Nations Bible

Psalms 34

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

परमेश्वर धर्मी का उद्धारकर्ता

दाऊद का भजन जब वह अबीमेलेक के सामने बौरहा बना, और अबीमेलेक ने उसे निकाल दिया, और वह चला गया

1मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूँगा;

उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी।

2मैं यहोवा पर घमण्ड करूँगा;

नम्र लोग यह सुनकर आनन्दित होंगे।

3मेरे साथ यहोवा की बड़ाई करो,

और आओ हम मिलकर उसके नाम की स्तुति करें;

4मैं यहोवा के पास गया,

तब उसने मेरी सुन ली,

और मुझे पूरी रीति से निर्भय किया।

5जिन्होंने उसकी ओर दृष्टि की,

उन्होंने ज्योति पाई;

और उनका मुँह कभी काला न होने पाया।

6इस दीन जन ने पुकारा तब यहोवा ने सुन लिया,

और उसको उसके सब कष्टों से छुड़ा लिया।

7यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत

छावनी किए हुए उनको बचाता है। (इब्रा. 1:14, दानि. 6:22)

8चखकर देखो कि यहोवा कैसा भला है!

क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो उसकी शरण लेता है। (1 पत. 2:3)

9हे यहोवा के पवित्र लोगों, उसका भय मानो,

क्योंकि उसके डरवैयों को किसी बात की घटी नहीं होती!

10जवान सिंहों को तो घटी होती

और वे भूखे भी रह जाते हैं;

परन्तु यहोवा के खोजियों को किसी भली

वस्तु की घटी न होगी।

11हे बच्चों, आओ मेरी सुनो,

मैं तुम को यहोवा का भय मानना सिखाऊँगा।

12वह कौन मनुष्य है जो जीवन की इच्छा रखता,

और दीर्घायु चाहता है ताकि भलाई देखे?

13अपनी जीभ को बुराई से रोक रख,

और अपने मुँह की चौकसी कर कि

उससे छल की बात न निकले। (याकू. 1:26)

14बुराई को छोड़ और भलाई कर;

मेल को ढूँढ़ और उसी का पीछा कर। (इब्रा. 12:14)

15यहोवा की आँखें धर्मियों पर लगी रहती हैं,

और उसके कान भी उनकी दुहाई की

ओर लगे रहते हैं। (यूह. 9:31)

16यहोवा बुराई करनेवालों के विमुख रहता है,

ताकि उनका स्मरण पृथ्वी पर से मिटा डाले। (1 पत. 3:10-12)

17धर्मी दुहाई देते हैं और यहोवा सुनता है,

और उनको सब विपत्तियों से छुड़ाता है।

18यहोवा टूटे मनवालों के समीप रहता है,

और पिसे हुओं का उद्धार करता है।

19धर्मी पर बहुत सी विपत्तियाँ पड़ती तो हैं,

परन्तु यहोवा उसको उन सबसे

मुक्त करता है। (नीति. 24:16, 2 तीमु. 3:11)

20वह उसकी हड्डी-हड्डी की रक्षा करता है;

और उनमें से एक भी टूटने नहीं पाता। (यूह. 19:36)

21दुष्ट अपनी बुराई के द्वारा मारा जाएगा;

और धर्मी के बैरी दोषी ठहरेंगे।

22यहोवा अपने दासों का प्राण मोल लेकर बचा लेता है;

और जितने उसके शरणागत हैं

उनमें से कोई भी दोषी न ठहरेगा।

Did you know?

A Song of Deliverance and Wisdom

  • The psalm's heading connects it to an episode where David feigned insanity before a ruler named Abimelech in order to escape danger, framing the entire composition as a hymn of thanksgiving for rescue.Sources: the Bible text itself
  • The poem shifts from personal thanksgiving to wisdom instruction, where the speaker invites hearers like a teacher addressing children to learn how speech, peaceable conduct, and reverence for God lead to a good life.Sources: the Bible text itself
  • Rather than promising immunity from hardship, the psalm acknowledges that the righteous experience many afflictions, emphasizing that God stays close to the brokenhearted and contrite.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.