Jeremiah 20
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
पशहूर तथा येरेमियाह
1जब याहवेह के भवन के प्रमुख अधिकारी, इम्मर के पुत्र पुरोहित पशहूर ने येरेमियाह को इन विषयों पर भविष्यवाणी करते हुए सुना, 2तब उसने भविष्यद्वक्ता येरेमियाह को पिटवाया तथा ऊपरी बिन्यामिन द्वार में उन्हें काठ के बांक में जकड़ दिया, यह याहवेह के भवन के निकट ही था. 3अगले दिन, जब पशहूर ने उन्हें बांक से विमुक्त किया, येरेमियाह ने उससे कहा, “याहवेह द्वारा तुम्हें दिया गया नाम पशहूर नहीं, बल्कि मागोर-मिस्साबीब है. 4क्योंकि याहवेह का संदेश यह है: ‘तुम यह देखोगे कि मैं तुम्हें स्वयं के लिए तथा तुम्हारे सारे मित्रों के लिए आतंक बना देने पर हूं; तुम्हारे देखते-देखते वे अपने शत्रुओं की तलवार से वध किए जाएंगे. तब मैं सारे यहूदिया को बाबेल के राजा के हाथों में सौंप दूंगा, वह उन्हें बंदी बनाकर बाबेल ले जाएगा तथा तलवार से उनका संहार कर देगा. 5मैं इस नगर की सारी धन संपदा इसकी सारी उपज एवं इसकी सारी मूल्यवान सामग्री उसे सौंप दूंगा—यहां तक कि यहूदिया के राजाओं की सारी निधि मैं उनके शत्रुओं के हाथों में सौंप दूंगा. वे उन्हें लूट लेंगे, उन्हें बंदी बना लेंगे तथा उन्हें बाबेल ले जाएंगे. 6और तुम, पशहूर, तथा वे सभी जो तुम्हारे आवास में निवास कर रहे हैं, बंधुआई में ले जाए जाएंगे, तुम बाबेल में प्रवेश करोगे. और वहीं तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी वहीं तुम्हें गाड़ा जाएगा, तुम्हें तथा तुम्हारे उन सभी मित्रों को जिनके लिए तुमने झूठी भविष्यवाणी की थी.’ ”
येरेमियाह का मुकदमा
7याहवेह, आपने मुझे प्रलोभित किया, कि मैं प्रलोभित हो गया;
आपने मुझे गुमराह किया और आप मुझ पर प्रबल भी हो गए.
सारे दिन मैं उपहास का बर्तन बना रहता हूं;
सभी मेरा उपहास करते रहते हैं.
8जब भी मैं कुछ कहना चाहता हूं, मैं उच्च स्वर में रोने लगता हूं;
मेरी वाणी के विषय रह गए हैं हिंसा एवं विध्वंस.
क्योंकि मेरे संदर्भ में याहवेह के संदेश का परिणाम हुआ है
सतत निंदा एवं फटकार.
9किंतु यदि मैं यह निश्चय करूं, “अब मैं याहवेह का उल्लेख ही नहीं करूंगा
अथवा अब मैं उनकी ओर से कोई भी संदेश भेजा न करूंगा,”
तब आपका संदेश मेरे हृदय में प्रज्वलित अग्नि का रूप ले लेता है,
वह प्रज्वलित अग्नि जो मेरी अस्थियों में बंद है.
अब यह मेरे लिए असह्य हो रही है;
इसे दूर रखते-रखते मैं व्यर्थ हो चुका हूं.
10मैंने अनेकों को दबे स्वर में यह कहते सुना है,
“चारों ओर आतंक व्याप्त हो चुका है!
फटकार करो उनकी! निःसंदेह हमें उनकी फटकार करनी ही होगी!”
ये मेरे विश्वास्य मित्रों के शब्द हैं
जिन्हें मेरे पतन में रुचि है. वे विचार कर रहे हैं,
“संभव है वह फंदे में फंस जाए;
और हम उसे अपने वश में कर लें
तथा उससे अपना बदला ले लें.”
11किंतु याहवेह मेरे साथ शक्तिवान योद्धा के सदृश हैं जिसका आतंक चारों ओर व्याप्त है;
इसलिये मेरे उत्पीड़क मुझ पर प्रबल न होंगे बल्कि लड़खड़ा जाएंगे.
अपनी विफलता पर उन्हें घोर लज्जा का सामना करना पड़ेगा यह ऐसी चिरस्थायी लज्जा होगी;
जिसे भूलना पसंद करना संभव न होगा.
12फिर भी सेनाओं के याहवेह, आप तो सद्वृत्त की विवेचना करते रहते हैं,
आपकी दृष्टि मन एवं हृदय का आंकलन करती रहती है,
कुछ ऐसा कीजिए कि मैं आपके द्वारा उनसे लिए गए बदले का प्रत्यक्षदर्शी हो जाऊं,
क्योंकि अपना मुकदमा मैंने आपको ही सौंप रखा है.
13याहवेह के लिए गायन हो!
याहवेह का स्तवन हो!
क्योंकि उन्होंने निस्सहाय के प्राणों को
बुरे बंधन से उद्धार प्रदान किया है.
14शापित हो वह दिन जिसमें मैंने जन्म लिया!
जिस दिन मेरी माता ने मुझे जन्म दिया, उसे धन्य न कहा जाए!
15शापित हो वह व्यक्ति जिसने मेरे पिता को अत्यंत हर्षित कर दिया,
जब उसने उन्हें यह संदेश दिया,
“आपका एक पुत्र पैदा हुआ है!”
16उस संदेशवाहक की नियति वही हो जो उन नगरों की हुई थी,
जिन्हें याहवेह ने निर्ममता से नष्ट कर दिया था.
उसे प्रातःकाल से ही पीड़ा की कराहट सुनाई देने लगी,
तथा दोपहर में युद्ध की चेतावनी की वाणी.
17क्योंकि मेरे जन्म के पूर्व ही मेरी जीवन लीला उसने समाप्त नहीं कर दी,
कि मेरी माता ही मेरी कब्र हो जाती,
और मेरी माता स्थायी रूप से गर्भवती रह जाती.
18मैं गर्भ से बाहर ही क्यों आ गया
कि संकट और शोक देखूं,
कि मेरे जीवन के दिन लज्जा में जिए जाएं?

Did you know?
Jeremiah's Persecution and Inner Turmoil
- Pashhur, the priest who arrested and beat Jeremiah, was the son of Immer—the ancestral head of the sixteenth priestly division—and served as chief official in the house of the LORD. His high administrative post gave him the authority to punish Jeremiah and confine him in wooden stocks at the Upper Gate of Benjamin near the temple.Sources: Immer · Gate of Benjamin · the Bible text itself
- Upon being released, Jeremiah announced that God gave Pashhur the symbolic name 'Magor-missabib' ('terror on every side'). Jeremiah prophesied that Pashhur, his household, and his friends would be carried away captive into Babylon to die, alongside the plunder of Judah's wealth.Sources: Babylon · the Bible text itself
- The chapter reveals Jeremiah's intense emotional struggle between public derision and prophetic compulsion. Although mocked and betrayed by close friends, he confessed that holding back God's message felt like a fire burning in his heart and shut up within his bones.Sources: Jeremiah · the Bible text itself
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Places in this chapter
- Benjamin Gate · Today: in Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 2
- Babylon · 32.543, 44.422 · verses 4, 5, 6
- Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 5
Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org