Nations Bible

Psalms 74

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

उत्पीड़कों से राहत के लिए प्रार्थना

आसाप का मश्कील

1हे परमेश्वर, तूने हमें क्यों सदा के लिये छोड़ दिया है?

तेरी कोपाग्नि का धुआँ तेरी चराई की भेड़ों के विरुद्ध क्यों उठ रहा है?

2अपनी मण्डली को जिसे तूने प्राचीनकाल में मोल लिया था,

और अपने निज भाग का गोत्र होने के लिये छुड़ा लिया था,

और इस सिय्योन पर्वत को भी, जिस पर तूने वास किया था, स्मरण कर! (व्यव. 32:9, यिर्म. 10:16, प्रेरि. 20:28)

3अपने डग अनन्त खण्डहरों की ओर बढ़ा;

अर्थात् उन सब बुराइयों की ओर जो शत्रु ने पवित्रस्थान में की हैं।

4तेरे द्रोही तेरे पवित्रस्थान के बीच गर्जते रहे हैं;

उन्होंने अपनी ही ध्वजाओं को चिन्ह ठहराया है।

5वे उन मनुष्यों के समान थे

जो घने वन के पेड़ों पर कुल्हाड़े चलाते हैं;

6और अब वे उस भवन की नक्काशी को,

कुल्हाड़ियों और हथौड़ों से बिल्कुल तोड़े डालते हैं।

7उन्होंने तेरे पवित्रस्थान को आग में झोंक दिया है,

और तेरे नाम के निवास को गिराकर अशुद्ध कर डाला है।

8उन्होंने मन में कहा है, “हम इनको एकदम दबा दें।”

उन्होंने इस देश में परमेश्वर के सब सभास्थानों को फूँक दिया है।

9हमको अब परमेश्वर के कोई अद्भुत चिन्ह दिखाई नहीं देते;

अब कोई नबी नहीं रहा,

न हमारे बीच कोई जानता है कि कब तक यह दशा रहेगी।

10हे परमेश्वर द्रोही कब तक नामधराई करता रहेगा?

क्या शत्रु, तेरे नाम की निन्दा सदा करता रहेगा?

11तू अपना दाहिना हाथ क्यों रोके रहता है?

उसे अपने पंजर से निकालकर उनका अन्त कर दे।

12परमेश्वर तो प्राचीनकाल से मेरा राजा है,

वह पृथ्वी पर उद्धार के काम करता आया है।

13तूने तो अपनी शक्ति से समुद्र को दो भागकर दिया;

तूने तो समुद्री अजगरों के सिरों को फोड़ दिया।

14तूने तो लिव्यातान के सिरों को टुकड़े-टुकड़े करके जंगली जन्तुओं को खिला दिए।

15तूने तो सोता खोलकर जल की धारा बहाई,

तूने तो बारहमासी नदियों को सूखा डाला।

16दिन तेरा है रात भी तेरी है;

सूर्य और चन्द्रमा को तूने स्थिर किया है।

17तूने तो पृथ्वी की सब सीमाओं को ठहराया;

धूपकाल और सर्दी दोनों तूने ठहराए हैं।

18हे यहोवा, स्मरण कर कि शत्रु ने नामधराई की है,

और मूर्ख लोगों ने तेरे नाम की निन्दा की है।

19अपनी पिण्डुकी के प्राण को वन पशु के वश में न कर;

अपने दीन जनों को सदा के लिये न भूल

20अपनी वाचा की सुधि ले;

क्योंकि देश के अंधेरे स्थान अत्याचार के घरों से भरपूर हैं।

21पिसे हुए जन को अपमानित होकर लौटना न पड़े;

दीन और दरिद्र लोग तेरे नाम की स्तुति करने पाएँ। (भज. 103:6)

22हे परमेश्वर, उठ, अपना मुकद्दमा आप ही लड़;

तेरी जो नामधराई मूर्ख द्वारा दिन भर होती रहती है, उसे स्मरण कर।

23अपने द्रोहियों का बड़ा बोल न भूल,

तेरे विरोधियों का कोलाहल तो निरन्तर उठता रहता है।

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Lament over the Destroyed Sanctuary

  • Psalms 73 through 83 are attributed to Asaph, a Levite musician and leader of David's choir. Because Psalm 74 laments the burning and total destruction of the sanctuary, many scholars connect it with the later "sons of Asaph," a guild of poets and singers who preserved his tradition.Sources: Asaph (Levite) · the Bible text itself
  • The psalm appeals to God to remember Mount Zion, a prominent hill in Jerusalem where David established his citadel and where the sanctuary stood as the dwelling place of God's name.Sources: Mount Zion · the Bible text itself
  • The destruction of the sanctuary is vividly described using the metaphor of woodcutters felling trees, as invaders smashed the intricate carved woodwork with axes and picks before burning the holy place to the ground.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Mount Zion · 31.772, 35.229 · verse 2

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.