Nations Bible

Job 24

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

1“सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने न्याय-दिवस को ठहराया क्यों नहीं है?

तथा वे, जो उन्हें जानते हैं, इस दिन की प्रतीक्षा करते रह जाते हैं?

2कुछ लोग तो भूमि की सीमाओं को परिवर्तित करते रहते हैं;

वे भेड़ें पकड़कर हड़प लेते हैं.

3वे पितृहीन के गधों को हकाल कर ले जाते हैं.

वे विधवा के बैल को बंधक बना लेते हैं.

4वे दरिद्र को मार्ग से हटा देते हैं;

देश के दीनों को मजबूर होकर एक साथ छिप जाना पड़ता है.

5ध्यान दो, दीन वन्य गधों-समान

भोजन खोजते हुए भटकते रहते हैं,

मरुभूमि में अपने बालकों के भोजन के लिए.

6अपने खेत में वे चारा एकत्र करते हैं

तथा दुर्वृत्तों के दाख की बारी से सिल्ला उठाते हैं.

7शीतकाल में उनके लिए कोई आवरण नहीं रहते.

उन्हें तो विवस्त्र ही रात्रि व्यतीत करनी पड़ती है.

8वे पर्वतीय वृष्टि से भीगे हुए हैं,

सुरक्षा के लिए उन्होंने चट्टान का आश्रय लिया हुआ है.

9अन्य वे हैं, जो दूधमुंहे, पितृहीन बालकों को छीन लेते हैं;

ये ही हैं वे, जो दीन लोगों से बंधक वस्तु कर रख लेते हैं.

10उन्हीं के कारण दीन को विवस्त्र रह जाना पड़ता है;

वे ही भूखों से अन्‍न की पुलियां छीने लेते हैं.

11दीनों की दीवारों के भीतर ही वे तेल निकालते हैं;

वे द्राक्षरस-कुण्ड में अंगूर तो रौंदते हैं, किंतु स्वयं प्यासे ही रहते हैं.

12नागरिक कराह रहे हैं,

तथा घायलों की आत्मा पुकार रही है.

फिर भी परमेश्वर मूर्खों की याचना की ओर ध्यान नहीं देते.

13“कुछ अन्य ऐसे हैं, जो ज्योति के विरुद्ध अपराधी हैं,

उन्हें इसकी नीतियों में कोई रुचि नहीं है,

तब वे ज्योति के मार्गों पर आना नहीं चाहते.

14हत्यारा बड़े भोर उठ जाता है,

वह जाकर दीनों एवं दरिद्रों की हत्या करता है,

रात्रि में वह चोरी करता है.

15व्यभिचारी की दृष्टि रात आने की प्रतीक्षा करती रहती है, वह विचार करता है,

‘तब मुझे कोई देख न सकेगा.’

वह अपने चेहरे को अंधेरे में छिपा लेता है.

16रात्रि होने पर वे सेंध लगाते हैं,

तथा दिन में वे घर में छिपे रहते हैं;

प्रकाश में उन्हें कोई रुचि नहीं रहती.

17उनके सामने प्रातःकाल भी वैसा ही होता है, जैसा घोर अंधकार,

क्योंकि उनकी मैत्री तो घोर अंधकार के आतंक से है.

18“वस्तुतः वे जल के ऊपर के फेन समान हैं;

उनका भूखण्ड शापित है.

तब कोई उस दिशा में दाख की बारी की ओर नहीं जाता.

19सूखा तथा गर्मी हिम-जल को निगल लेते हैं,

यही स्थिति होगी अधोलोक में पापियों की.

20गर्भ उन्हें भूल जाता है,

कीड़े उसे ऐसे आहार बना लेते हैं;

कि उसकी स्मृति भी मिट जाती है,

पापी वैसा ही नष्ट हो जाएगा, जैसे वृक्ष.

21वह बांझ स्त्री तक से छल करता है

तथा विधवा का कल्याण उसके ध्यान में नहीं आता.

22किंतु परमेश्वर अपनी सामर्थ्य से बलवान को हटा देते हैं;

यद्यपि वे प्रतिष्ठित हो चुके होते हैं, उनके जीवन का कोई आश्वासन नहीं होता.

23परमेश्वर उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं, उनका पोषण करते हैं,

वह उनके मार्गों की चौकसी भी करते हैं.

24अल्पकाल के लिए वे उत्कर्ष भी करते जाते हैं, तब वे नष्ट हो जाते हैं;

इसके अतिरिक्त वे गिर जाते हैं तथा वे अन्यों के समान पूर्वजों में जा मिलते हैं;

अन्‍न की बालों के समान कट जाना ही उनका अंत होता है.

25“अब, यदि सत्य यही है, तो कौन मुझे झूठा प्रमाणित कर सकता है

तथा मेरी बात को अर्थहीन घोषित कर सकता है?”

Did you know?

Job Questions the Delay of Justice

  • Moving boundary stones and seizing working animals, such as a widow's ox or an orphan's donkey, as pledges for debt were devastating forms of exploitation. Job highlights how these predatory practices forced the poorest families off their land and into the wilderness to forage for survival like wild donkeys.Sources: the Bible text itself
  • Job portrays criminals who operate under cover of darkness, such as murderers, thieves who dig through walls, and disguised adulterers. He laments that while these wrongdoers actively avoid the light, God often seems to delay establishing fixed, visible times of judgment to stop them.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.