Nations Bible

Isaiah 43

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

इस्राएल का एकमात्र छुड़ाने वाला

1हे इस्राएल तेरा रचनेवाला और हे याकोब, तुम्हारे सृजनहार याहवेह—

जिन्होंने तुम्हारी रचना की है,

वह याहवेह यों कहते हैं:

“मत डर, क्योंकि मैंने तुम्हें छुड़ा लिया है;

मैंने नाम लेकर तुम्हें बुलाया है; अब तुम मेरे हो गए हो.

2जब तुम गहरे जल से होकर चलोगे,

तुम मुझे अपने पास पाओगे;

जब तुम नदियों से होकर आगे बढ़ोगे,

वे तुम्हें डूबा न सकेंगी.

जब तुम आग में से होकर निकलोगे,

आग तुम्हें झुलसा न सकेगी;

न ही लौ तुम्हें भस्म कर सकेगी.

3क्योंकि मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं,

तुम्हारा छुड़ाने वाला, इस्राएल का पवित्र परमेश्वर हूं;

मैंने मिस्र देश से तुम्हें छुड़ाया है,

कूश एवं सेबा को तुम्हारी संती दी है.

4इसलिये कि तुम मेरी दृष्टि में अनमोल तथा प्रतिष्ठित

और मेरे प्रिय हो,

इस कारण मैं तेरी संती मनुष्यों को,

और तेरे प्राण के बदले में राज्य-राज्य के लोगों को दे दूंगा.

5मत डर, क्योंकि मैं तुम्हारे साथ हूं;

मैं तुम्हारे वंश को पूर्व से ले आऊंगा

तथा तुम्हें पश्चिम में इकट्ठा करूंगा.

6और उत्तर से कहूंगा, ‘वे मुझे दे दो!’

और दक्षिण से की, ‘मत रोके रहो उन्हें.’

दूर से मेरे पुत्रों

और पुत्रियों को ले आओ—

7उन सभी को जो मेरे नाम से जाने जाते हैं,

जिन्हें मैंने अपनी महिमा के लिए सृजा है,

जिसकी रचना मैंने की है.”

8उन्हें बाहर लाओ जिनकी आंखें हैं, लेकिन अंधे हैं,

और कान होते हुए भी बहरे हैं.

9जाति-जाति के लोग एक साथ हो,

और राज्य-राज्य के लोग इकट्ठा हो.

किसी भी मिथ्या देवता ने कभी इन बातों के बारे में कुछ कहा है

और भूतकाल में यह बताया था कि आगे क्या कुछ होगा

तो उन्हें अपने गवाह लाने दो

और उन मिथ्या देवताओं को प्रामाणिक सिद्ध करने दो.

उन्हें सत्य बताने दो और उन्हें सुनो.

इनमें से कौन बीती हुई बातों को बता सकता और सुनकर कहे कि यह सच है?

10याहवेह ने कहा, “तुम मेरे गवाह बनो,”

और वे सेवक जिनको मैंने चुना है,

ताकि तुम मुझे पहचानो, मुझमें विश्वास करो

तथा समझ पाओ कि मैं ही परमेश्वर हूं.

न मुझसे पहले कोई था,

न बाद में कोई हुआ.

11मैं ही याहवेह हूं,

मुझे छोड़ कोई और नहीं है.

12मैं ही हूं जिसने समाचार दिया और उद्धार किया—

तथा वर्णन भी किया, तुम्हारे बीच कोई और देवता नहीं था.

“इसलिये तुम ही मेरे गवाह हो, यह याहवेह की वाणी है.

13मैं ही परमेश्वर हूं तथा आगे भी मैं वही हूं.

कोई और नहीं है जो मेरे हाथों से किसी को छीनकर छुड़ा ले.

कौन है, जो मेरे द्वारा किए गए काम को पलट सके?”

परमेश्वर की करुणा और इस्राएल के अविश्वास

14इस्राएल के पवित्र परमेश्वर याहवेह, जो तुम्हारे उद्धारकर्ता हैं,

उनकी वाणी यह है:

“तुम्हारे कारण मैंने बाबेल पर हमला किया

मैं उन सभी को बंधक बना दूंगा,

और उन्हीं के जहाज़ पर चढ़ाकर ले आऊंगा.

15मैं याहवेह तुम्हारा पवित्र परमेश्वर,

इस्राएल का रचनेवाला, तुम्हारा राजा हूं.”

16याहवेह ने कहा है—

जिन्होंने समुद्र में से मार्ग तैयार किया,

और गहरे जल में से पथ निकालता है.

17वह जो रथों तथा अश्वों,

और सेना को निकाल लाता है,

और शूर योद्धा गिरा दिये जायेंगे,

और फिर उठ न सकेंगे:

18“न तो पुरानी बातों को याद करो;

और न ही अतीत पर विचार करो.

19देखो, मैं एक नई बात करता हूं!

जो अभी प्रकट होगी, क्या तुम उससे अनजान रहोगे?

मैं बंजर भूमि में एक मार्ग बनाऊंगा

और निर्जल देश में नदियां बहाऊंगा.

20मैदान के पशु सियार

तथा शुतुरमुर्ग मेरी महिमा करेंगे,

क्योंकि निर्जन स्थान में नदियां

तथा मरुस्थल में लोगों को पीने के लिए जल मिलेगा,

21वे लोग, जिन्हें मैंने इस उद्देश्य से बनाया है,

कि वे मेरी प्रशंसा करें.

22“याकोब, यह सब होने पर भी तुमने मेरी महिमा नहीं की,

इस्राएल, तुम तो मुझसे थक गए हो.

23होमबलि के लिए अलग की गई भेड़ को तुम मेरे पास नहीं लाए,

अपनी बलि के द्वारा तुमने मेरा आदर नहीं किया.

बलि चढ़ाने के लिए मैंने नहीं कहा

न ही धूप चढ़ाने के लिए मेरी इच्छा तुम पर बोझ बढ़ाने के लिए थी.

24तुमने मेरे लिए सुगंध सामग्री मोल नहीं लिया,

और न तुमने मुझे बलियों की चर्बी चढ़ाई.

इसके बदले तुमने मुझ पर अपने पापों का बोझ ही डाल दिया है

और अधर्म के कामों से मुझे थका दिया है.

25“मैं ही हूं, जो अपने नाम के निमित्त

तुम्हारे पापों को मिटा देता हूं,

तुम्हारे पापों को मैं याद नहीं रखूंगा.

26मुझे याद दिलाओ,

कि हम आपस में बातचीत करें;

तुम अपनी सच्चाई को बताओ जिससे तुम निर्दोष ठहरे.

27तुम्हारे पूर्वजों ने पाप किया;

और जो मेरे और तुम्हारे बीच आए उन्होंने मुझसे बदला लिया.

28इस कारण मैं पवित्र स्थान के शासकों को अपवित्र कर दूंगा;

मैं याकोब को सर्वनाश के लिए

तथा इस्राएल को निंदा के लिए छोड़ दूंगा.

Did you know?

Redemption, Ransom, and New Beginnings

  • When God proclaims that Egypt, Cush, and Seba are given as a ransom for Israel, the text refers to prominent lands in northeastern Africa. Cush lay south of Egypt, while Seba was an ancient kingdom in the same region, often associated with Meroe.Sources: Egypt · Cush · Seba · the Bible text itself
  • The prophecy specifically mentions sending to Babylon and bringing down the Chaldeans in their ships. The ancient imperial city of Babylon was built along the Euphrates River in Lower Mesopotamia.Sources: Babylon · the Bible text itself
  • The chapter is structured around a divine courtroom setting where God summons the assembled nations and names Israel as His witnesses. He contrasts foreign gods with Himself as the sole Creator and Savior who makes roads through the wilderness and streams in the desert.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Cush · Today: Cush 1 · 16.935, 33.751 · verse 3
  • Egypt · 30.129, 31.308 · verses 3, 17
  • Sheba · 15.348, 44.206 · verse 3
  • Babylon · 32.543, 44.422 · verse 14
  • Chaldea · 30.962, 46.104 · verse 14

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.