Nations Bible

Job 36

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

1एलिहू ने आगे कहा:

2“आप कुछ देर और प्रतीक्षा कीजिए, कि मैं आपके सामने यह प्रकट कर सकूं,

कि परमेश्वर की ओर से और भी बहुत कुछ कहा जा सकता है.

3अपना ज्ञान मैं दूर से लेकर आऊंगा;

मैं यह प्रमाणित करूंगा कि मेरे रचयिता धर्मी हैं.

4क्योंकि मैं आपको यह आश्वासन दे रहा हूं, कि मेरी आख्यान झूठ नहीं है;

जो व्यक्ति इस समय आपके सामने खड़ा है, उसका ज्ञान त्रुटिहीन है.

5“स्मरण रखिए परमेश्वर सर्वशक्तिमान तो हैं, किंतु वह किसी से घृणा नहीं करते;

उनकी शक्ति शारीरिक भी है तथा मानसिक भी.

6वह दुष्टों को जीवित नहीं छोड़ते

किंतु वह पीड़ितों को न्याय से वंचित नहीं रखते.

7धर्मियों पर से उनकी नजर कभी नहीं हटती,

वह उन्हें राजाओं के साथ बैठा देते हैं,

और यह उन्‍नति स्थायी हो जाती है,

वे सम्मानित होकर वहां ऊंचे पद को प्राप्‍त किए जाते हैं.

8किंतु यदि कोई बेड़ियों में जकड़ दिया गया हो,

उसे पीड़ा की रस्सियों से बांध दिया गया हो,

9परमेश्वर उन पर यह प्रकट कर देते हैं, कि इस पीड़ा का कारण क्या है?

उनका ही अहंकार, उनका यही पाप.

10तब परमेश्वर उन्हें उपयुक्त शिक्षा के पालन के लिए मजबूर कर देते हैं,

तथा उन्हें आदेश देते हैं, कि वे पाप से दूर हो जाएं.

11यदि वे आज्ञापालन कर परमेश्वर की सेवा में लग जाते हैं,

उनका संपूर्ण जीवन समृद्धि से पूर्ण हो जाता है

तथा उनका जीवन सुखी बना रहता है.

12किंतु यदि वे उनके निर्देशों की उपेक्षा करते हैं,

तलवार से नाश उनकी नियति हो जाती है

और बिना ज्ञान के वे मर जाते हैं.

13“किंतु वे, जो दुर्वृत्त हैं, जो मन में क्रोध को पोषित करते हैं;

जब परमेश्वर उन्हें बेड़ियों में जकड़ देते हैं, वे सहायता की पुकार नहीं देते.

14उनकी मृत्यु उनके यौवन में ही हो जाती है,

देवताओं को समर्पित लुच्‍चों के मध्य में.

15किंतु परमेश्वर पीड़ितों को उनकी पीड़ा से मुक्त करते हैं;

यही पीड़ा उनके लिए नए अनुभव का कारण हो जाती है.

16“तब वस्तुतः परमेश्वर ने आपको विपत्ति के मुख से निकाला है,

कि आपको मुक्ति के विशाल, सुरक्षित स्थान पर स्थापित कर दें,

तथा आपको सर्वोत्कृष्ट स्वादिष्ट खाना परोस दें.

17किंतु अब आपको वही दंड दिया जा रहा है, जो दुर्वृत्तों के लिए ही उपयुक्त है;

अब आप सत्य तथा न्याय के अंतर्गत परखे जाएंगे.

18अब उपयुक्त यह होगा कि आप सावधान रहें, कि कोई आपको धन-संपत्ति के द्वारा लुभा न ले;

ऐसा न हो कि कोई घूस देकर रास्ते से भटका दे.

19आपका क्या मत है, क्या आपकी धन-संपत्ति आपकी पीड़ा से मुक्ति का साधन बन सकेगी,

अथवा क्या आपकी संपूर्ण शक्ति आपको सुरक्षा प्रदान कर सकेगी?

20उस रात्रि की कामना न कीजिए,

जब लोग अपने-अपने घरों से बाहर नष्ट होने लगेंगे.

21सावधान रहिए, बुराई की ओर न मुड़िए, ऐसा जान पड़ता है,

कि आपने पीड़ा के बदले बुराई को चुन लिया है.

22“देखो, सामर्थ्य में परमेश्वर सर्वोच्च हैं.

कौन है उनके तुल्य उत्कृष्ट शिक्षक?

23किसने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है, कौन उनसे कभी यह कह सका है

‘इसमें तो आपने कमी कर दी है’?

24यह स्मरण रहे कि परमेश्वर के कार्यों का गुणगान करते रहें,

जिनके विषय में लोग स्तवन करते रहे हैं.

25सभी इनके साक्ष्य हैं;

दूर-दूर से उन्होंने यह सब देखा है.

26ध्यान दीजिए परमेश्वर महान हैं, उन्हें पूरी तरह समझ पाना हमारे लिए असंभव है!

उनकी आयु के वर्षों की संख्या मालूम करना असंभव है.

27“क्योंकि वह जल की बूंदों को अस्तित्व में लाते हैं,

ये बूंदें बादलों से वृष्टि बनकर टपकती हैं;

28मेघ यही वृष्टि उण्डेलते जाते हैं,

बहुतायत से यह मनुष्यों पर बरसती हैं.

29क्या किसी में यह क्षमता है, कि मेघों को फैलाने की बात को समझ सके,

परमेश्वर के मंडप की बिजलियां को समझ ले?

30देखिए, परमेश्वर ही उजियाले को अपने आस-पास बिखरा लेते हैं

तथा महासागर की थाह को ढांप देते हैं.

31क्योंकि ये ही हैं परमेश्वर के वे साधन, जिनके द्वारा वह जनताओं का न्याय करते हैं.

तथा भोजन भी बहुलता में प्रदान करते हैं.

32वह बिजली अपने हाथों में ले लेते हैं,

तथा उसे आदेश देते हैं, कि वह लक्ष्य पर जा पड़े.

33बिजली का नाद उनकी उपस्थिति की घोषणा है;

पशुओं को तो इसका पूर्वाभास हो जाता है.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Elihu Proclaims God’s Justice and Power

  • Elihu presents suffering as a form of divine discipline, arguing that God binds people in affliction to expose their pride, open their ears to correction, and turn them away from wrongdoing.Sources: Elihu · the Bible text itself
  • Toward the end of the chapter, Elihu points to the natural world to illustrate God's unsearchable majesty, describing how God draws up drops of water to produce rain from mist and commands clouds, thunder, and lightning across the sky.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.