Nations Bible

Isaiah 66

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

न्याय और आशा

1याहवेह यों कहते हैं:

“स्वर्ग मेरा सिंहासन है,

तथा पृथ्वी मेरे चरणों की चौकी है.

तुम मेरे लिये कैसा भवन बनाओगे?

कहां है वह जगह जहां मैं आराम कर सकूंगा?

2क्योंकि ये सब मेरे ही हाथों से बने,

और ये सब मेरे ही हैं.”

यह याहवेह का वचन है.

“परंतु मैं उसी का ध्यान रखूंगा:

जो व्यक्ति दीन और दुःखी हो,

तथा जो मेरे आदेशों का पालन सच्चाई से करेगा.

3जो बैल की बलि करता है

वह उस व्यक्ति के समान है जो किसी मनुष्य को मार डालता है,

और जो मेमने की बलि चढ़ाता है

वह उस व्यक्ति के समान है जो किसी कुत्ते की गर्दन काटता है;

जो अन्‍नबलि चढ़ाता है

वह उस व्यक्ति के समान है जो सूअर का लहू चढ़ाता है,

और जो धूप जलाता है

उस व्यक्ति के समान है जो किसी मूर्ति की उपासना करता है.

क्योंकि उन्होंने तो अपना अपना मार्ग चुन लिया है,

और वे अपने आपको संतुष्ट करते हैं;

4अतः उनके लिए दंड मैं निर्धारित करके उन्हें वही दंड दूंगा,

जो उनके लिए कष्ट से भरा होगा.

क्योंकि जब मैंने बुलाया, तब किसी ने उत्तर नहीं दिया,

जब मैंने उनसे बात की, तब उन्होंने सुनना न चाहा.

उन्होंने वही किया जो मेरी दृष्टि में बुरा है,

और उन्होंने वही चुना जो मुझे अच्छा नहीं लगता.”

5तुम सभी जो याहवेह के वचन को मानते हो सुनो:

“तुम्हारे भाई बंधु जो तुमसे नफरत करते हैं,

जो तुम्हें मेरे नाम के कारण अलग कर देते हैं,

‘वे यह कह रहे हैं कि याहवेह की महिमा तो बढ़े,

जिससे हम देखें कि कैसा है तुम्हारा आनंद.’

किंतु वे लज्जित किए जाएंगे.

6नगर से हलचल तथा मंदिर से

एक आवाज सुनाई दे रही है!

यह आवाज याहवेह की है

जो अपने शत्रुओं को उनके कामों का बदला दे रहे हैं.

7“प्रसववेदना शुरू होने के पहले ही,

उसका प्रसव हो गया;

पीड़ा शुरू होने के पहले ही,

उसे एक पुत्र पैदा हो गया.

8क्या कभी किसी ने ऐसा सुना है?

किसकी दृष्टि में कभी ऐसा देखा गया है?

क्या यह हो सकता है कि एक ही दिन में एक देश उत्पन्‍न हो जाए?

क्या यह संभव है कि एक क्षण में ही राष्ट्र बन जायें?

जैसे ही ज़ियोन को प्रसव पीड़ा शुरू हुई

उसने अपने पुत्रों को जन्म दे दिया.

9क्या मैं प्रसव बिंदु तक लाकर

प्रसव को रोक दूं?”

याहवेह यह पूछते हैं!

“अथवा क्या मैं जो गर्भ देता हूं,

क्या मैं गर्भ को बंद कर दूं?” तुम्हारा परमेश्वर कहते हैं!

10“तुम सभी जिन्हें येरूशलेम से प्रेम है,

येरूशलेम के साथ खुश होओ, उसके लिए आनंद मनाओ;

तुम सभी जो उसके लिए रोते थे,

अब खुश हो जाओ.

11कि तुम उसके सांत्वना देनेवाले स्तनों से

स्तनपान कर तृप्‍त हो सको;

तुम पियोगे

तथा उसकी बहुतायत तुम्हारे आनंद का कारण होगा.”

12क्योंकि याहवेह यों कहते हैं:

“तुम यह देखोगे, कि मैं उसमें शांति नदी के समान,

और अन्यजातियों के धन को बाढ़ के समान बहा दूंगा;

और तुम उसमें से पियोगे तथा तुम गोद में उठाए जाओगे

तुम्हें घुटनों पर बैठाकर पुचकारा जाएगा.

13तुम्हें मेरे द्वारा उसी तरह तसल्ली दी जाएगी,

जिस तरह माता तसल्ली देती है;

यह तसल्ली येरूशलेम में ही दी जाएगी.”

14तुम यह सब देखोगे, तथा तुम्हारा मन आनंद से भर जाएगा

और तुम्हारी हड्डियां नई घास के समान हो जाएंगी;

याहवेह का हाथ उनके सेवकों पर प्रकट होगा,

किंतु वह अपने शत्रुओं से क्रोधित होंगे.

15याहवेह आग में प्रकट होंगे,

तथा उनके रथ आंधी के समान होंगे;

उनका क्रोध जलजलाहट के साथ,

तथा उनकी डांट अग्नि ज्वाला में प्रकट होगी.

16क्योंकि आग के द्वारा ही याहवेह का न्याय निष्पक्ष होगा

उनकी तलवार की मार सब प्राणियों पर होगी,

याहवेह द्वारा संहार किए गये अनेक होंगे.

17याहवेह ने कहा, “वे जो अपने आपको पवित्र और शुद्ध करते हैं ताकि वे उन बागों में जाएं, और जो छुपकर सूअर या चूहे का मांस तथा घृणित वस्तुएं खाते हैं उन सभी का अंत निश्चित है.

18“क्योंकि मैं, उनके काम एवं उनके विचार जानता हूं; और मैं सब देशों तथा भाषा बोलने वालों को इकट्ठा करूंगा, वे सभी आएंगे तथा वे मेरी महिमा देखेंगे.

19“उनके बीच मैं एक चिन्ह प्रकट करूंगा, तथा उनमें से बचे हुओं को अन्यजातियों के पास भेजूंगा. तरशीश, पूत, लूद, मेशेख, तूबल तथा यावन के देशों में, जिन्होंने न तो मेरा नाम सुना है, न ही उन्होंने मेरे प्रताप को देखा है, वहां वे मेरी महिमा को दिखाएंगे. 20तब वे सब देशों में से तुम्हारे भाई-बन्धु याहवेह के लिए अर्पण समान अश्वों, रथों, पालकियों, खच्चरों एवं ऊंटों को लेकर येरूशलेम में मेरे पवित्र पर्वत पर आएंगे. जिस प्रकार इस्राएल वंश याहवेह के भवन में शुद्ध पात्रों में अन्‍नबलि लेकर आएंगे.” याहवेह की यही वाणी है. 21“तब उनमें से मैं कुछ को पुरोहित तथा कुछ को लेवी होने के लिए अलग करूंगा,” यह याहवेह की घोषणा है.

22“क्योंकि ठीक जिस प्रकार नया आकाश और नई पृथ्वी जो मैं बनाने पर हूं मेरे सम्मुख बनी रहेगी,” याहवेह की यही वाणी है, “उसी प्रकार तुम्हारा वंश और नाम भी बना रहेगा. 23यह ऐसा होगा कि एक नये चांद से दूसरे नये चांद के दिन तक और एक विश्राम दिन से दूसरे विश्राम दिन तक सभी लोग मेरे सामने दंडवत करने आएंगे,” यह याहवेह का वचन है. 24“तब वे बाहर जाएंगे तथा उन व्यक्तियों के शवों को देखेंगे, जिन्होंने मेरे विरुद्ध अत्याचार किया था; क्योंकि उनके कीड़े नहीं मरेंगे और उनकी आग कभी न बुझेगी, वे सभी मनुष्यों के लिए घृणित बन जाएंगे.”

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

True Worship and the Gathering of Nations

  • Isaiah opens this final chapter declaring that heaven is God's throne and earth His footstool, meaning no human building can contain Him. Instead, God values those who are humble and contrite in spirit and who tremble at His word, contrasting this disposition with ritual sacrifices made without genuine devotion.Sources: the Bible text itself
  • The prophetic vision mentions messengers sent to far-flung regions, including Tarshish, the archers of Lud, Tubal, and Javan, which was the generic Hebrew designation for the Greek world. People from these distant coastlands and nations are depicted journeying to Jerusalem to witness God's glory.Sources: the Bible text itself · Tarshish · Lud · Javan
  • The closing section describes enduring new heavens and a new earth where all humanity comes to worship regularly from one Sabbath and New Moon to the next. In an unexpected development, God announces that He will select some from among these gathered nations to serve as priests and Levites.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · verses 7, 10, 12, 13, 20
  • Zion · Today: Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 8
  • Javan · Today: Ionia · 38.200, 27.500 · verse 19
  • Lud · Today: Lydia · 38.488, 28.040 · verse 19
  • Meshech · Today: about 200 km around Gordion · 39.655, 31.994 · verse 19
  • Tubal · Today: Tabal · 37.296, 36.254 · verse 19

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.