Nations Bible

Job 5

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

1“इसी समय पुकारकर देख. है कोई जो इसे सुनेगा?

तुम किस सज्जन व्यक्ति से सहायता की आशा करोगे?

2क्रोध ही मूर्ख व्यक्ति के विनाश का कारण हो जाता है,

तथा जलन भोले के लिए घातक होती है.

3मैंने मूर्ख को जड़ पकडे देखा है,

किंतु तत्काल ही मैंने उसके घर को शाप दे दिया.

4उसकी संतान सुरक्षित नहीं है, नगर चौक में वे कष्ट के लक्ष्य बने हुए हैं,

कोई भी वहां नहीं, जो उनको छुड़वाएगा,

5उसकी कटी हुई उपज भूखे लोग खा जाते हैं,

कंटीले क्षेत्र की उपज भी वे नहीं छोड़ते.

लोभी उसकी संपत्ति हड़पने के लिए प्यासे हैं.

6कष्ट का उत्पन्‍न धूल से नहीं होता

और न विपत्ति भूमि से उपजती है.

7जिस प्रकार चिंगारियां ऊपर दिशा में ही बढ़ती हैं

उसी प्रकार मनुष्य का जन्म होता ही है यातनाओं के लिए.

8“हां, मैं तो परमेश्वर की खोज करूंगा;

मैं अपना पक्ष परमेश्वर के सामने प्रस्तुत करूंगा.

9वही विलक्षण एवं अगम्य कार्य करते हैं,

असंख्य हैं आपके चमत्कार.

10वही पृथ्वी पर वृष्टि बरसाते

तथा खेतों को पानी पहुंचाते हैं.

11तब वह विनम्रों को ऊंचे स्थान पर बैठाते हैं,

जो विलाप कर रहे हैं, उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं.

12वह चालाक के षड़्‍यंत्र को विफल कर देते हैं,

परिणामस्वरूप उनके कार्य सफल हो ही नहीं पाते.

13वह बुद्धिमानों को उन्हीं की युक्ति में उलझा देते हैं

तथा धूर्त का परामर्श तत्काल विफल हो जाता है.

14दिन में ही वे अंधकार में जा पड़ते हैं

तथा मध्याह्न पर उन्हें रात्रि के समान टटोलना पड़ता है.

15किंतु प्रतिरक्षा के लिए परमेश्वर का वचन है उनके मुख की तलवार;

वह बलवानों की शक्ति से दीन की रक्षा करते हैं.

16तब निस्सहाय के लिए आशा है,

अनिवार्य है कि बुरे लोग चुप रहें.

17“ध्यान दो, कैसा प्रसन्‍न है वह व्यक्ति जिसको परमेश्वर ताड़ना देते हैं;

तब सर्वशक्तिमान के द्वारा की जा रही ताड़ना से घृणा न करना.

18चोट पहुंचाना और मरहम पट्टी करना, दोनों ही उनके द्वारा होते हैं;

वही घाव लगाते और स्वास्थ्य भी वही प्रदान करते हैं.

19वह छः कष्टों से तुम्हारा निकास करेंगे,

सात में भी अनिष्ट तुम्हारा स्पर्श नहीं कर सकेगा.

20अकाल की स्थिति में परमेश्वर तुम्हें मृत्यु से बचाएंगे,

वैसे ही युद्ध में तलवार के प्रहार से.

21तुम चाबुक समान जीभ से सुरक्षित रहोगे,

तथा तुम्हें हिंसा भयभीत न कर सकेगी.

22हिंसा तथा अकाल तुम्हारे लिए उपहास के विषय होंगे,

तुम्हें हिंसक पशुओं का भय न होगा.

23तुम खेत के पत्थरों के साथ रहोगे

तथा वन-पशुओं से तुम्हारी मैत्री हो जाएगी.

24तुम्हें यह तो मालूम हो जाएगा कि तुम्हारा डेरा सुरक्षित है;

तुम अपने घर में जाओगे और तुम्हें किसी भी हानि का भय न होगा.

25तुम्हें यह भी बोध हो जाएगा कि तुम्हारे वंशजों की संख्या बड़ी होगी,

तुम्हारी सन्तति भूमि की घास समान होगी.

26मृत्यु की बेला में भी तुम्हारे शौर्य का ह्रास न हुआ होगा,

जिस प्रकार परिपक्व अन्‍न एकत्र किया जाता है.

27“इस पर ध्यान दो: हमने इसे परख लिया है यह ऐसा ही है.

इसे सुनो तथा स्वयं इसे पहचान लो.”

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Eliphaz's Counsel on Suffering and Divine Correction

  • Eliphaz portrays suffering as purposeful divine discipline rather than arbitrary misfortune, asserting that trouble does not arise without cause from the soil. He urges Job not to despise the correction of the Almighty, who wounds only to heal and restore.Sources: the Bible text itself
  • In promising deliverance from six calamities and even seven, Eliphaz employs a traditional poetic formula known as graded numerical parallelism. This rhetorical pattern, common in ancient Near Eastern wisdom poetry, builds emphasis to express comprehensive and complete protection.Sources: the Bible text itself
  • Eliphaz describes ultimate restoration in vivid agricultural and pastoral terms, depicting a life where wild beasts and stony soil cease to be hostile. He envisions a peaceful death occurring in full vigor, likened to a sheaf of grain harvested at the proper season.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.