Nations Bible

Job 16

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

अय्योब

1अय्योब ने उत्तर दिया:

2“मैं ऐसे अनेक विचार सुन चुका हूं;

तुम तीनों ही निकम्मे दिलासा देनेवाले हो!

3क्या इन खोखले उद्गारों का कोई अंत नहीं है?

अथवा किस पीड़ा ने तुमसे ये उत्तर दिलवाए हैं?

4तुम्हारी शैली में मैं भी वार्तालाप कर सकता हूं,

यदि मैं आज तुम्हारी स्थिति में होता;

मैं तो तुम्हारे सम्मान में काव्य रचना कर देता

और अपना सिर भी हिलाता रहता.

5मैं अपने शब्दों के द्वारा तुममें साहस बढ़ा सकता हूं;

तथा मेरे विचारों की सांत्वना तुम्हारी वेदना कम करती है.

6“यदि मैं कुछ कह भी दूं, तब भी मेरी वेदना कम न होगी;

यदि मैं चुप रहूं, इससे भी मुझे कोई लाभ न होगा.

7किंतु परमेश्वर ने मुझे थका दिया है;

आपने मेरे मित्र-मण्डल को ही उजाड़ दिया है.

8आपने मुझे संकुचित कर दिया है, यह मेरा साक्षी हो गया है;

मेरा दुबलापन मेरे विरुद्ध प्रमाणित हो रहा है, मेरा मुख मेरा विरोध कर रहा है.

9परमेश्वर के कोप ने मुझे फाड़ रखा है जैसे किसी पशु को फाड़ा जाता है,

वह मुझ पर दांत पीसते रहे;

मेरे शत्रु मुझ पर कोप करते रहते हैं.

10मजाक करते हुए वे मेरे सामने अपना मुख खोलते हैं;

घृणा के आवेग में उन्होंने मेरे कपोलों पर प्रहार भी किया है.

वे सब मेरे विरोध में एकजुट हो गए हैं.

11परमेश्वर ने मुझे अधर्मियों के वश में कर दिया है

तथा वह मुझे एक से दूसरे के हाथ में सौंपते हैं.

12मैं तो निश्चिंत हो चुका था, किंतु परमेश्वर ने मुझे चूर-चूर कर दिया;

उन्होंने मुझे गर्दन से पकड़कर इस रीति से झंझोड़ा, कि मैं चूर-चूर हो बिखर गया;

उन्होंने तो मुझे निशाना भी बना दिया है.

13उनके बाणों से मैं चारों ओर से घिर चुका हूं.

बुरी तरह से उन्होंने मेरे गुर्दे काटकर घायल कर दिए हैं.

उन्होंने मेरा पित्त भूमि पर बिखरा दिया.

14वह बार-बार मुझ पर आक्रमण करते रहते हैं;

वह एक योद्धा समान मुझ पर झपटते हैं.

15“मैंने तो अपनी देह पर टाट रखी है

तथा अपना सिर धूल में ठूंस दिया है.

16रोते-रोते मेरा चेहरा लाल हो चुका है,

मेरी पलकों पर विषाद छा गई है.

17जबकि न तो मेरे हाथों ने कोई हिंसा की है

और न मेरी प्रार्थना में कोई स्वार्थ शामिल था.

18“पृथ्वी, मेरे रक्त पर आवरण न डालना;

तथा मेरी दोहाई को विश्रान्ति न लेने देना.

19ध्यान दो, अब भी मेरा साक्षी स्वर्ग में है;

मेरा गवाह सर्वोच्च है.

20मेरे मित्र ही मेरे विरोधी हो गए हैं.

मेरा आंसू बहाना तो परमेश्वर के सामने है.

21उपयुक्त होता कि मनुष्य परमेश्वर से उसी स्तर पर आग्रह कर सकता,

जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने पड़ोसी से.

22“क्योंकि जब कुछ वर्ष बीत जायेंगे,

तब मैं वहां पहुंच जाऊंगा, जहां से कोई लौटकर नहीं आता.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Job's Agony and Appeal to a Heavenly Witness

  • Job rebukes his companions as miserable comforters whose speeches bring no relief. To express the depth of his humiliation and mourning, he notes that he has sewn sackcloth over his skin and buried his horn in the dust, using the horn as an ancient symbol of strength, honor, and dignity.Sources: the Bible text itself
  • Despite suffering devastating physical and emotional anguish while surrounded by mocking companions, Job insists that his hands are free of violence and his prayer is pure. Looking beyond his earthly accusers, he expresses confidence that he has an advocate and witness in heaven to plead his case.Sources: the Bible text itself · Job

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.