Ecclesiastes 10
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.
1जिस प्रकार मरी हुई मक्खियां सुगंध तेल को बदबूदार बना देती हैं,
उसी प्रकार थोड़ी सी मूर्खता बुद्धि और सम्मान पर भारी पड़ती है.
2बुद्धिमान का हृदय तो उसे सही ओर ले जाता है,
किंतु मूर्ख का हृदय उसे उस ओर जो गलत है.
3रास्ते पर चलते समय भी मूर्खों के हृदय में,
समझ की कमी होती है,
और सबसे उसका कहना यही होता है कि वह एक मूर्ख है.
4यदि राजा का क्रोध तुम्हारे विरुद्ध भड़क गया है,
तो भी तुम अपनी जगह को न छोड़ना;
क्योंकि तुम्हारा धीरज उसके क्रोध को बुझा देगा.
5सूरज के नीचे मैंने एक और बुराई देखी,
जैसे इसे कोई राजा अनजाने में ही कर बैठता है.
6वह यह कि मूर्खता ऊंचे पदों पर बैठी होती है,
मगर धनी लोग निचले पदों पर ही होते हैं.
7मैंने दासों को तो घोड़ों पर,
लेकिन राजाओं को दासों के समान पैदल चलते हुए देखा है.
8जो गड्ढा खोदता है वह खुद उसमें गिरेगा;
और जो दीवार में सेंध लगाता है, सांप उसे डस लेगा.
9जो पत्थर खोदता है वह उन्हीं से चोटिल हो जाएगा;
और जो लकड़ी फाड़ता है, वह उन्हीं से जोखिम में पड़ जाएगा.
10यदि कुल्हाड़े की धार तेज नहीं है
और तुम उसको पैना नहीं करते,
तब तुम्हें अधिक मेहनत करनी पड़ेगी;
लेकिन बुद्धि सफलता दिलाने में सहायक होती है.
11और यदि सांप मंत्र पढ़ने से पहले ही डस ले तो,
मंत्र पढ़ने वाले का कोई फायदा नहीं.
12बुद्धिमान की बातों में अनुग्रह होता है,
जबकि मूर्खों के ओंठ ही उनके विनाश का कारण हो जाते है.
13उसकी बातों की शुरुआत ही मूर्खता से होती है
और उसका अंत दुखदाई पागलपन होता है.
14जबकि वह अपनी बातें बढ़ाकर भी बोलता है.
यह किसी व्यक्ति को मालूम नहीं होता कि क्या होनेवाला है,
और कौन उसे बता सकता है कि उसके बाद क्या होगा?
15मूर्ख की मेहनत उसे इतना थका देती है;
कि उसे नगर का रास्ता भी पता नहीं होता.
16धिक्कार है उस देश पर जिसका राजा एक कम उम्र का युवक है
और जिसके शासक सुबह से ही मनोरंजन में लग जाते हैं.
17मगर सुखी है वह देश जिसका राजा कुलीन वंश का है
और जिसके शासक ताकत के लिए भोजन करते हैं,
न कि मतवाले बनने के लिए.
18आलस से छत की कड़ियों में झोल पड़ जाते हैं;
और जिस व्यक्ति के हाथों में सुस्ती होती है उसका घर टपकने लगता है.
19लोग मनोरंजन के लिए भोजन करते हैं,
दाखमधु जीवन में आनंद को भर देती है,
और धन से हर एक समस्या का समाधान होता है.
20अपने विचारों में भी राजा को न धिक्कारना,
और न ही अपने कमरे में किसी धनी व्यक्ति को शाप देना,
क्योंकि हो सकता है कि आकाश का पक्षी तुम्हारी वह बात ले उड़े
और कोई उड़नेवाला जंतु उन्हें इस बारे में बता देगा.

Did you know?
Wisdom, Folly, and Governance
- The chapter uses vivid imagery from ancient daily life—such as dead flies spoiling perfumed oil, snakes nesting in stone walls, and dull iron axes requiring extra physical effort—to demonstrate how small missteps or a lack of practical skill can undo substantial work.Sources: the Bible text itself
- The author contrasts good and poor leadership, noting that a nation suffers when its king is young or incompetent and its leaders feast in the morning rather than governing with self-control.Sources: the Bible text itself
- The warning that a bird of the air might carry words spoken against a ruler in private bedrooms reflects an ancient awareness of court informants and the political danger of unguarded speech.Sources: the Bible text itself
Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.
Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Language: हिन्दी (Hindi) Contributor: Biblica, Inc. Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा. यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें. This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA. Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.” Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™ सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc. Biblica® Open Hindi Contemporary Version™ Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc. “Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है. “Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission. You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA). If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact* This translation is made available to you under the terms of the Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0. You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that: You include the above copyright and source information. If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes. If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original. Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents. For other uses, please contact the respective copyright owners. Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19. 2025-05-03
Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org