Jeremiah 14
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
अनावृष्टि, अकाल एवं तलवार
1लड़ाई, तलवार एवं महामारी याहवेह की ओर से येरेमियाह को भेजा अनावृष्टि संबंधित संदेश:
2“यहूदिया विलाप कर रहा है,
तथा उसके नगर द्वार निस्तेज हो गए हैं;
शोक का पहिरावा पहिने प्रजाजन भूमि पर बैठ गए हैं,
येरूशलेम का गिड़गिड़ाना आकाश तक पहुंच रहा है.
3सम्पन्न लोगों ने जल के लिए अपने सेवकों को कुंओं पर भेजा;
कुंओं पर पहुंचकर उन्होंने पाया
कि वहां जल है ही नहीं.
वे रिक्त बर्तन लेकर ही लौट आए हैं;
उन्हें लज्जा एवं दीनता का सामना करना पड़ा,
वे अपने मुखमंडल छिपाए लौटे हैं.
4देश में अनावृष्टि के कारण
भूमि तड़क चुकी है;
किसान लज्जा के कारण
मुखमंडल ढांपे हुए हैं.
5यहां तक कि हिरणी अपने नवजात बच्चे को
मैदान में ही छोड़कर चली गई है,
क्योंकि चारा कहीं भी नहीं है.
6वन्य गधे वनस्पतिहीन पहाड़ियों पर खड़े रह जाते हैं,
वे सियारों के समान हांफते हैं;
उनके नेत्र निस्तेज हो गए हैं
क्योंकि वनस्पति कहीं भी नहीं है.”
7यद्यपि हमारे अनाचार ही हमारे विरुद्ध साक्षी बन गए हैं,
याहवेह, अपनी ही प्रतिष्ठा के निमित्त तैयार हो जाइए.
यह सत्य है कि हम अनेक क्षेत्रों में अपने विश्वासमत से भटके हुए हैं;
हमने आपके विरुद्ध पाप किया है.
8आप जो इस्राएल की आशा के आधार हैं,
आप जो इसके संकट में इसके बचानेवाले रहे हैं,
आप देश में ही विदेशी सदृश क्यों हो गए हैं, अथवा उस यात्री के सदृश,
जिसने मात्र रात्रि के लिए ही तंबू डाला हुआ है?
9आप उस व्यक्ति सदृश कैसे हो गए हैं, जो विस्मित हो चुका है,
उस शूर के सदृश जो रक्षा करने में असमर्थ हो गया है?
कुछ भी हो याहवेह, आप हमारे मध्य में उपस्थित हैं,
हम पर आपके ही स्वामित्व की मोहर लगी है;
हमारा परित्याग न कर दीजिए!
10अपनी इस प्रजा के लिए याहवेह का यह संदेश है:
“यद्यपि स्वेच्छानुरूप उन्होंने मुझसे दूर जाना ही उपयुक्त समझा;
उन्होंने अपने पांवों पर नियंत्रण न रखा.
इसलिये याहवेह भी उन्हें स्वीकार नहीं करना चाहते;
इसलिये अब वह उनकी पापिष्ठता को स्मरण कर
उनके पापों का लेखा लेंगे.”
11याहवेह ने मुझसे कहा, “इन लोगों के कल्याण के लिए बिनती मत करो. 12यदि वे उपवास भी करें, मैं उनके गिड़गिड़ाने पर ध्यान न दूंगा; जब वे होमबलि एवं अन्नबलि भी अर्पित करें, मैं उन्हें स्वीकार नहीं करूंगा. इसकी अपेक्षा मैं उन्हें तलवार, अकाल तथा महामारी द्वारा नष्ट कर दूंगा.”
13इसे सुन मैंने कहा, “प्रभु परमेश्वर, आप ही देखिए! भविष्यद्वक्ता ही उनसे कह रहे हैं, ‘न तो तुम्हें तलवार का सामना करना पड़ेगा, न ही अकाल का; बल्कि याहवेह तुम्हें इस स्थान पर ही स्थायी शांति प्रदान करेंगे.’ ”
14तब याहवेह ने मुझ पर यह प्रकट किया, “ये भविष्यद्वक्ता मेरा नाम लेकर झूठी भविष्यवाणी कर रहे हैं. वे न तो मेरे द्वारा भेजे गए हैं और न ही मैंने उन्हें कोई आदेश दिया है और यहां तक कि मैंने तो उनसे बात तक नहीं की है. जिसे वे तुम्हारे समक्ष भविष्यवाणी स्वरूप प्रस्तुत कर रहे हैं, वह निरा झूठा दर्शन, भविष्यवाणी तथा व्यर्थ मात्र है, उनके अपने ही मस्तिष्क द्वारा बनाया छलावा. 15याहवेह का यह संदेश उन भविष्यवक्ताओं के विषय में है जो मेरे नाम में भविष्यवाणी कर रहे हैं: जबकि मैंने उन्हें प्रगट किया ही नहीं, फिर भी वे यह दावा करते रहते हैं, ‘इस देश में न तो तलवार का प्रहार होगा न ही अकाल का.’ तब इन भविष्यवक्ताओं का अंत ही तलवार तथा लड़ाई द्वारा होगा. 16वे लोग भी, जिनके लिए ये भविष्यद्वक्ता भविष्यवाणी कर रहे हैं, लड़ाई तथा तलवार से मारे गये ये लोग बाहर येरूशलेम की गलियों में फेंक दिए जाएंगे. उन्हें गाड़ने के लिए शेष कोई भी न रहेगा; यही होगी उन सभी की हालत; स्वयं उनकी, उनकी पत्नियों की, उनके पुत्रों की तथा उनकी पुत्रियों की. क्योंकि मैं उनकी पापिष्ठता उन्हीं पर उंडेल दूंगा.
17“तुम्हें उन्हें यह संदेश देना होगा:
“ ‘मेरे नेत्रों से दिन-रात अश्रुप्रवाह होने दिया जाए,
इन प्रवाहों को रुकने न दिया जाए;
क्योंकि मेरी प्रजा की कुंवारी पुत्री को,
प्रचंड प्रहार से कुचल दिया गया है,
उसका घाव अत्यंत गंभीर है.
18यदि मैं खुले मैदान में निकल जाता हूं,
मुझे वहां तलवार से मरे ही मरे दिखाई दे रहे हैं;
अथवा यदि मैं नगर में प्रवेश करता हूं,
मुझे वहां महामारी तथा अकाल ही दिखाई देते हैं.
क्योंकि भविष्यद्वक्ता और पुरोहित दोनों ही
एक ऐसे देश में भटक रहे हैं जो उनके लिए सर्वथा अज्ञात है.’ ”
19याहवेह, क्या आपने यहूदिया का पूर्ण परित्याग कर दिया है?
क्या आपका हृदय ज़ियोन के प्रति घृणा से परिपूर्ण है?
आपने हम पर ऐसा प्रचंड प्रहार क्यों किया है
कि हमारा घाव असाध्य हो गया है?
हम शांति की प्रतीक्षा करते रहे
किंतु कुछ भी अनुकूल घटित नहीं हुआ,
हम अच्छे हो जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे
किंतु हमने आतंक ही पाया.
20याहवेह, हम अपनी बुराई स्वीकार करते हैं,
हम अपने पूर्वजों की पापिष्ठता भी स्वीकार करते हैं;
क्योंकि हमने आपके विरुद्ध पाप किया है.
21याहवेह, अपनी ही प्रतिष्ठा के निमित्त हमसे घृणा न कीजिए;
अपने वैभव के सिंहासन को अपमानित न होने दीजिए.
हमसे स्थापित की गई अपनी वाचा का
नाश न कीजिए.
22क्या जनताओं के देवताओं में कोई ऐसा है, जो वृष्टि दे सके?
अथवा क्या वृष्टि आकाश से स्वयमेव ही हो जाती है?
याहवेह, हमारे परमेश्वर, क्या आप ही वृष्टि के बनानेवाले नहीं?
हमारा भरोसा आप पर ही है,
क्योंकि आप ही हैं जिन्होंने यह सब बनाया है.

Did you know?
The Great Drought and False Prophets
- The chapter opens with a description of a severe drought across Judah, depicting servants sent by nobles to find water only to return with dry jars, while farmers cover their heads in despair over the cracked soil.Sources: the Bible text itself
- Jeremiah laments the influence of false prophets in Jerusalem who assured the people of peace and immunity from disaster, though God states He did not send them and that sword and famine would consume them.Sources: the Bible text itself · Jeremiah · Jerusalem
- In his plea for the stricken land, Jeremiah highlights that worthless foreign idols cannot produce rain, affirming that only the God of Israel has the power to send showers and fulfill His covenant.Sources: the Bible text itself
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Places in this chapter
Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org