Jeremiah 12
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
येरेमियाह की प्रार्थना
1याहवेह, जब भी मैं आपके समक्ष अपना मुकदमा प्रस्तुत करता हूं,
आप सदैव ही युक्त प्रमाणित होते हैं.
निःसंदेह मैं आपके ही साथ न्याय संबंधी विषयों पर विचार-विमर्श करूंगा:
क्यों बुराइयों का जीवन समृद्ध होता गया है?
क्यों वे सब जो विश्वासघात के व्यापार में लिप्त हैं निश्चिंत जीवन जी रहे हैं?
2आपने उन्हें रोपित किया है, अब तो उन्होंने जड़ भी पकड़ ली है;
वे विकास कर रहे हैं और अब तो वे फल भी उत्पन्न कर रहे हैं.
उनके होंठों पर तो आपका नाम बना रहता है
किंतु अपने मन से उन्होंने आपको दूर ही दूर रखा है.
3किंतु याहवेह, आप मुझे जानते हैं;
मैं आपकी दृष्टि में बना रहता हूं; आप मेरे हृदय की परीक्षा करते रहते हैं.
उन्हें इस प्रकार खींचकर अलग कर लीजिए, जिस प्रकार वध के लिए भेड़ें अलग की जाती हैं!
उन्हें नरसंहार के दिन के लिए तैयार कर लीजिए!
4हमारा देश और कितने दिन विलाप करता रहेगा
तथा कब तक मैदान में घास मुरझाती रहेगी?
क्योंकि देशवासियों की बुराई के कारण,
पशु-पक्षी सहसा वहां से हटा दिए गए हैं.
क्योंकि, वे मनुष्य अपने मन में विचार कर रहे हैं,
“परमेश्वर को हमारे द्वारा किए गए कार्यों का परिणाम दिखाई न देगा.”
परमेश्वर का जवाब
5“यदि तुम धावकों के साथ दौड़ रहे थे
और तुम इससे थक चुके हो,
तो तुम घोड़ों से स्पर्धा कैसे कर सकोगे?
यदि तुम अनुकूल क्षेत्र में ही लड़खड़ा गए तो,
यरदन क्षेत्र के बंजर भूमि में तुम्हारा क्या होगा?
6क्योंकि यहां तक कि तुम्हारे भाई-बंधुओं तथा तुम्हारे पिता के ही परिवार ने—
तुम्हारे साथ विश्वासघात किया है;
वे चिल्ला-चिल्लाकर तुम्हारा विरोध कर रहे हैं.
यदि वे तुमसे तुम्हारे विषय में अनुकूल शब्द भी कहें,
फिर भी उनका विश्वास न करना.
7“मैंने अपने परिवार का परित्याग कर दिया है,
मैंने अपनी इस निज भाग को भी छोड़ दिया है;
मैंने अपनी प्राणप्रिया को
उसके शत्रुओं के हाथों में सौंप दिया है.
8मेरे लिए तो अब मेरा यह निज भाग
वन के सिंह सदृश हो गया है.
उसने मुझ पर गर्जना की है;
इसलिये अब मुझे उससे घृणा हो गई है.
9क्या मेरे लिए यह निज भाग
चित्तिवाले शिकारी पक्षी सदृश है?
क्या वह चारों ओर से शिकारी पक्षी से घिर चुकी है?
जाओ, मैदान के सारे पशुओं को एकत्र करो;
कि वे आकर इन्हें निगल कर जाएं.
10अनेक हैं वे चरवाहे जिन्होंने मेरा द्राक्षाउद्यान नष्ट कर दिया है,
उन्होंने मेरे अंश को रौंद डाला है;
जिन्होंने मेरे मनोहर खेत को
निर्जन एवं उजाड़ कर छोड़ा है.
11इसे उजाड़ बना दिया गया है,
अपनी उजाड़ स्थिति में देश मेरे समक्ष विलाप कर रहा है;
सारा देश ही ध्वस्त किया जा चुका है;
क्योंकि किसी को इसकी हितचिंता ही नहीं है.
12निर्जन प्रदेश में वनस्पतिहीन पहाड़ियों पर
विनाशक सेना आ पहुंची है,
क्योंकि देश के एक ओर से दूसरी ओर तक
याहवेह की घातक तलवार तैयार हो चुकी है;
इस तलवार से सुरक्षित कोई भी नहीं है.
13उन्होंने रोपण तो किया गेहूं को किंतु उपज काटी कांटों की;
उन्होंने परिश्रम तो किया किंतु लाभ कुछ भी अर्जित न हुआ.
उपयुक्त है कि ऐसी उपज के लिए तुम लज्जित होओ
क्योंकि इसके पीछे याहवेह का प्रचंड कोप क्रियाशील है.”
14अपने बुरे पड़ोसियों के विषय में जिन्होंने मेरी प्रजा इस्राएल के इस निज भाग पर आक्रमण किया है, याहवेह का यह कहना है: “यह देख लेना, मैं उन्हें उनके देश में से अलग करने पर हूं और उनके मध्य से मैं यहूदाह के वंश को अलग कर दूंगा. 15और तब जब मैं उन्हें अलग कर दूंगा, मैं उन पर पुनः अपनी करुणा प्रदर्शित करूंगा; तब मैं उनमें से हर एक को उसके इस निज भाग में लौटा ले आऊंगा; हर एक को उसके देश में लौटा लाऊंगा. 16तब यदि वे मेरी प्रजा की नीतियां सीख लेंगे और बाल के जीवन की शपथ कहने के स्थान पर कहेंगे, ‘जीवित याहवेह की शपथ,’ तब वे मेरी प्रजा के मध्य ही समृद्ध होते चले जाएंगे. 17किंतु यदि वे मेरे आदेश की अवहेलना करेंगे, तब मैं उस राष्ट्र को अलग कर दूंगा; अलग कर उसे नष्ट कर दूंगा,” यह याहवेह की वाणी है.

Did you know?
Jeremiah's Complaint and the Nations
- Jeremiah wrestles with the difficult question of why the wicked prosper and live at ease while speaking of God with their lips but keeping him far from their hearts. The prophet's distress is deeply personal, as even the members of his own father's household had betrayed him and spoken against him.Sources: the Bible text itself
- God responds to Jeremiah's complaint by asking how he will compete with horses if racing with footmen tires him, and how he will manage in the thickets of the Jordan if he stumbles in a peaceful land. The Jordan River cuts through low valleys and dense, difficult terrain along its banks.Sources: the Bible text itself · Jordan
- The chapter extends hope even to hostile neighboring nations that had once taught Judah to swear by Baal, the principal male deity of the Phoenicians. If these nations turn and learn to swear by the name of the Lord, God promises to build them up among his people.Sources: the Bible text itself · Baal
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Places in this chapter
- Jordan · Today: Jordan River · 31.761, 35.558 · verse 5
Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org