Nations Bible

Hebrews 9

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

पूर्वकालिक और वर्तमान

1पहली वाचा में भी परमेश्वर की आराधना तथा सांसारिक मंदिर के विषय में नियम थे. 2क्योंकि एक तंबू बनाया गया था, जिसके बाहरी कमरे में दीपस्तंभ, चौकी तथा पवित्र रोटी रखी जाती थी. यह तंबू पवित्र स्थान कहलाता था. 3दूसरे पर्दे से आगे जो तंबू था, वह परम पवित्र स्थान कहलाता था, 4वहां धूप के लिए सोने की वेदी, सोने की पत्रियों से मढ़ी हुई वाचा का संदूक, जिसमें मन्‍ना से भरा सोने का बर्तन, हमेशा कोमल पत्ते लगते रहनेवाली हारोन की लाठी तथा वाचा की पटियां रखे हुए थे. 5इसके अलावा संदूक के ऊपर तेजोमय करूब करुणासन को ढांपे हुए थे. परंतु अब इन सबका विस्तार से वर्णन संभव नहीं.

6इन सबके ऐसे प्रबंध के बाद परमेश्वर की आराधना के लिए पुरोहित हर समय बाहरी तंबू में प्रवेश किया करते थे. 7किंतु दूसरे कमरे में मात्र महापुरोहित ही लहू लेकर प्रवेश करता था और वह भी वर्ष में सिर्फ एक ही अवसर पर—स्वयं अपने लिए तथा लोगों द्वारा अनजाने में किए गए पापों के लिए—बलि अर्पण के लिए. 8पवित्र आत्मा यह बात स्पष्ट कर रहे हैं कि जब तक बाहरी कमरा है, परम पवित्र स्थान में प्रवेश-मार्ग खुला नहीं है. 9यह बाहरी तंबू वर्तमान काल का प्रतीक है. सच यह है कि भेंटे तथा बलि, जो पुरोहित के द्वारा चढ़ाई जाती हैं, आराधना करनेवालों के विवेक को निर्दोष नहीं बना देतीं. 10ये सुधार के समय तक ही असरदार रहेंगी क्योंकि इनका संबंध सिर्फ खान-पान तथा भिन्‍न-भिन्‍न शुद्ध करने की विधियों से है—उन विधियों से, जो शरीर से संबंधित हैं.

मसीह का लहू

11किंतु जब मसीह आनेवाली अच्छी वस्तुओं के महापुरोहित के रूप में प्रकट हुए, उन्होंने उत्तम और सिद्ध तंबू में से, जो मनुष्य के हाथ से नहीं बना अर्थात् इस सृष्टि का नहीं था, 12बकरों और बछड़ों के नहीं परंतु स्वयं अपने लहू के द्वारा परम पवित्र स्थान में सिर्फ एक ही प्रवेश में अनंत छुटकारा प्राप्‍त किया. 13क्योंकि यदि बकरों और बैलों का लहू तथा कलोर की राख का छिड़काव सांस्कारिक रूप से अशुद्ध हुए मनुष्यों के शरीर को शुद्ध कर सकता था 14तो मसीह का लहू, जिन्होंने अनंत आत्मा के माध्यम से स्वयं को परमेश्वर के सामने निर्दोष बलि के रूप में भेंट कर दिया, जीवित परमेश्वर की सेवा के लिए तुम्हारे विवेक को मरे हुए कामों से शुद्ध कैसे न करेगा!

15इसलिये वह एक नई वाचा के मध्यस्थ हैं कि वे सब, जिनको बुलाया गया है, प्रतिज्ञा की हुई अनंत उत्तराधिकार प्राप्‍त कर सकें क्योंकि इस मृत्यु के द्वारा उन अपराधों का छुटकारा पूरा हो चुका है, जो उस समय किए गए थे, जब पहली वाचा प्रभावी थी.

16जहां वाचा है, वहां ज़रूरी है कि वाचा बांधनेवाले की मृत्यु हो, 17क्योंकि वाचा उसके बांधनेवाले की मृत्यु के साबित होने पर ही जायज़ होती है; जब तक वह जीवित रहता है, वाचा प्रभावी हो ही नहीं सकती. 18यही कारण है कि पहली वाचा भी बिना लहू के प्रभावी नहीं हुई थी. 19जब मोशेह अपने मुख से व्यवस्था के अनुसार इस्राएल को सारी आज्ञा दे चुके, उन्होंने बछड़ों और बकरों का लहू लेकर जल, लाल ऊन तथा जूफ़ा झाड़ी की छड़ी के द्वारा व्यवस्था की पुस्तक तथा इस्राएली प्रजा दोनों ही पर यह कहते हुए छिड़क दिया. 20“यह उस वाचा, जिसे पालन करने की आज्ञा परमेश्वर ने तुम्हें दी है, उसका रक्त है.” 21इसी प्रकार उन्होंने तंबू और सेवा के लिए इस्तेमाल किए सभी पात्रों पर भी लहू छिड़क दिया. 22वस्तुतः व्यवस्था के अंतर्गत प्रायः हर एक वस्तु लहू के छिड़काव द्वारा पवित्र की गई. बलि-लहू के बिना पाप क्षमा संभव नहीं.

23इसलिये यह ज़रूरी था कि स्वर्गीय वस्तुओं का प्रतिरूप इन्हीं के द्वारा शुद्ध किया जाए किंतु स्वयं स्वर्गीय वस्तुएं इनकी तुलना में उत्तम बलियों द्वारा. 24मसीह ने जिस पवित्र स्थान में प्रवेश किया, वह मनुष्य के हाथों से बना नहीं था, जो वास्तविक का प्रतिरूप मात्र हो, परंतु स्वर्ग ही में, कि अब हमारे लिए परमेश्वर की उपस्थिति में प्रकट हों. 25स्थिति ऐसी भी नहीं कि वह स्वयं को बलि स्वरूप बार-बार भेंट करेंगे, जैसे महापुरोहित परम पवित्र स्थान में वर्ष-प्रतिवर्ष उस बलि-लहू को लेकर प्रवेश किया करता था, जो उसका अपना लहू नहीं होता था. 26अन्यथा मसीह को सृष्टि के प्रारंभ से दुःख सहना आवश्यक हो जाता किंतु अब युगों की समाप्‍ति पर वह मात्र एक ही बार स्वयं अपनी ही बलि के द्वारा पाप को मिटा देने के लिए प्रकट हो गए. 27जिस प्रकार हर एक मनुष्य के लिए यह निर्धारित है कि एक बार उसकी मृत्यु हो इसके बाद न्याय, 28उसी प्रकार मसीह येशु अनेकों के पापों के उठाने के लिए एक ही बार स्वयं को भेंट करने के बाद अब दोबारा प्रकट होंगे—पाप के उठाने के लिए नहीं परंतु उनकी छुड़ौती के लिए जो उनके इंतजार में हैं.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

The Earthly Sanctuary

  • This chapter describes the first covenant's earthly sanctuary as a tabernacle divided into two rooms. According to Easton's Bible Dictionary (1897), the outer room, the Holy Place, was twenty cubits long and ten cubits high and wide. It had no opening for daylight, so only the golden lampstand lit it.Sources: the Bible text itself · Holy Place
  • A veil of the most costly materials and the brightest colors separated the Holy Place from the Most Holy Place. Priests entered the first room regularly to carry out their duties, but only the high priest entered the inner room, and only once a year, never without blood offered for himself and for sins the people had committed in ignorance.Sources: Holy Place · the Bible text itself
  • This chapter places the golden altar of incense in the Most Holy Place, together with the gold-covered ark, which held a gold jar of manna, Aaron's staff that had budded, and the stone tablets of the covenant. Easton's Bible Dictionary (1897), by contrast, locates that altar in the Holy Place, with the table of showbread. Aaron, whose staff is mentioned here, was Moses' elder brother and the eldest son of Amram and Jochebed.Sources: the Bible text itself · Holy Place · Aaron

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Holy Place · Today: on Mount Moriah · 31.778, 35.236 · verses 2, 8, 12, 25
  • Most Holy Place · Today: on Mount Moriah · 31.778, 35.236 · verses 3, 7

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.