Nations Bible

1 Chronicles 4

Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि · Tap a verse to see its cross-references.

यहूदाह गोत्रज

1यहूदाह के पुत्र:

पेरेज़, हेज़रोन, कारमी, हूर और शोबल.

2शोबल का पुत्र रेआइयाह याहाथ का पिता था, याहाथ अहूमाई और लाहाद का. ये सोराहियों के मूल पुरुष थे.

3एथाम के पुत्र ये थे:

येज़्रील, इशमा और इदबाश. इनकी बहन का नाम था हासलेलपोनी. 4पेनुएल गेदोर का पिता हुआ और एज़र हुशाह का.

बेथलेहेम के पिता, एफ़राथा के पहलौठे हूर के पुत्र ये थे

5अशहूर, तकोआ के पिता की दो पत्नियां थी, हेलाह और नाराह.

6नाराह ने उसके लिए अहुज्ज़ाम, हेफेर, तेमेनी और हाअहाष्तारी को जन्म दिया. ये सभी नाराह के पुत्र थे.

7हेलाह के पुत्र:

ज़ेरेथ, ज़ोहार, एथनन. 8और कोज़ पिता था अनूब तथा ज़ोबेबाह का और अहरहेल के वंश का पिता था हारूम.

9याबेज़ अपने भाइयों की अपेक्षा कहीं अधिक प्रतिष्ठित था. उसकी माता ने उसे याबेज़ नाम यह कहकर दिया था, “क्योंकि मैंने उसे दर्द के साथ जन्म दिया है.” 10याबेज़ ने इस्राएल के परमेश्वर की यह दोहाई दी, “आप मुझे आशीष दें और मेरी सीमाओं को बढ़ाएं! इसके अलावा आप मेरे साथ रहते हुए सारी बुराइयों को मुझसे दूर रखें, कि मैं उससे बचा रह सकूं.” परमेश्वर ने उसकी विनती सुन ली.

11शुहाह का भाई केलुब मेहिर का पिता था, जो एश्तोन का पिता था. 12एश्तोन पिता था बेथ-राफ़ा और पासेह का. तेहिन्‍नाह ईर-नाहाष का पिता था. ये रेकाहवासी थे.

13केनज़ के पुत्र थे:

ओथनीएल और सेराइयाह.

ओथनीएल के पुत्र थे:

हाथअथ और मेयोनोथाई. 14मेयोनोथाई पिता हुआ ओफ़राह का,

और सेराइयाह पिता हुआ योआब का,

जो गेहाराशीम का पिता था. ये गेहाराशीम इसलिये कहलाए कि कारीगर थे.

15येफुन्‍नेह के पुत्र कालेब के पुत्र:

इरु, एलाह, और नाअम.

एलाह का पुत्र था:

केनज़.

16येहालेलेल के पुत्र:

ज़ीफ़, ज़िफाह, तिरिया और आसारेल.

17एज़्रा के पुत्र:

येथेर, मेरेद, एफ़र और यालोन.

मेरेद की एक पत्नी, बिथिया, ने गर्भधारण किया और उसने मिरियम, शम्माई और इशबाह को जन्म दिया, जो एशतमोह का पिता था. 18फरओ की पुत्री बिथिया से जन्मे मेरेद की संतान ये थे.

उसकी यहूदियावासी पत्नी ने यारेद को जन्म दिया, जो गेदोर का पिता था,

हेबेर को भी, जो सोकोह का पिता था, और येकुथिएल को, जो ज़ानोहा को पिता था.

19नाहाम की बहन, होदियाह की पत्नी के पुत्र:

गारमी के काइलाह और माकाहथि एशतमोह के वंशमूल थे.

20शिमओन के पुत्र:

अम्मोन, रिन्‍नाह, बेन-हानन और तीलोन.

इशी के पुत्र:

ज़ोहेथ और बेन-ज़ोहेथ.

21यहूदाह के पुत्र:

शेलाह के पुत्र एर, जो लेकाह का पिता था, लादाह, जो मारेशाह का पिता था, जो बेथ-अशबेआ नगर वंशमूल था जहां सन के कपड़े का काम होता था.

22इनके अलावा योकिम और कोज़ेबा नगरवासी और योआश व सारफ़, जो मोआब पर शासन करते रहे, फिर याशुबीलेहेम को लौट गए. (यहां ये वर्णन पुराने हैं.) 23ये सभी कुम्हार थे, जो नेताईम और गेदेराह में बस गए थे; वहां रहते हुए, वे राजा की सेवा में लगे रहे.

सिमियन-वंशज

24शिमओन के पुत्र:

नमूएल, यामिन, यारिब, ज़ेराह, शाऊल,

25उसका पुत्र शल्लूम, उसका पुत्र मिबसाम, उसका पुत्र मिशमा.

26मिशमा के पुत्र:

हम्मूएल, उसका पुत्र ज़क्‍कूर, उसका पुत्र शिमेई.

27शिमेई के सोलह पुत्र थे और छः पुत्रियां, मगर उसके भाइयों के अधिक संतान न हुई, न ही उसका वंश बढ़ा, जैसी यहूदाह निवासियों की हुई थी. 28वे बेअरशेबा, मोलादाह, हाज़र-शूआल, 29बिल्हा, एज़ेम, तोलाद, 30बेथुएल, होरमाह, ज़िकलाग, 31बेथ-मरकाबोथ, हाज़र-सुसिम, बेथ-बिरी और शअरयिम नगरों में निवास करते थे. जब तक दावीद का शासन रहा, ये इन्हीं के नगर रहे. 32उनके आस-पास के गांवों के नाम थे, एथाम, एइन, रिम्मोन, तोकेन और आशान, पांच गांव. 33ये गांव उन नगरों के आस-पास ही थे. इनका विस्तार बाल नामक नगर तक था. ये इन्हीं के द्वारा बसाए गए नगर थे.

34मेशोबाब, यामलेख,

योशाह, जो अमाज़्याह का पुत्र था. 35योएल;

येहू, जो योशिबियाह का पुत्र था, जो सेराइयाह का पुत्र था, जो आसिएल का पुत्र था;

36एलिओएनाइ, याकोबाह, ये येहोशाइयाह;

असाइयाह; आदिएल; येसिमिएल; बेनाइयाह;

37ज़िज़ा, शीफी का पुत्र, जो अल्लोन का पुत्र था, जो येदाइयाह का पुत्र था, जो शिमरी का पुत्र था, जो शेमायाह का पुत्र था.

38ये सभी अपने-अपने गोत्रों के प्रधान थे.

इनके पिता का वंश बहुत ही बढ़ता चला गया, 39उन्होंने घाटी की पूर्वी दिशा की ओर, गेदोर के फाटक की ओर बढ़ना शुरू किया, कि उन्हें अपने भेड़-बकरियों के लिए चरागाह मिल जाए. 40यहां उन्हें उत्तम और उपजाऊ चरागाह मिल गया, भूभाग भी बहुत ही फैला हुआ था. यहां शांति थी, चैन था क्योंकि इसके पहले यहां के निवासी हाम के वंश थे.

41ये, जिनके नाम यहां लिखे हैं, यहूदिया के राजा हिज़किय्याह के शासनकाल में आए, उन्होंने वहां के मिऊनियों को और उनके शिविरों को नष्ट कर दिया. वे उनके स्थान पर वहां रहने लगे, क्योंकि यहां उनके पशुओं के लिए चरागाह था. 42शिमओन के पुत्रों में से पांच सौ पुरुष वहां से सेईर पर्वत को गए. इशी के पुत्र, पेलातियाह, नेअरियाह, रेफ़ाइयाह और उज्ज़िएल उनके प्रधान थे. 43उन्होंने अमालेकियों के भाग को, जो जीवित बचकर यहां आए हुए थे, नष्ट कर दिया, जो अब तक वहां रहते आ रहे थे.

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Genealogies of Judah and Simeon

  • The genealogy of Judah briefly pauses to highlight Jabez, whose name was associated with pain at birth. He prayed for God to bless him, enlarge his territory, and keep him from harm, and the biblical record notes that God granted his request.Sources: Jabez · the Bible text itself
  • Unlike lists focusing solely on political rulers, this chapter records specific occupational guilds, including the craftsmen of Ge-harashim, linen workers at Beth-ashbea, and potters who resided at Netaim and Gederah in royal service.Sources: Beth-ashbea · Netaim · the Bible text itself
  • During the reign of King Hezekiah of Judah, clan leaders from the tribe of Simeon migrated southward in search of fresh pasture for their livestock, establishing settlements in fertile areas near Gedor and Mount Seir.Sources: Simeon · the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Bethlehem · 31.704, 35.208 · verse 4
  • Tekoa · Today: Khirbet Teku’a · 31.632, 35.210 · verse 5
  • Moab · Today: Moab 1 · 31.181, 35.701 · verse 22

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
The Holy Bible in the Hindi language of India: Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि
copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Language: हिन्दी (Hindi)
Contributor: Biblica, Inc.
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” (बिब्लिका) द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में Biblica, Inc द्वारा पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
आपको अपने व्युत्पन्न कार्य को एक ही लाइसेंस (CC BY-SA) के तहत उपलब्ध कराना होगा.
यदि आप इस कार्य के अनुवाद के बारे में Biblica, Inc. को सूचित करना चाहते हैं, तो कृपया हमसे https://open.bible/contact-us|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* पर संपर्क करें.
This work is made available under the Creative Commons Attribution-ShareAlike 4‪.0 International License (CC BY-SA). To view a copy of this license, visit http://creativecommons.org/licenses/by-sa/4‪.0|https://creativecommons.org/licenses/by-sa/4.0* or send a letter to Creative Commons, PO Box 1866, Mountain View, CA 94042, USA.
Biblica® is a trademark registered by Biblica, Inc., and use of the Biblica® trademark requires the written permission of Biblica, Inc. Under the terms of the CC BY-SA license, you may copy and redistribute this unmodified work as long as you keep the Biblica® trademark intact. If you modify a copy or translate this work, thereby creating a derivative work, you must remove the Biblica® trademark. On the derivative work, you must indicate what changes you have made and attribute the work as follows: “The original work by Biblica, Inc. is available for free at www.biblica.com and open.bible.”
‪
Notice of copyright must appear on the title or copyright page of the work as follows:
Biblica® हिंदी समकालीन संस्करण-स्वतंत्र उपलब्धि™
सर्वाधिकार © 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.
Biblica® Open Hindi Contemporary Version™
Copyright © 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.
“Biblica” Biblica, Inc. द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय में पंजीकृत ट्रेडमार्क (व्यापार-चिह्न) है. इसे अनुमति के साथ उपयोग किया गया है.
“Biblica” is a trademark registered in the United States Patent and Trademark Office by Biblica, Inc. Used with permission.
You must also make your derivative work available under the same license (CC BY-SA).
‪If you would like to notify Biblica, Inc. regarding your translation of this work, please contact us at https://open.bible/contact-us.|https://open.bible/contact*
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2025-05-03

Source: http://ebible.org/hincv/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.