Nations Bible

Job 38

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

अय्योब से परमेश्वर का संवाद

1तब स्वयं याहवेह ने तूफान में से अय्योब को उत्तर दिया:

2“कौन है वह, जो अज्ञानता के विचारों द्वारा

मेरी युक्ति को बिगाड़ रहा है?

3ऐसा करो अब तुम पुरुष के भाव कमर बांध लो;

तब मैं तुमसे प्रश्न करना प्रारंभ करूंगा,

तुम्हें इन प्रश्नों का उत्तर देना होगा.

4“कहां थे तुम, जब मैंने पृथ्वी की नींव डाली थी?

यदि तुममें कुछ भी समझ है, मुझे इसका उत्तर दो.

5यदि तुम्हें मालूम हो! तो मुझे बताओ, किसने पृथ्वी की नाप ठहराई है?

अथवा, किसने इसकी माप रेखाएं निश्चित की?

6किस पदार्थ पर इसका आधार स्थापित है?

किसने इसका आधार रखा?

7जब निशांत तारा सहगान में एक साथ गा रहे थे

तथा सभी स्वर्गदूत उल्लासनाद कर रहे थे, तब कहां थे तुम?

8“अथवा किसने महासागर को द्वारों द्वारा सीमित किया,

जब गर्भ से इसका उद्भव हो रहा था;

9जब मैंने इसके लिए मेघ परिधान निर्मित किया

तथा घोर अंधकार को इसकी मेखला बना दिया,

10तथा मैंने इस पर सीमाएं चिन्हित कर दीं तथा ऐसे द्वार बना दिए,

जिनमें चिटकनियां लगाई गईं;

11तथा मैंने यह आदेश दे दिया ‘तुम यहीं तक आ सकते हो, इसके आगे नहीं

तथा यहां आकर तुम्हारी वे सशक्त वाली तरंगें रुक जाएंगी’?

12“क्या तुमने अपने जीवन में प्रभात को यह आदेश दिया है,

कि वह उपयुक्त क्षण पर ही अरुणोदय किया करे,

13कि यह पृथ्वी के हर एक छोर तक प्रकट करे,

कि दुराचारी अपने-अपने छिपने के स्थान से हिला दिए जाएं?

14गीली मिट्टी पर मोहर लगाने समान परिवर्तन

जिसमें परिधान के सूक्ष्म भेद स्पष्ट हो जाते हैं.

15सूर्य प्रकाश की उग्रता दुर्वृत्तों को दुराचार से रोके रहती है,

मानो हिंसा के लिए उठी हुई उनकी भुजा तोड़ दी गई हो.

16“अच्छा, यह बताओ, क्या तुमने जाकर महासागर के स्रोतों का निरीक्षण किया है

अथवा सागर तल पर चलना फिरना किया है?

17क्या तुमने घोर अंधकार में जाकर

मृत्यु के द्वारों को देखा है?

18क्या तुम्हें ज़रा सा भी अनुमान है,

कि पृथ्वी का विस्तार कितना है, मुझे बताओ, क्या-क्या मालूम है तुम्हें?

19“कहां है प्रकाश के घर का मार्ग?

वैसे ही, कहां है अंधकार का आश्रय,

20कि तुम उन्हें यह तो सूचित कर सको,

कि कहां है उनकी सीमा तथा तुम इसके घर का मार्ग पहचान सको?

21तुम्हें वास्तव में यह मालूम है, क्योंकि तब तुम्हारा जन्म हो चुका होगा!

तब तो तुम्हारी आयु के वर्ष भी अनेक ही होंगे!

22“क्या तुमने कभी हिम के भंडार में प्रवेश किया है,

अथवा क्या तुमने कभी हिम के भण्डारगृह देखे हैं,

23उन ओलों को जिन्हें मैंने पीड़ा के समय के लिए रखा हुआ है

युद्ध तथा संघर्ष के दिनों के लिए?

24क्या तुम्हें मालूम है कि प्रकाश का विभाजन कहां है,

अथवा यह कि पृथ्वी पर पुरवाई कैसे बिखर जाती है?

25क्या तुम्हें मालूम है कि बड़ी बरसात के लिए धारा की नहर किसने काटी है,

अथवा बिजली की दिशा किसने निर्धारित की है,

26कि रेगिस्तान प्रदेश में पानी बरसायें,

उस बंजर भूमि जहां कोई नहीं रहता,

27कि उजड़े और बंजर भूमि की प्यास मिट जाए,

तथा वहां घास के बीजों का अंकुरण हो जाए?

28है कोई वृष्टि का जनक?

अथवा कौन है ओस की बूंदों का उत्पादक?

29किस गर्भ से हिम का प्रसव है?

तथा आकाश का पाला कहां से जन्मा है?

30जल पत्थर के समान कठोर हो जाता है

तथा इससे महासागर की सतह एक कारागार का रूप धारण कर लेती है.

31“अय्योब, क्या तुम कृतिका नक्षत्र के समूह को परस्पर गूंथ सकते हो,

अथवा मृगशीर्ष के बंधनों को खोल सकते हो?

32क्या तुम किसी तारामंडल को उसके निर्धारित समय पर प्रकट कर सकते हो

तथा क्या तुम सप्‍त ऋषि को दिशा-निर्देश दे सकते हो?

33क्या तुम आकाशमंडल के अध्यादेशों को जानते हो,

अथवा क्या तुम पृथ्वी पर भी वही अध्यादेश प्रभावी कर सकते हो?

34“क्या यह संभव है कि तुम अपना स्वर मेघों तक प्रक्षेपित कर दो,

कि उनमें परिसीमित जल तुम्हारे लिए विपुल वृष्टि बन जाए?

35क्या तुम बिजली को ऐसा आदेश दे सकते हो,

कि वे उपस्थित हो तुमसे निवेदन करें, ‘क्या आज्ञा है, आप आदेश दें’?

36किसने बाज पक्षी में ऐसा ज्ञान स्थापित किया है,

अथवा किसने मुर्गे को पूर्व ज्ञान की क्षमता प्रदान की है?

37कौन है वह, जिसमें ऐसा ज्ञान है, कि वह मेघों की गणना कर लेता है?

अथवा कौन है वह, जो आकाश के पानी के मटकों को झुका सकता है,

38जब धूल मिट्टी का ढेला बनकर कठोर हो जाती है,

तथा ये ढेले भी एक दूसरे से मिल जाते हैं?

39“अय्योब, क्या तुम सिंहनी के लिए शिकार करते हो,

शेरों की भूख को मिटाते हो

40जो अपनी कन्दरा में दुबकी बैठी है,

अथवा जो झाड़ियों में घात लगाए बैठी है?

41कौवों को पौष्टिक आहार कौन परोसता है,

जब इसके बच्‍चे परमेश्वर को पुकारते हैं,

तथा अपना भोजन खोजते हुए भटकते रहते हैं?

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

The LORD Answers from the Whirlwind

  • After long cycles of debate between Job and his companions, the LORD speaks directly out of a whirlwind, challenging Job with rapid questions about the origins and governance of the cosmos.Sources: the Bible text itself
  • The chapter references specific celestial formations, including the Pleiades, Orion, and the Bear (Job 38:31–32), illustrating the ancient recognition and naming of prominent star patterns.Sources: the Bible text itself
  • The creation of the world is depicted using imagery of ancient architectural construction, including stretching a measuring line, sinking foundations, and setting a cornerstone.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.