Nations Bible

Psalms 17

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

संरक्षण के लिये प्रार्थना

दाऊद की प्रार्थना

1हे यहोवा परमेश्वर सच्चाई के वचन सुन, मेरी पुकार की ओर ध्यान दे

मेरी प्रार्थना की ओर जो निष्कपट मुँह से निकलती है कान लगा!

2मेरे मुकद्दमे का निर्णय तेरे सम्मुख हो!

तेरी आँखें न्याय पर लगी रहें!

3यदि तू मेरे हृदय को जाँचता; यदि तू रात को मेरा परीक्षण करता,

यदि तू मुझे परखता तो कुछ भी खोटापन नहीं पाता;

मेरे मुँह से अपराध की बात नहीं निकलेगी।

4मानवीय कामों में मैंने तेरे मुँह के वचनों के द्वारा

अधर्मियों के मार्ग से स्वयं को बचाए रखा।

5मेरे पाँव तेरे पथों में स्थिर रहे, फिसले नहीं।

6हे परमेश्वर, मैंने तुझ से प्रार्थना की है, क्योंकि तू मुझे उत्तर देगा।

अपना कान मेरी ओर लगाकर मेरी विनती सुन ले।

7तू जो अपने दाहिने हाथ के द्वारा अपने

शरणागतों को उनके विरोधियों से बचाता है,

अपनी अद्भुत करुणा दिखा।

8अपनी आँखों की पुतली के समान सुरक्षित रख;

अपने पंखों के तले मुझे छिपा रख,

9उन दुष्टों से जो मुझ पर अत्याचार करते हैं,

मेरे प्राण के शत्रुओं से जो मुझे घेरे हुए हैं।

10उन्होंने अपने हृदयों को कठोर किया है;

उनके मुँह से घमण्ड की बातें निकलती हैं।

11उन्होंने पग-पग पर मुझ को घेरा है;

वे मुझ को भूमि पर पटक देने के लिये

घात लगाए हुए हैं।

12वह उस सिंह के समान है जो अपने शिकार की लालसा करता है,

और जवान सिंह के समान घात लगाने के स्थानों में बैठा रहता है।

13उठ, हे यहोवा!

उसका सामना कर और उसे पटक दे!

अपनी तलवार के बल से मेरे प्राण को दुष्ट से बचा ले।

14अपना हाथ बढ़ाकर हे यहोवा, मुझे मनुष्यों से बचा,

अर्थात् सांसारिक मनुष्यों से जिनका भाग इसी जीवन में है,

और जिनका पेट तू अपने भण्डार से भरता है।

वे बाल-बच्चों से सन्तुष्ट हैं; और शेष सम्पत्ति अपने बच्चों के लिये छोड़ जाते हैं।

15परन्तु मैं तो धर्मी होकर तेरे मुख का दर्शन करूँगा

जब मैं जागूँगा तब तेरे स्वरूप से सन्तुष्ट होऊँगा। (भज. 4:6,7, 1 यहू. 3:2)

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

A Prayer for Protection and Vindication

  • The psalm uses vivid metaphors of intimacy and divine shelter, asking God to guard the speaker as the apple of his eye and hide him in the shadow of his wings.Sources: the Bible text itself
  • The speaker depicts the danger of hostile pursuers using predatory imagery, comparing them to a fierce lion lurking in ambush to tear its prey.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.