Job 14
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
1“स्त्री से जन्मे मनुष्य का जीवन,
अल्पकालिक एवं दुःख भरा होता है.
2उस पुष्प समान, जो खिलता है तथा मुरझा जाता है;
वह तो छाया-समान द्रुत गति से विलीन हो जाता तथा अस्तित्वहीन रह जाता है.
3क्या इस प्रकार का प्राणी इस योग्य है कि आप उस पर दृष्टि बनाए रखें
तथा उसका न्याय करने के लिए उसे अपनी उपस्थिति में आने दें?
4अशुद्ध में से किसी शुद्ध वस्तु की सृष्टि कौन कर सकता है?
कोई भी इस योग्य नहीं है!
5इसलिये कि मनुष्य का जीवन सीमित है;
उसके जीवन के माह आपने नियत कर रखे हैं.
साथ आपने उसकी सीमाएं निर्धारित कर दी हैं, कि वह इनके पार न जा सके.
6जब तक वह वैतनिक मज़दूर समान अपना समय पूर्ण करता है उस पर से अपनी दृष्टि हटा लीजिए,
कि उसे विश्राम प्राप्त हो सके.
7“वृक्ष के लिए तो सदैव आशा बनी रहती है:
जब उसे काटा जाता है,
उसके तने से अंकुर निकल आते हैं. उसकी डालियां विकसित हो जाती हैं.
8यद्यपि भूमि के भीतर इसकी मूल जीर्ण होती जाती है
तथा भूमि में इसका ठूंठ नष्ट हो जाता है,
9जल की गंध प्राप्त होते ही यह खिलने लगता है
तथा पौधे के समान यह अपनी शाखाएं फैलाने लगता है.
10किंतु मनुष्य है कि, मृत्यु होने पर वह पड़ा रह जाता है;
उसका श्वास समाप्त हुआ, कि वह अस्तित्वहीन रह जाता है.
11जैसे सागर का जल सूखते रहता है
तथा नदी धूप से सूख जाती है,
12उसी प्रकार मनुष्य, मृत्यु में पड़ा हुआ लेटा रह जाता है;
आकाश के अस्तित्वहीन होने तक उसकी स्थिति यही रहेगी,
उसे इस गहरी नींद से जगाया जाना असंभव है.
13“उत्तम तो यही होता कि आप मुझे अधोलोक में छिपा देते,
आप मुझे अपने कोप के ठंडा होने तक छिपाए रहते!
आप एक अवधि निश्चित करके
इसके पूर्ण हो जाने पर मेरा स्मरण करते!
14क्या मनुष्य के लिए यह संभव है कि उसकी मृत्यु के बाद वह जीवित हो जाए?
अपने जीवन के समस्त श्रमपूर्ण वर्षों में मैं यही प्रतीक्षा करता रह जाऊंगा.
कब होगा वह नवोदय?
15आप आह्वान करो, तो मैं उत्तर दूंगा;
आप अपने उस बनाए गये प्राणी की लालसा करेंगे.
16तब आप मेरे पैरों का लेख रखेंगे
किंतु मेरे पापों का नहीं.
17मेरे अपराध को एक थैली में मोहरबन्द कर दिया जाएगा;
आप मेरे पापों को ढांप देंगे.
18“जैसे पर्वत नष्ट होते-होते वह चूर-चूर हो जाता है,
चट्टान अपने स्थान से हट जाती है.
19जल में भी पत्थरों को काटने की क्षमता होती है,
तीव्र जल प्रवाह पृथ्वी की धूल साथ ले जाते हैं,
आप भी मनुष्य की आशा के साथ यही करते हैं.
20एक ही बार आप उसे ऐसा हराते हैं, कि वह मिट जाता है;
आप उसका स्वरूप परिवर्तित कर देते हैं और उसे निकाल देते हैं.
21यदि उसकी संतान सम्मानित होती है, उसे तो इसका ज्ञान नहीं होता;
अथवा जब वे अपमानित किए जाते हैं, वे इससे अनजान ही रहते हैं.
22जब तक वह देह में होता है, पीड़ा का अनुभव करता है,
इसी स्थिति में उसे वेदना का अनुभव होता है.”

Did you know?
The Frailty of Life and the Hope of Renewal
- In this speech, Job contrasts the fate of mortals with that of a tree. While a felled tree can sprout new shoots at the scent of water even after its stump seems dead, a human being dies, lies down, and does not rise again to life on earth.Sources: the Bible text itself
- Job contemplates Sheol as a potential hiding place where he might be sheltered until divine anger passes, imagining a longing in which God would seal his transgressions in a bag and call upon the work of His hands.Sources: the Bible text itself
- To capture the brevity and decay of human existence, the chapter draws upon natural metaphors of erosion and transience, comparing human life to a fleeting shadow, a withered flower, and rocks worn down by water.Sources: the Bible text itself
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org