Nations Bible

Hosea 9

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

इस्राएल के लिये दंड

1हे इस्राएल, आनंदित मत हो;

दूसरे देशों के समान अति आनंदित मत हो.

क्योंकि तुमने अपने परमेश्वर के साथ विश्वासघात किया है;

तुम हर एक खलिहान में

वेश्यावृत्ति से प्राप्‍त आय को पसंद करते हो.

2खलिहानों और अंगूर के रसकुण्डों से लोगों को भोजन नहीं मिलेगा;

नई दाखमधु भी उन्हें नहीं मिलेगी.

3वे याहवेह के देश में नहीं रहने पाएंगे;

एफ्राईम मिस्र देश को लौट जाएगा

और अश्शूर में वे अशुद्ध भोजन खाएंगे.

4वे याहवेह को अंगूर की दाखमधु का पेय बलि नहीं देंगे,

और न ही उनके बलिदान से परमेश्वर खुश होंगे.

उस प्रकार का बलिदान उनके लिये शोक करनेवालों के रोटी जैसा है;

वे सब जो उसे खाते हैं वे अशुद्ध हो जाएंगे.

यह भोजन उनके स्वयं के लिये होगा;

इसे याहवेह के मंदिर में नहीं लाया जाएगा.

5तुम अपने ठहराए त्योहारों के दिन,

याहवेह के भोज के दिनों में क्या करोगे?

6यदि वे विनाश से बच निकलते हैं,

तो मिस्र देश उन्हें इकट्ठा करेगा,

और मोफ उन्हें दफन कर देगा.

कंटीली झाड़ियां उनके चांदी के वस्तुओं को ले लेंगी,

और उनके तंबुओं पर कांटे उग आएंगे.

7दंड के दिन आ रहे हैं,

बदला लेने के दिन निकट हैं.

इस बात को इस्राएल जान ले.

क्योंकि तुम्हारे पाप बहुत हैं

और तुम्हारी शत्रुता बहुत ज्यादा है,

भविष्यवक्ता को मूर्ख,

और आत्मा से प्रेरित व्यक्ति को पागल समझा जाता है.

8भविष्यवक्ता, मेरे परमेश्वर के साथ,

एफ्राईम के ऊपर पहरेदार है,

फिर भी उसके सब रास्तों पर फंदे लगे हुए हैं,

और उसके परमेश्वर के भवन में शत्रुता है.

9वे गिबियाह के दिनों के जैसे

भ्रष्टाचार में बहुत डूब हुए हैं.

परमेश्वर उनकी बुराई को याद करेंगे

और उनके पापों के लिये उन्हें दंड देंगे.

10“मैंने इस्राएल को ऐसे पाया,

जैसे किसी को निर्जन स्थान में अंगूर का मिलना होता है;

जब मैंने तुम्हारे पूर्वजों को देखा,

तो यह ऐसा था मानो अंजीर के पेड़ में लगे शुरुआती फल को देखना.

पर जब वे बाल-पिओर में आये,

तो उन्होंने उस लज्जास्पद मूर्ति के लिये अपने आपको पवित्र किया

और वे उतने दुष्ट हो गये जितने वे उन चीज़ों से प्रेम करते थे.

11एफ्राईम का गौरव पक्षी की तरह उड़ जाएगा—

न किसी का जन्म होगा, न कोई गर्भवती होगी और न ही किसी को गर्भ ठहरेगा.

12यदि वे बच्चों का पालन पोषण करते भी हैं,

तो मैं हर एक को उनसे ले लूंगा.

उन पर हाय

जब मैं उनसे दूर हो जाता हूं!

13मैंने एफ्राईम को सोर के जैसे

मनभावने स्थान में बसे हुए देखा है.

पर एफ्राईम अपने बच्चों को

वध करनेवाले के पास ले आएगा.”

14हे याहवेह, उन्हें दीजिए—

आप उन्हें क्या देंगे?

उन्हें ऐसे गर्भ दीजिए, जिससे गर्भपात हो जाता है

और ऐसे स्तन दीजिए, जो सूखे हों.

15“गिलगाल में उनके सब बुराई के कारण,

मैंने उनसे वहां घृणा किया.

उनके पापमय कामों के कारण,

मैं उन्हें अपने भवन से बाहर निकाल दूंगा.

अब मैं उनसे प्रेम नहीं करूंगा;

उनके सब अगुए विद्रोही हैं.

16एफ्राईम पर बीमारी लग गई है,

उनकी जड़ सूख गई है,

उनमें फल नहीं लगते हैं.

यदि वे बच्चों को जन्म भी दें,

तो मैं उनके पोषित बच्चों को मार डालूंगा.”

17मेरा परमेश्वर उनको अस्वीकार करेगा

क्योंकि उन्होंने उसकी बातों को नहीं माना है;

वे जाति-जाति के लोगों के बीच भटकते फिरेंगे.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Judgment and the Loss of Fruitfulness

  • Hosea recalls two notorious failures in Israel's history: the worship of Baal-peor, where the Israelites joined in the worship of the Moabite deity, and the days of Gibeah, an atrocity recorded in Judges 19–20 that brought disaster upon the tribe of Benjamin.Sources: the Bible text itself · Baal-peor · Gibeah
  • The chapter warns of exile in Assyria and flight to Egypt, stating that Memphis (Hebrew Moph), the ancient capital of Lower Egypt, would become the burial ground of the displaced people.Sources: the Bible text itself · Memphis · Egypt · Assyria
  • The name Ephraim signifies double fruitfulness, based on Joseph's second son born in Egypt. Hosea highlights a tragic reversal of this heritage, announcing that Ephraim's root is withered and that the nation will no longer bear fruit.Sources: the Bible text itself · Ephraim

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Assyria · 36.359, 43.153 · verses 3, 6
  • Egypt · 30.129, 31.308 · verses 3, 6
  • Memphis · 29.849, 31.253 · verse 6
  • Tyre · 33.271, 35.196 · verse 13

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.