Ecclesiastes 7
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
बुद्धि और मूर्खता के बीच का अंतर
1सम्मानित होना इत्र से कहीं ज्यादा बेहतर है,
और मृत्यु के दिन से बेहतर है किसी व्यक्ति के जन्म का दिन.
2शोक के घर में जाना
भोज के घर में जाने से कहीं ज्यादा अच्छा है,
क्योंकि हर एक मनुष्य का अंत यही है;
और जीवित इस पर ध्यान दें.
3शोक करना हंसने से अच्छा है,
क्योंकि हो सकता है कि चेहरा तो उदास हो मगर हृदय आनंदित.
4बुद्धिमान का हृदय तो शोक करनेवालों के घर में होता है,
मगर निर्बुद्धियों का हृदय भोज के घर में ही होता है.
5एक बुद्धिमान की फटकार सुनना
मूर्खों के गीतों को सुनने से बेहतर है.
6मूर्खों की हंसी किसी
बर्तन के नीचे कांटों के जलने की आवाज के समान होती है.
और यह भी सिर्फ बेकार ही है.
7अत्याचार बुद्धिमान को मूर्ख बना देता है
और घूस हृदय को भ्रष्ट कर देती है.
8किसी काम का अंत उसकी शुरुआत से बेहतर है,
और धैर्य बेहतर है. घमण्ड से.
9क्रोध करने में जल्दबाजी न करना,
क्योंकि क्रोध निर्बुद्धियों के हृदय में रहता है.
10तुम्हारा यह कहना न हो, “बीता हुआ समय आज से बेहतर क्यों था?”
क्योंकि इस बारे में तुम्हारा यह कहना बुद्धि द्वारा नहीं है.
11बुद्धि के साथ मीरास पाना सबसे अच्छा है,
और उनके लिए यह एक फायदा है जो जीवित हैं.
12बुद्धि की सुरक्षा
वैसी ही है जैसे धन की सुरक्षा,
मगर ज्ञान का फायदा यह है:
कि बुद्धि बुद्धिमान को जीवित रखती है.
13परमेश्वर के कामों पर मनन करो:
क्योंकि वह ही इसके योग्य हैं
कि टेढ़े को सीधा कर सकें.
14भरपूरी के दिनों में तो खुश रहो;
मगर दुःख के दिनों में विचार करो:
दोनों ही परमेश्वर ने बनाए हैं,
जिससे मनुष्य को यह मालूम हो कि उसके बाद क्या होगा.
15अपने बेकार के जीवन में मैंने हर एक चीज़ देखी:
धर्मी अपनी धार्मिकता में ही खत्म हो जाता है,
किंतु जब दुष्टता करता है तब अपनी उम्र बढ़ाता है.
16बहुत धर्मी न होना,
और न ही बहुत बुद्धिमान बनना.
इस प्रकार तुम अपना ही विनाश क्यों करो?
17बहुत दुष्ट न होना,
और न ही मूर्ख बनना.
क्योंकि समय से पहले तुम्हारी मृत्यु क्यों हो?
18अच्छा होगा कि तुम एक चीज़ पर अधिकार कर लो
और अपने दूसरे हाथ को भी आराम न करने दो.
क्योंकि परमेश्वर के प्रति श्रद्धा और भय रखनेवाला व्यक्ति ही ये दोनों काम कर पाएगा.
19बुद्धिमान के लिए बुद्धि नगर के
दस शासकों से भी बलवान होती है.
20पृथ्वी पर एक व्यक्ति भी ऐसा धर्मी नहीं है,
जो अच्छे काम ही करता हो और पाप न करता हो.
21लोगों की बातों पर ध्यान न देना,
तो तुम अपने सेवक को तुम्हारी निंदा करते नहीं सुनोगे.
22क्योंकि तुम्हें मालूम होगा
कि ठीक इसी तरह तुम भी बहुतों की निंदा कर चुके हो.
23इन सभी कामों की छानबीन मैंने बुद्धि द्वारा की और मैंने कहा,
“मैं बुद्धिमान बनूंगा,”
मगर यह मुझसे बहुत दूर थी.
24जो कुछ है वह हमारी बुद्धि से परे है. यह गहरा है, बहुत ही गहरा.
उसकी थाह कौन पाएगा?
25मैंने अपने हृदय से यह मालूम करने की कोशिश की
कि बुद्धि और ज्ञान क्या हैं
और दुष्ट की मूर्खता पता करूं
और मूर्खता जो पागलपन ही है.
26मुझे यह मालूम हुआ कि एक स्त्री जिसका हृदय घात लगाए रहता है,
और उसके हाथ बेड़ियां डालते हैं वह मृत्यु से भी कड़वी है.
उस स्त्री से वही व्यक्ति सुरक्षित बच निकलता है जो परमेश्वर के सामने अच्छा है,
मगर पापी व्यक्ति उसका शिकार बन जाता है.
27दार्शनिक कहता है, “देखो!” मुझे यह मालूम हुआ:
“मैंने एक चीज़ से दूसरी को मिलाया, कि इसके बारे में मालूम कर सकूं,
28जिसकी मैं अब तक खोज कर रहा हूं
मगर वह मुझे नहीं मिली है.
मैंने हज़ार पुरुष तो धर्मी पाए,
मगर एक भी स्त्री नहीं!
29मगर मुझे यह ज़रूर मालूम हुआ:
परमेश्वर ने तो मनुष्यों को धर्मी होने के लिए रचा है,
मगर वे अपने ही बनाए हुए निचले रास्ते पर बढ़ने लगे.”

Did you know?
Wisdom, Mortality, and the Limits of Understanding
- Ecclesiastes 7 begins with a series of comparative proverbs arguing that moments of solemn reflection, such as visiting a house of mourning or facing sorrow, provide greater insight into life than superficial laughter and feast houses.Sources: the Bible text itself
- The Teacher reflects on the reality of human experience, noting that God has appointed both prosperous and adverse days so that humans cannot foresee their future, and that righteous people sometimes perish while the wicked live long.Sources: the Bible text itself
- The chapter highlights the universal limitation of human goodness, observing that there is no one on earth who does good and never sins, and concluding that while God created humanity upright, people pursue many complex schemes.Sources: the Bible text itself
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org