Nations Bible

Jeremiah 31

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

1“उस समय,” यह याहवेह की वाणी है, “मैं इस्राएल के सारे परिवारों का परमेश्वर हो जाऊंगा तथा वे मेरी प्रजा ठहरेंगी.”

2यह याहवेह की वाणी है:

“वे लोग, जो तलवार प्रहार से उत्तरजीवित रह गए,

जब इस्राएल ने चैन की खोज की;

उन्हें निर्जन क्षेत्र में आश्रय प्राप्‍त हो गया.”

3सुदूर देश में याहवेह उसके समक्ष प्रकट हुए, याहवेह ने उससे यह बात की:

“मैंने तुम्हें, मेरे लोगों को, अनश्वर प्रेम से प्रेम किया है,

इसलिये मैंने तुम्हें अत्यंत प्रेमपूर्वक अपनी ओर आकर्षित किया है.

4तब मैं पुनः तुम्हारा निर्माण करूंगा,

और तुम निर्मित हो जाओगी, कुंवारी इस्राएल तुम पुनः

खंजरी उठाओगी तथा उनमें सम्मिलित हो जाओगी,

जो आनन्दमग्न हो रहे होंगे.

5शमरिया की पहाड़ियों पर पुनः

द्राक्षालता रोपण प्रारंभ हो जाएगा;

रोपक इन्हें रोपेंगे

ओर उनका सेवन करेंगे.

6क्योंकि एक दिन ऐसा भी आएगा

जब एफ्राईम के पर्वतों से प्रहरी पुकारेंगे,

‘चलो-चलो, हमें याहवेह हमारे परमेश्वर के समक्ष

ज़ियोन को जाना है.’ ”

7क्योंकि अब याहवेह का यह आदेश है:

“हर्षोल्लास में याकोब के लिए गायन किया जाए;

तथा राष्ट्रों के प्रमुख के लिए जयघोष किया जाए.

स्तवन के साथ यह वाणी की जाए,

‘याहवेह, अपनी प्रजा को उद्धार प्रदान कीजिए,

उनको, जो इस्राएल के बचे हुए लोग हैं.’

8यह देखना, कि मैं उन्हें उत्तरी देश से लेकर आऊंगा,

मैं उन्हें पृथ्वी के दूर क्षेत्रों से एकत्र करूंगा.

उनमें ये सभी होंगे: नेत्रहीन, अपंग,

गर्भवती स्त्री तथा वह जो प्रसूता है;

एक साथ यह विशाल जनसमूह होगा, जो यहां लौट आएगा.

9वे रोते हुए लौटेंगे;

तथा वे प्रार्थना करेंगे और मैं उनका मार्गदर्शन करूंगा.

मैं उन्हें जलधाराओं के निकट से लेकर आऊंगा,

उनका मार्ग सीधा समतल होगा, जिस पर उन्हें ठोकर नहीं लगेगी,

क्योंकि मैं इस्राएल के लिए पिता हूं,

तथा एफ्राईम मेरा पहलौठा पुत्र है.

10“राष्ट्रों, याहवेह का संदेश सुनो, दूर तटवर्ती क्षेत्रों में घोषणा करो;

जिसने इस्राएल को छिन्‍न-भिन्‍न कर दिया है:

वही उन्हें एकत्र भी करेगा, वह उन्हें इस प्रकार सहेजेगा,

जिस प्रकार चरवाहा अपनी भेड़-बकरियों को.

11क्योंकि याहवेह ने मूल्य चुका कर याकोब को छुड़ा लिया है

तथा उसे उसके बंधन से विमुक्त कर दिया है, जो उससे सशक्त था.

12वे लौटेंगे तथा ज़ियोन की ऊंचाइयों पर आकर हर्षोल्लास करेंगे;

याहवेह की कृपादृष्टि के कारण वे आनंदित हो जाएंगे—

अन्‍न, नई दाखमधु तथा प्रचूर तेल के कारण,

भेड़ों एवं पशुओं के बच्चों के कारण.

उनका जीवन सिंचित उद्यान सदृश होगा,

वे पुनः अंत न होंगे.

13तब कुंवारी कन्या का हर्ष नृत्य में फूट पड़ेगा इसमें जवान एवं प्रौढ़,

दोनों ही सम्मिलित हो जाएंगे.

क्योंकि मैं उनकी छाया को उल्लास में परिवर्तित कर दूंगा;

मैं उनके शोक को आनंद में ढाल कर उन्हें सांत्वना प्रदान करूंगा.

14मेजवानी ऐसी होगी कि पुरोहितों के प्राण तृप्‍त हो जाएंगे,

तथा मेरी प्रजा मेरे द्वारा किए गए कल्याण पर संतुष्ट हो जाएगी,”

यह याहवेह की वाणी है.

15याहवेह की बात यह है:

“रामाह नगर में एक शब्द सुना गया,

रोना तथा घोर विलाप!

राहेल अपने बालकों के लिए रो रही है.

धीरज उसे स्वीकार नहीं

क्योंकि अब वे हैं ही नहीं.”

16याहवेह का आदेश है:

“अपने रुदन स्वर को नियंत्रित करो

तथा अपनी अश्रुधारा को प्रतिबद्ध करो,

क्योंकि तुम्हारे श्रम को पुरस्कृत किया जाएगा,”

यह याहवेह की वाणी है.

“वे शत्रु के देश से लौट आएंगे.

17तुम्हारा सुखद भविष्य संभव है,”

यह याहवेह की वाणी है.

“तुम्हारे वंशज निज भूमि में लौट आएंगे.

18“वस्तुस्थिति यह है कि मैंने एफ्राईम का विलाप करना सुना है:

‘जिस प्रकार उद्दंड बछड़े को प्रताड़ित किया जाता है उसी प्रकार आपने मुझे भी प्रताड़ित किया है,

और मैंने इससे शिक्षा ग्रहण की है.

मुझे अपनी उपस्थिति में ले आइए, कि मैं पूर्ववत हो जाऊं,

क्योंकि याहवेह, आप ही मेरे परमेश्वर हैं.

19जब मैं आपसे दूर हो गया था,

तब मैंने लौटकर पश्चात्ताप किया;

जब मेरी समझ में आ गया,

तब मैंने अपनी छाती पीटी; मुझे लज्जित होना पड़ा.

तथा मेरी प्रतिष्ठा भी भंग हो गई

क्योंकि मैं अपनी जवानी की लांछना लिए हुए चल रहा था.’

20क्या एफ्राईम मेरा प्रिय पुत्र है,

क्या वह सुखदायक संतान है?

वस्तुतः जब-जब मैंने उसके विरोध में कुछ कहा,

मैंने उसे प्रेम के साथ ही स्मरण किया.

इसलिये मेरा हृदय उसकी लालसा करता रहता है;

इसमें कोई संदेह नहीं कि मैं उस पर अनुकम्पा करूंगा,”

यह याहवेह की वाणी है.

21“अब अपने लिए मार्ग निर्देश नियत कर लो;

अपने लिए तोड़ सूचक खड़े कर लो.

तुम्हारा ध्यान राजपथ की ओर लगा रहे,

उसी मार्ग पर, जिससे तुम गए थे.

कुंवारी इस्राएल, लौट आओ,

लौट आओ अपने इन्हीं नगरों में.

22हे भटकने वाली कन्या,

कब तक तुम यहां वहां भटकती रहोगी?

याहवेह ने पृथ्वी पर एक अपूर्व परिपाटी प्रचलित कर दी है—

अब पुरुष के लिए स्त्री सुरक्षा घेरा बनेगी.”

23इस्राएल के परमेश्वर, सेनाओं के याहवेह की यह वाणी है: “जब मैं उनकी समृद्धि लौटा दूंगा, तब यहूदिया देश में तथा उसके नगरों में पुनः ‘उनके मुख से ये वचन निकलेंगे, पवित्र पर्वत, पूर्वजों के आश्रय, याहवेह तुम्हें आशीष दें.’ 24यहूदिया के सभी नगरों के निवासी, किसान तथा चरवाहे अपने पशुओं सहित वहां एक साथ निवास करेंगे. 25क्योंकि मैं थके हुए व्यक्ति में संतोष, तथा हताश व्यक्ति में उत्साह का पुनःसंचार करता हूं.”

26यह सुन मैं जाग पड़ा. उस समय मुझे यह बोध हुआ कि मेरी निद्रा मेरे लिए सुखद अनुभूति छोड़ गई है.

27“यह देखना, वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब मैं इस्राएल के परिवार में तथा यहूदिया के परिवार में मनुष्य का तथा पशु का बीज रोपित करूंगा. 28जिस प्रकार मैं उनके उखाड़ने में, उनके तोड़ने में, उनके पराभव करने में, उनके नष्ट करने में तथा उन पर सर्वनाश लाने में मैं उन पर नजर रखता आया, उसी प्रकार मैं उनका परिरक्षण भी करता रहूंगा, जब वे निर्माण करेंगे तथा रोपण करेंगे,” यह याहवेह की वाणी है. 29“उन दिनों में उनके मुख से ये शब्द पुनः सुने नहीं जाएंगे,

“ ‘खट्टे अंगूर तो पूर्वजों ने खाए थे,

किंतु दांत खट्टे हुए वंशजों के.’

30किंतु हर एक की मृत्यु का कारण होगा स्वयं उसी की पापिष्ठता; हर एक व्यक्ति, जो खट्टे अंगूर खाएगा, दांत उसी के खट्टे होंगे.

31“यह देख लेना, वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है,

“जब मैं इस्राएल वंश के साथ

तथा यहूदिया वंश के साथ

एक नयी वाचा स्थापित करूंगा.

32उस वाचा के सदृश नहीं,

जो मैंने उस समय उनके पूर्वजों के साथ स्थापित की थी,

जब मैंने उनका हाथ पकड़कर

उन्हें मिस्र देश से उनका निकास किया था,

यद्यपि मैं उनके लिए पति-सदृश था,

उन्होंने मेरी वाचा भंग कर दी,”

यह याहवेह की वाणी है.

33“किंतु उन दिनों के बाद इस्राएल वंश के साथ मैं

इस वाचा की स्थापना करूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.

“उनके अंतर्मन में मैं अपना व्यवस्था-विधान संस्थापित कर दूंगा

तथा उनके हृदय पर मैं इसे लिख दूंगा.

मैं उनका परमेश्वर हो जाऊंगा,

तथा वे मेरी प्रजा.

34तब हर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी को, हर एक व्यक्ति अपने सजातीय को पुनः

यह कहते हुए यह शिक्षा नहीं देने लगेगा, ‘याहवेह को जान लो,’

क्योंकि वे सभी मुझे जान जाएंगे,

छोटे से बड़े तक,”

यह याहवेह की वाणी है.

“क्योंकि मैं उनकी पापिष्ठता क्षमा कर दूंगा

तथा इसके बाद उनका पाप मैं पुनः स्मरण ही न करूंगा.”

35यह याहवेह की वाणी है,

जिन्होंने दिन को प्रकाशित करने के लिए

सूर्य को स्थित किया है,

जिन्होंने चंद्रमा तथा तारों के क्रम को

रात्रि के प्रकाश के लिए निर्धारित कर दिया,

जो समुद्र को हिलाते हैं

कि उसकी लहरों में गर्जन आए—

उनका नाम है सेनाओं के याहवेह:

36“यदि यह व्यवस्थित विन्यास मेरे समक्ष से विघटित होता है,”

यह याहवेह की वाणी है,

“तब एक राष्ट्र के रूप में इस्राएल के वंशजों का अस्तित्व भी

मेरे समक्ष से सदा-सर्वदा के लिए समाप्‍त हो जाएगा.”

37यह याहवेह की वाणी है:

“यदि हमारे ऊपर विस्तीर्ण आकाशमंडल का मापा जाना संभव हो जाए

तथा भूतल में पृथ्वी की नीवों की खोज निकालना संभव हो जाए,

तो मैं भी इस्राएल द्वारा किए गए उन सारे कार्यों के कारण

इस्राएल के सभी वंशजों का परित्याग कर दूंगा,”

यह याहवेह की वाणी है.

38देखना, “वे दिन आ रहे हैं,” यह याहवेह की वाणी है, “जब हनानेल स्तंभ से लेकर कोने के प्रवेश द्वार तक याहवेह के लिए नगर को पुनर्निर्माण किया जाएगा. 39मापक डोर आगे बढ़ती हुई सीधी गारेब पर्वत तक पहुंच जाएगी, तत्पश्चात वह और आगे बढ़कर गोआह की ओर मुड़ जाएगी. 40शवों तथा भस्म से आच्छादित संपूर्ण घाटी तथा किद्रोन सरिता तक विस्तृत खेत, पूर्व तोड़ के घोड़े-द्वार के कोण तक का क्षेत्र याहवेह के निमित्त पवित्र ठहरेगा. यह क्षेत्र तब सदा-सर्वदा के लिए न तो उखाड़ा जाएगा और न ही ध्वस्त किया जाएगा.”

Did you know?

Restoration and the New Covenant

  • In Jeremiah 31:15, Rachel, the ancestral mother of Joseph and Benjamin whose tomb is near Bethlehem, is portrayed as weeping in Ramah for her lost children. Ramah was a city in Benjamin where captives of Jerusalem, including Jeremiah himself, were later assembled following the Babylonian conquest.Sources: the Bible text itself · Rachel · Ramah
  • Although Ephraim was Joseph's younger son, he received the preeminent right-hand blessing from his grandfather Jacob. In this chapter, God tenderly refers to Ephraim as his firstborn and a delightful child, promising mercy and return to the scattered people.Sources: the Bible text itself · Ephraim · Jacob (Israel)
  • This chapter introduces the promise of a new covenant, contrasting it with the covenant made when God led their ancestors out of Egypt. Instead of outward instruction alone, this covenant describes God placing his law directly into their minds and inscribing it upon their hearts.Sources: the Bible text itself · Egypt

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Samaria · 32.276, 35.195 · verse 5
  • Mount Ephraim · 31.923, 35.241 · verse 6
  • Zion · Today: Jerusalem · 31.777, 35.234 · verses 6, 12
  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · verses 23, 38
  • Egypt · 30.129, 31.308 · verse 32
  • Corner Gate · Today: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 38
  • Tower of Hananel · Today: Antonia Fortress · 31.780, 35.234 · verse 38
  • Gareb · Today: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 39
  • Goah · Today: within 8 km of Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 39
  • Horse Gate · Today: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 40
  • Kidron · Today: Kidron River · 31.780, 35.240 · verse 40

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.