Nations Bible

Psalms 68

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

इस्राएल का विजयगान

प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन, गीत

1परमेश्वर उठे, उसके शत्रु तितर-बितर हों;

और उसके बैरी उसके सामने से भाग जाएँ!

2जैसे धुआँ उड़ जाता है, वैसे ही तू उनको उड़ा दे;

जैसे मोम आग की आँच से पिघल जाता है,

वैसे ही दुष्ट लोग परमेश्वर की उपस्थिति से नाश हों।

3परन्तु धर्मी आनन्दित हों; वे परमेश्वर के सामने प्रफुल्लित हों;

वे आनन्द में मगन हों!

4परमेश्वर का गीत गाओ, उसके नाम का भजन गाओ;

जो निर्जल देशों में सवार होकर चलता है,

उसके लिये सड़क बनाओ;

उसका नाम यहोवा है, इसलिए तुम उसके सामने प्रफुल्लित हो!

5परमेश्वर अपने पवित्र धाम में,

अनाथों का पिता और विधवाओं का न्यायी है।

6परमेश्वर अनाथों का घर बसाता है;

और बन्दियों को छुड़ाकर सम्पन्न करता है;

परन्तु विद्रोहियों को सूखी भूमि पर रहना पड़ता है।

7हे परमेश्वर, जब तू अपनी प्रजा के आगे-आगे चलता था,

जब तू निर्जल भूमि में सेना समेत चला, (सेला)

8तब पृथ्वी काँप उठी,

और आकाश भी परमेश्वर के सामने टपकने लगा,

उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हाँ इस्राएल के परमेश्वर के सामने काँप उठा। (इब्रा. 12:26, न्या. 5:4,5)

9हे परमेश्वर, तूने बहुतायत की वर्षा की;

तेरा निज भाग तो बहुत सूखा था, परन्तु तूने उसको हरा भरा किया है;

10तेरा झुण्ड उसमें बसने लगा;

हे परमेश्वर तूने अपनी भलाई से दीन जन के लिये तैयारी की है।

11प्रभु आज्ञा देता है,

तब शुभ समाचार सुनानेवालियों की बड़ी सेना हो जाती है।

12अपनी-अपनी सेना समेत राजा भागे चले जाते हैं,

और गृहस्थिन लूट को बाँट लेती है।

13क्या तुम भेड़शालाओं के बीच लेट जाओगे?

और ऐसी कबूतरी के समान होंगे जिसके पंख चाँदी से

और जिसके पर पीले सोने से मढ़े हुए हों?

14जब सर्वशक्तिमान ने उसमें राजाओं को तितर-बितर किया,

तब मानो सल्मोन पर्वत पर हिम पड़ा।

15बाशान का पहाड़ परमेश्वर का पहाड़ है;

बाशान का पहाड़ बहुत शिखरवाला पहाड़ है।

16परन्तु हे शिखरवाले पहाड़ों, तुम क्यों उस पर्वत को घूरते हो,

जिसे परमेश्वर ने अपने वास के लिये चाहा है,

और जहाँ यहोवा सदा वास किए रहेगा?

17परमेश्वर के रथ बीस हजार, वरन् हजारों हजार हैं;

प्रभु उनके बीच में है,

जैसे वह सीनै पवित्रस्थान में है।

18तू ऊँचे पर चढ़ा, तू लोगों को बँधुवाई में ले गया;

तूने मनुष्यों से, वरन् हठीले मनुष्यों से भी भेंटें लीं,

जिससे यहोवा परमेश्वर उनमें वास करे। (इफि. 4:8)

19धन्य है प्रभु, जो प्रतिदिन हमारा बोझ उठाता है;

वही हमारा उद्धारकर्ता परमेश्वर है। (सेला)

20वही हमारे लिये बचानेवाला परमेश्वर ठहरा;

यहोवा प्रभु मृत्यु से भी बचाता है।

21निश्चय परमेश्वर अपने शत्रुओं के सिर पर,

और जो अधर्म के मार्ग पर चलता रहता है,

उसका बाल भरी खोपड़ी पर मार-मार के उसे चूर करेगा।

22प्रभु ने कहा है, “मैं उन्हें बाशान से निकाल लाऊँगा,

मैं उनको गहरे सागर के तल से भी फेर ले आऊँगा,

23कि तू अपने पाँव को लहू में डुबोए,

और तेरे शत्रु तेरे कुत्तों का भाग ठहरें।”

24हे परमेश्वर तेरी शोभा-यात्राएँ देखी गई,

मेरे परमेश्वर और राजा की शोभा यात्रा पवित्रस्थान में जाते हुए देखी गई।

25गानेवाले आगे-आगे और तारवाले बाजों के बजानेवाले पीछे-पीछे गए,

चारों ओर कुमारियाँ डफ बजाती थीं।

26सभाओं में परमेश्वर का,

हे इस्राएल के सोते से निकले हुए लोगों,

प्रभु का धन्यवाद करो।

27पहला बिन्यामीन जो सबसे छोटा गोत्र है,

फिर यहूदा के हाकिम और उनकी सभा

और जबूलून और नप्ताली के हाकिम हैं।

28तेरे परमेश्वर ने तेरी सामर्थ्य को बनाया है,

हे परमेश्वर, अपनी सामर्थ्य को हम पर प्रगट कर, जैसा तूने पहले प्रगट किया है।

29तेरे मन्दिर के कारण जो यरूशलेम में हैं,

राजा तेरे लिये भेंट ले आएँगे।

30नरकटों में रहनेवाले जंगली पशुओं को,

सांडों के झुण्ड को और देश-देश के बछड़ों को झिड़क दे।

वे चाँदी के टुकड़े लिये हुए प्रणाम करेंगे;

जो लोगे युद्ध से प्रसन्न रहते हैं, उनको उसने तितर-बितर किया है।

31मिस्र से अधिकारी आएँगे;

कूशी अपने हाथों को परमेश्वर की ओर फुर्ती से फैलाएँगे।

32हे पृथ्वी पर के राज्य-राज्य के लोगों परमेश्वर का गीत गाओ;

प्रभु का भजन गाओ, (सेला)

33जो सबसे ऊँचे सनातन स्वर्ग में सवार होकर चलता है;

देखो वह अपनी वाणी सुनाता है, वह गम्भीर वाणी शक्तिशाली है।

34परमेश्वर की सामर्थ्य की स्तुति करो,

उसका प्रताप इस्राएल पर छाया हुआ है,

और उसकी सामर्थ्य आकाशमण्डल में है।

35हे परमेश्वर, तू अपने पवित्रस्थानों में भययोग्य है,

इस्राएल का परमेश्वर ही अपनी प्रजा को सामर्थ्य और शक्ति का देनेवाला है।

परमेश्वर धन्य है।

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

The Victorious God of Israel

  • The psalm describes a grand festival procession into the sanctuary led by singers, musicians, and young women playing tambourines. Representatives from both southern tribes, like little Benjamin and Judah, and northern tribes, like Zebulun and Naphtali, unite in the celebration.Sources: the Bible text itself · Benjamin (patriarch) · Zebulun · Naphtali
  • The text contrasts the majestic, many-peaked mountain of Bashan with the mountain God chose for His dwelling in Jerusalem. It also compares the scattering of defeated kings across the land to snow falling on Zalmon, a wooded mountain near Shechem.Sources: the Bible text itself · Bashan · Zalmon · Jerusalem
  • Beyond Israel, the psalm foresees foreign nations submitting and bringing gifts to Jerusalem. It explicitly mentions envoys arriving from Egypt and the southern land of Cush reaching out their hands to God.Sources: the Bible text itself · Egypt · Cush · Jerusalem

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Places in this chapter

  • Egypt · 30.129, 31.308 · verses 7, 31
  • Mount Bashan · Today: Jebel Druze · 32.667, 36.733 · verse 15
  • Mount Zion · 31.772, 35.229 · verse 16
  • Holy Place · Today: on Mount Moriah · 31.778, 35.236 · verse 17
  • Bashan · 32.781, 35.935 · verse 22
  • Jerusalem · 31.777, 35.234 · verse 29
  • Cush · Today: Cush 1 · 16.935, 33.751 · verse 31

Only places identified with high confidence are shown (90% or more according to the scholarly sources compiled by OpenBible). Period map: DARE (Digital Atlas of the Roman Empire), CC BY 4.0; modern map: © OpenStreetMap contributors; places: OpenBible.info (CC BY 4.0).

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.