रभ हो जाता है,

कौन तारों पर अपनी मोहर लगा देता है?

8कौन अकेले ही आकाशमंडल को फैला देता है,

कौन सागर की लहरों को रौंदता चला जाता है;

9किसने सप्‍त ऋषि, मृगशीर्ष, कृतिका

तथा दक्षिण नक्षत्रों की स्थापना की है?

10कौन विलक्षण कार्य करता है?

वे कार्य, जो अगम्य, आश्चर्यजनक एवं असंख्य भी हैं.

11यदि वे मेरे निकट से होकर निकलें, वह दृश्य न होंगे;

यदि वह मेरे निकट से होकर निकलें, मुझे उनका बोध भी न होगा.

12यदि वह कुछ छीनना चाहें, कौन उन्हें रोक सकता है?

किसमें उनसे यह प्रश्न करने का साहस है, ‘यह क्या कर रहे हैं आप?’

13परमेश्वर अपने कोप को शांत नहीं करेंगे;

उनके नीचे राहाब के सहायक दुबके बैठे हैं.

14“मैं उन्हें किस प्रकार उत्तर दे सकता हूं?

मैं कैसे उनके लिए दोषी व निर्दोष को पहचानूं?

15क्योंकि यदि मुझे धर्मी व्यक्ति पहचाना भी जाए, तो उत्तर देना मेरे लिए असंभव होगा;

मुझे अपने न्याय की कृपा के लिए याचना करनी होगी.

16यदि वे मेरी पुकार सुन लेते हैं,

मेरे लिए यह विश्वास करना कठिन होगा, कि वे मेरी पुकार को सुन रहे थे.

17क्योंकि वे तो मुझे तूफान द्वारा घायल करते हैं,

तथा अकारण ही मेरे घावों की संख्या में वृद्धि करते हैं.

18वे मुझे श्वास भी न लेने देंगे,

वह मुझे कड़वाहट से परिपूर्ण कर देते हैं.

19यदि यह अधिकार का विषय है, तो परमेश्वर बलशाली हैं!

यदि यह न्याय का विषय है, तो कौन उनके सामने ठहर सकता है?

20यद्यपि मैं ईमानदार हूं, मेरे ही शब्द मुझे दोषारोपित करेंगे;

यद्यपि मैं दोषहीन हूं, मेरा मुंह मुझे दोषी घोषित करेंगे.

21“मैं दोषहीन हूं,

यह स्वयं मुझे दिखाई नहीं देता;

मुझे तो स्वयं से घृणा हो रही है.

22सभी समान हैं; तब मेरा विचार यह है,

‘वे तो निर्दोष तथा दुर्वृत्त दोनों ही को नष्ट कर देते हैं.’

23यदि एकाएक आई विपत्ति महामारी ले आती है,

तो परमेश्वर निर्दोषों की निराशा का उपहास करते हैं.

24समस्त को दुष्ट के हाथों में सौप दिया गया है,

वे अपने न्यायाधीशों के चेहरे को आवृत्त कर देते हैं.

अगर वे नहीं हैं, तो वे कौन हैं?

25“मेरे इन दिनों की गति तो धावक से भी तीव्र है;

वे उड़े चले जा रहे हैं, इन्होंने बुरा समय ही देखा है.

26ये ऐसे निकले जा रहे हैं, कि मानो ये सरकंडों की नौकाएं हों,

मानो गरुड़ अपने शिकार पर झपटता है.

27यद्यपि मैं कहूं: मैं अपनी शिकायत प्रस्तुत नहीं करूंगा,

‘मैं अपने चेहरे के विषाद को हटाकर उल्लास करूंगा.’

28मेरे समस्त कष्टों ने मुझे भयभीत कर रखा है,

मुझे यह मालूम है कि आप मुझे निर्दोष घोषित नहीं करेंगे.

29मेरी गणना दुर्वृत्तों में हो चुकी है,

तो फिर मैं अब व्यर्थ परिश्रम क्यों करूं?

30यदि मैं स्वयं को बर्फ के निर्मल जल से साफ कर लूं,

अपने हाथों को साबुन से साफ़ कर लूं,

31यह सब होने पर भी आप मुझे कब्र में डाल देंगे.

मेरे वस्त्र मुझसे घृणा करने लगेंगे.

32“परमेश्वर कोई मेरे समान मनुष्य तो नहीं हैं, कि मैं उन्हें वाद-विवाद में सम्मिलित कर लूं,

कि मैं उनके साथ न्यायालय में प्रवेश करूं.

33हम दोनों के मध्य कोई भी मध्यस्थ नहीं,

कि वह हम दोनों के सिर पर हाथ रखे.

34परमेश्वर ही मुझ पर से अपना नियंत्रण हटा लें,

उनका आतंक मुझे भयभीत न करने पाए.

35इसी के बाद मैं उनसे बिना डर के वार्तालाप कर सकूंगा,

किंतु स्वयं मैं अपने अंतर में वैसा नहीं हूं.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Job’s Longing for an Arbiter

  • In acknowledging God's vast creative power, Job points to the night sky, explicitly naming prominent celestial formations: the Bear, Orion, the Pleiades, and the constellations of the south.Sources: the Bible text itself
  • Job frames his struggle in legal terms, lamenting that because God is not a human being, they cannot confront each other in court, and wishing there were an arbiter or mediator to place a hand on both of them.Sources: the Bible text itself
  • To describe how swiftly his life is fleeting without relief, Job employs three vivid images of speed: a fleet-footed runner, light boats made of papyrus, and an eagle swooping down upon its prey.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.