Nations Bible

Psalms 27

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

विश्वास की घोषणा

दाऊद का भजन

1यहोवा मेरी ज्योति और मेरा उद्धार है;

मैं किस से डरूँ?

यहोवा मेरे जीवन का दृढ़ गढ़ ठहरा है,

मैं किसका भय खाऊँ?

2जब कुकर्मियों ने जो मुझे सताते और मुझी से

बैर रखते थे,

मुझे खा डालने के लिये मुझ पर चढ़ाई की,

तब वे ही ठोकर खाकर गिर पड़े।

3चाहे सेना भी मेरे विरुद्ध छावनी डाले,

तो भी मैं न डरूँगा; चाहे मेरे विरुद्ध लड़ाई ठन जाए,

उस दशा में भी मैं हियाव बाँधे निश्चित रहूँगा।

4एक वर मैंने यहोवा से माँगा है,

उसी के यत्न में लगा रहूँगा;

कि मैं जीवन भर यहोवा के भवन में रहने पाऊँ,

जिससे यहोवा की मनोहरता पर दृष्टि लगाए रहूँ,

और उसके मन्दिर में ध्यान किया करूँ। (भज. 6:8, भज. 23:6, फिलि. 3:13)

5क्योंकि वह तो मुझे विपत्ति के दिन में अपने

मण्डप में छिपा रखेगा;

अपने तम्बू के गुप्त स्थान में वह मुझे छिपा लेगा,

और चट्टान पर चढ़ाएगा। (भज. 91:1, भज. 40:2, भज. 138:7)

6अब मेरा सिर मेरे चारों ओर के शत्रुओं से ऊँचा होगा;

और मैं यहोवा के तम्बू में आनन्द के बलिदान चढ़ाऊँगा;

और मैं गाऊँगा और यहोवा के लिए गीत गाऊँगा। (भज. 3:3)

7हे यहोवा, मेरा शब्द सुन, मैं पुकारता हूँ,

तू मुझ पर दया कर और मुझे उत्तर दे। (भज. 130:2-4, भज. 13:3)

8तूने कहा है, “मेरे दर्शन के खोजी हो।”

इसलिए मेरा मन तुझ से कहता है,

“हे यहोवा, तेरे दर्शन का मैं खोजी रहूँगा।”

9अपना मुख मुझसे न छिपा।

अपने दास को क्रोध करके न हटा,

तू मेरा सहायक बना है।

हे मेरे उद्धार करनेवाले परमेश्वर मुझे त्याग न दे, और मुझे छोड़ न दे!

10मेरे माता-पिता ने तो मुझे छोड़ दिया है,

परन्तु यहोवा मुझे सम्भाल लेगा।

11हे यहोवा, अपना मार्ग मुझे सिखा,

और मेरे द्रोहियों के कारण मुझ को चौरस रास्ते पर ले चल। (भज. 5:8)

12मुझ को मेरे सतानेवालों की इच्छा पर न छोड़,

क्योंकि झूठे साक्षी जो उपद्रव करने की धुन

में हैं मेरे विरुद्ध उठे हैं।

13यदि मुझे विश्वास न होता कि जीवितों की

पृथ्वी पर यहोवा की भलाई को देखूँगा,

तो मैं मूर्छित हो जाता। (भज. 142:5)

14यहोवा की बाट जोहता रह;

हियाव बाँध और तेरा हृदय दृढ़ रहे;

हाँ, यहोवा ही की बाट जोहता रह! (भज. 31:24)

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

Confidence in God's Protection and Presence

  • The psalm repeatedly associates divine security with sacred space, portraying God's presence as a shelter, a tent, and a house where the worshiper can gaze upon God's beauty and offer joyful sacrifices with music.Sources: the Bible text itself
  • The threats described range from besieging armies and violent warfare to personal legal peril, specifically false witnesses who rise up breathing violence against the psalmist.Sources: the Bible text itself
  • The expression to seek God's face is central to the psalmist's plea, representing a desire for direct relational communion and favor rather than divine concealment or abandonment.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.