Nations Bible

2 Samuel 23

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

दावीद द्वारा मुखरित अंतिम उद्गार

1यह दावीद द्वारा भेजा उनका आखिरी वचन है:

“यिशै के पुत्र दावीद की यह घोषणा है,

वह व्यक्ति, जो परमेश्वर द्वारा उन्‍नत किया गया, वह घोषणा कर रहा है,

याकोब के परमेश्वर द्वारा अभिषिक्त,

इस्राएल का लोकप्रिय, मधुर संगीतकार:

2“याहवेह के आत्मा मेरे द्वारा बातें करते रहे हैं.

उनका संदेश मेरी जीभ पर रहता था.

3इस्राएल के परमेश्वर ने,

इस्राएल की चट्टान ने मुझसे कहा,

‘वह, जो मनुष्यों पर न्याय के साथ शासन करता है,

परमेश्वर की श्रद्धा में शासन करता है,

4वह सुबह की आभा के समान है, जब सूर्योदय हो रहा होता है,

ऐसी सुबह, जो बादलों से छाई हुई,

जब भूमि से बारिश के बाद कोमल घास

सूर्य प्रकाश में भूमि से अंकुरित होने लगती है.’

5“क्या यह तथ्य नहीं,

कि मेरे वंश के विषय में परमेश्वर की यही मान्यता है?

क्योंकि उन्होंने मुझसे सदा की वाचा स्थापित की है,

हर एक पक्ष में सुव्यवस्थित और सुरक्षित.

क्या वह मेरे उद्धार और अभिलाषा को उन्‍नत न करेंगे?

6निकम्मे व्यक्ति फेंक दी गई कंटीली झाड़ियों के समान हैं,

उन्हें हाथों से इकट्ठा नहीं किया जा सकता;

7जो व्यक्ति इन्हें इकट्ठा करने का काम करता है,

वह लोहे के दंड और भाले की छड़ को लेकर आता है;

तब उन्हें आग में भस्म किया जा सकता है.”

दावीद के शूर योद्धा

8दावीद द्वारा सेना में शामिल वीर योद्धाओं के नाम:

तहकेमोनवासी योशेब-बश्शेबेथ; वह तीन सेनापतियों में प्रमुख था. उसने अपने भाले से एक ही समय में आठ सौ शत्रुओं का संहार किया था.

9इन तीन शूरवीरों में दूसरा पद था अहोही के पुत्र दोदो के पुत्र एलिएज़र का. वही उस समय दावीद के साथ था, जब वे युद्ध के लिए मोर्चा बांधे फिलिस्तीनियों की ओर बेधड़क आगे बढ़ते गए, जबकि इस्राएली सेना पीछे हट चुकी थी. 10आगे बढ़कर उसने फिलिस्तीनियों का संहार करना शुरू कर दिया, जब तक उसके हाथ थक न गए. उसका हाथ मानो तलवार से चिपक गया था. उस दिन याहवेह द्वारा प्रदान की गई विजय अद्भुत थी. इसके बाद सैनिक वहां आए अवश्य, मगर सिर्फ मृतकों की सामग्री लूटने.

11इसके बाद नामित है हरारी अगी का पुत्र शम्माह. फिलिस्ती सेना लेही नामक स्थल पर मोर्चा बांधे एकत्र थी. वहां मतूर का खेत था. लोग फिलिस्तीनियों से डरकर भाग रहे थे. 12उसने खेत के बीच में रहते हुए उनका सामना किया, उस खेत की रक्षा करते रहे, और फिलिस्तीनियों को मार गिराया. याहवेह ने बड़ी जीत के द्वारा उनकी रक्षा की.

13कटनी के अवसर पर चट्टान में अदुल्लाम गुफा में तीस प्रमुख अधिकारियों में से तीन दावीद से भेंटकरने गए. इस समय, रेफाइम की फिलिस्तीनी सेना घाटी में शिविर डाले हुए थे. 14इस समय दावीद गढ़ में थे, और फिलिस्तीनी सेना बेथलेहेम में. 15बड़ी इच्छा से दावीद कह उठे, “कैसा सुखद होता अगर कोई बेथलेहेम फाटक के पास के कुएं से मुझे पीने के लिए पानी ला देता!” 16यह सुन ये तीन वीर योद्धा फिलिस्तीनियों के शिविर में से बचते-बचाते जाकर उस कुएं से, जो बेथलेहेम के द्वार के निकट था, दावीद के लिए जल ले आए. मगर दावीद ने वह जल पिया नहीं, उन्होंने उसे याहवेह के सामने उंडेल दिया. 17उन्होंने कहा, “याहवेह, मुझसे यह काम कभी न हो. क्या, यह जल इन वीरों का लहू समान नहीं, जो अपने प्राण जोखिम में डाल मेरे लिए यह लाए हैं?” इसलिये दावीद ने वह जल नहीं पिया.

ऐसे साहसिक थे इन वीरों के कार्य.

18ज़ेरुइयाह का पुत्र, योआब का भाई अबीशाई तीस सैनिकों पर अधिकारी था. उसने तीन सौ पर अपनी बर्छी घुमाई और उनको मार गिराया. उसने भी उन तीनों के समान प्रतिष्ठा प्राप्‍त की. 19तीसों में वही सबसे अधिक प्रख्यात था. वह उनका प्रधान बन गया, मगर वह उन तीनों में से एक न था.

20कबज़ीएल के एक वीर के पोते, यहोयादा के पुत्र, बेनाइयाह ने बड़े-बड़े काम किए थे, उसने मोआब के अरीएल के दो पुत्रों को मार गिराया. उसने ही उस दिन, जब बर्फ गिर रही थी, जाकर एक गड्ढे में बैठे सिंह का वध किया था. 21उसने एक बड़ा सा मिस्री का भी वध किया. उस मिस्री के हाथ में भाला अवश्य था मगर बेनाइयाह ने जाकर अपनी छड़ी से उसके भाले को उससे छीन लिया और उस मिस्र का वध उसी के भाले के कर दिया. 22यहोयादा के पुत्र बेनाइयाह ने ये सारे काम किए, और उन तीन वीरों के समान प्रतिष्ठा प्राप्‍त की. 23वह उन तीसों में ही प्रख्यात हुआ, मगर उन तीन के तुल्य नहीं. दावीद ने उसे अपने अंगरक्षक का अधिकारी नियुक्त कर दिया.

24तीस योद्धाओं के समूह में अन्य व्यक्ति ये थे:

योआब का भाई आसाहेल,

बेथलेहेम के दोदो का पुत्र एलहानन,

25हेरोदी शम्माह,

हेरोदी एलीका,

26पेलेथी हेलेस,

तकोआ निवासी इक्‍केश का पुत्र ईरा,

27अनाथोथी अबीएज़ेर,

हुशाथी मबुन्‍ने,

28अहोही सलमोन,

नेतोफ़ाही माहाराई,

29नेतोफ़ाही के बाअनाह का पुत्र हेलेब,

गिबियाह के बिन्यामिन परिवार समूह रिबाई का पुत्र इथाई,

30पिराथोनी बेनाइयाह,

गाश के नालों का हिद्दै,

31अरबाथवासी अबीअल्बोन,

बहूरीमी अज़मावेथ,

32शालबोनी एलीअहाब,

याशेन के पुत्र;

योनातन 33हरारी शम्माह का पुत्र,

अरारी शारार का अहीयम,

34माकाहथि का अहसबै का पुत्र एलिफेलेत,

गीलोई अहीतोफ़ेल का पुत्र एलियाम,

35कर्मेली हेस्रो,

अराबी पारै,

36ज़ोबाह के नाथान का पुत्र यिगाल;

गादी बानी;

37अम्मोनवासी सेलेक,

बीरोथवासी नाहाराई, जो ज़ेरुइयाह के पुत्र योआब का हथियार उठानेवाला था;

38इथरी ईरा

इथरी गारेब;

39और हित्ती उरियाह.

Did you know?

David's Last Words and Mighty Men

  • David's poetic oracle describes the ideal ruler as one who governs in justice and the fear of God, comparing such leadership to the clear light of a cloudless sunrise and the freshness of rain sprouting green grass.Sources: the Bible text itself
  • While David took refuge in the cave of Adullam and Philistine forces occupied the Valley of Rephaim and Bethlehem, three elite warriors broke through enemy lines to fetch water from the well at Bethlehem's gate. Deeply moved by their sacrifice, David refused to drink it and poured it out as an offering to the Lord, saying it was the blood of men who had risked their lives.Sources: the Bible text itself · Adullam · Bethlehem · Valley of Rephaim
  • Among the elite warriors listed was Benaiah son of Jehoiada from Kabzeel, noted for striking down two Moabite champions, killing a lion inside a pit on a snowy day, and disarming a giant Egyptian before slaying him with his own spear.Sources: the Bible text itself · Benaiah · Kabzeel

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Valley of Rephaim · 31.763, 35.219 · verse 13
  • Bethlehem · 31.704, 35.208 · verses 14, 15, 16, 24
  • Moab · Today: Moab 1 · 31.181, 35.701 · verse 20
  • Tekoa · Today: Khirbet Teku’a · 31.632, 35.210 · verse 26
  • Arabah · 30.417, 35.151 · verse 31
  • Maacah · 33.258, 35.581 · verse 34
  • Zobah · 33.935, 36.151 · verse 36
  • Ammon · 31.955, 35.934 · verse 37
  • Jattir · Today: Khirbet Attir · 31.352, 35.016 · verse 38

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.