Nations Bible

Psalms 40

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

स्तुति का एक गीत

प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन

1मैं धीरज से यहोवा की बाट जोहता रहा;

और उसने मेरी ओर झुककर मेरी दुहाई सुनी।

2उसने मुझे सत्यानाश के गड्ढे

और दलदल की कीच में से उबारा,

और मुझ को चट्टान पर खड़ा करके

मेरे पैरों को दृढ़ किया है।

3उसने मुझे एक नया गीत सिखाया

जो हमारे परमेश्वर की स्तुति का है।

बहुत लोग यह देखेंगे और उसकी महिमा करेंगे,

और यहोवा पर भरोसा रखेंगे। (प्रका. 5:9, प्रका. 14:3, भज. 52:6)

4क्या ही धन्य है वह पुरुष,

जो यहोवा पर भरोसा करता है,

और अभिमानियों और मिथ्या की

ओर मुड़नेवालों की ओर मुँह न फेरता हो।

5हे मेरे परमेश्वर यहोवा, तूने बहुत से काम किए हैं!

जो आश्चर्यकर्मों और विचार तू हमारे लिये करता है

वह बहुत सी हैं; तेरे तुल्य कोई नहीं!

मैं तो चाहता हूँ कि खोलकर उनकी चर्चा करूँ,

परन्तु उनकी गिनती नहीं हो सकती।

6मेलबलि और अन्नबलि से तू प्रसन्न नहीं होता

तूने मेरे कान खोदकर खोले हैं।

होमबलि और पापबलि तूने नहीं चाहा।

7तब मैंने कहा,

“देख, मैं आया हूँ; क्योंकि पुस्तक में

मेरे विषय ऐसा ही लिखा हुआ है।

8हे मेरे परमेश्वर,

मैं तेरी इच्छा पूरी करने से प्रसन्न हूँ;

और तेरी व्यवस्था मेरे अन्तःकरण में बसी है।” (इब्रा. 10:5-7)

9मैंने बड़ी सभा में धार्मिकता के शुभ समाचार का प्रचार किया है;

देख, मैंने अपना मुँह बन्द नहीं किया हे यहोवा,

तू इसे जानता है।

10मैंने तेरी धार्मिकता मन ही में नहीं रखा;

मैंने तेरी सच्चाई

और तेरे किए हुए उद्धार की चर्चा की है;

मैंने तेरी करुणा और सत्यता बड़ी सभा से गुप्त नहीं रखी।

11हे यहोवा, तू भी अपनी बड़ी दया मुझ पर से न हटा ले,

तेरी करुणा और सत्यता से निरन्तर

मेरी रक्षा होती रहे!

12क्योंकि मैं अनगिनत बुराइयों से घिरा हुआ हूँ;

मेरे अधर्म के कामों ने मुझे आ पकड़ा

और मैं दृष्टि नहीं उठा सकता;

वे गिनती में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं;

इसलिए मेरा हृदय टूट गया।

13हे यहोवा, कृपा करके मुझे छुड़ा ले!

हे यहोवा, मेरी सहायता के लिये फुर्ती कर!

14जो मेरे प्राण की खोज में हैं,

वे सब लज्जित हों; और उनके मुँह काले हों

और वे पीछे हटाए और निरादर किए जाएँ

जो मेरी हानि से प्रसन्न होते हैं।

15जो मुझसे, “आहा, आहा,” कहते हैं,

वे अपनी लज्जा के मारे विस्मित हों।

16परन्तु जितने तुझे ढूँढ़ते हैं,

वह सब तेरे कारण हर्षित

और आनन्दित हों; जो तेरा किया हुआ उद्धार चाहते हैं,

वे निरन्तर कहते रहें, “यहोवा की बड़ाई हो!”

17मैं तो दीन और दरिद्र हूँ,

तो भी प्रभु मेरी चिन्ता करता है।

तू मेरा सहायक और छुड़ानेवाला है;

हे मेरे परमेश्वर विलम्ब न कर।

Did you know?

Deliverance, Obedience, and Prayer for Help

  • Psalm 40 combines thanksgiving for past rescue with an urgent plea for help. It begins by celebrating deliverance from a pit of despair and miry clay, but later transitions into a prayer for protection against surrounding troubles and adversaries.Sources: the Bible text itself
  • The text stresses that inner devotion and obedience are valued above ritual sacrifices. The psalmist declares that God did not require burnt or sin offerings, but rather a willing servant who delights in doing divine will with the law written within the heart.Sources: the Bible text itself
  • The author repeatedly highlights the duty of public testimony before the great assembly. Rather than keeping divine faithfulness, righteousness, and loving devotion private, the psalmist speaks openly to the gathered community.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.