Nations Bible

Job 39

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

1“क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियाँ कब बच्चे देती हैं?

या जब हिरनियाँ बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है?

2क्या तू उनके महीने गिन सकता है,

क्या तू उनके बियाने का समय जानता है?

3जब वे बैठकर अपने बच्चों को जनतीं,

वे अपनी पीड़ाओं से छूट जाती हैं?

4उनके बच्चे हष्ट-पुष्ट होकर मैदान में बढ़ जाते हैं;

वे निकल जाते और फिर नहीं लौटते।

5“किसने जंगली गदहे को स्वाधीन करके छोड़ दिया है?

किसने उसके बन्धन खोले हैं?

6उसका घर मैंने निर्जल देश को,

और उसका निवास नमकीन भूमि को ठहराया है।

7वह नगर के कोलाहल पर हँसता,

और हाँकनेवाले की हाँक सुनता भी नहीं।

8पहाड़ों पर जो कुछ मिलता है उसे वह चरता

वह सब भाँति की हरियाली ढूँढ़ता फिरता है।

9“क्या जंगली साँड़ तेरा काम करने को प्रसन्न होगा?

क्या वह तेरी चरनी के पास रहेगा?

10क्या तू जंगली साँड़ को रस्से से बाँधकर रेघारियों में चला सकता है?

क्या वह नालों में तेरे पीछे-पीछे हेंगा फेरेगा?

11क्या तू उसके बड़े बल के कारण उस पर भरोसा करेगा?

या जो परिश्रम का काम तेरा हो, क्या तू उसे उस पर छोड़ेगा?

12क्या तू उसका विश्वास करेगा, कि वह तेरा अनाज घर ले आए,

और तेरे खलिहान का अन्न इकट्ठा करे?

13“फिर शुतुर्मुर्गी अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है,

परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं?

14क्योंकि वह तो अपने अण्डे भूमि पर छोड़ देती

और धूलि में उन्हें गर्म करती है;

15और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पाँव से कुचले जाएँगे,

या कोई वन पशु उनको कुचल डालेगा।

16वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं;

यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तो भी वह निश्चिन्त रहती है;

17क्योंकि परमेश्वर ने उसको बुद्धिरहित बनाया,

और उसे समझने की शक्ति नहीं दी।

18जिस समय वह सीधी होकर अपने पंख फैलाती है,

तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है।

19“क्या तूने घोड़े को उसका बल दिया है?

क्या तूने उसकी गर्दन में फहराते हुई घने बाल जमाए है?

20क्या उसको टिड्डी की सी उछलने की शक्ति तू देता है?

उसके फूँक्कारने का शब्द डरावना होता है।

21वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हर्षित रहता है,

वह हथियार-बन्दों का सामना करने को निकल पड़ता है।

22वह डर की बात पर हँसता, और नहीं घबराता;

और तलवार से पीछे नहीं हटता।

23तरकश और चमकता हुआ सांग और भाला

उस पर खड़खड़ाता है।

24वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है;

जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रुकता नहीं।

25जब जब नरसिंगा बजता तब-तब वह हिन-हिन करता है,

और लड़ाई और अफसरों की ललकार

और जय जयकार को दूर से सूँघ लेता है।

26“क्या तेरे समझाने से बाज उड़ता है,

और दक्षिण की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है?

27क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है,

और ऊँचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है?

28वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी

और दृढ़ स्थान पर बसेरा करता है।

29वह अपनी आँखों से दूर तक देखता है,

वहाँ से वह अपने अहेर को ताक लेता है।

30उसके बच्चे भी लहू चूसते हैं;

और जहाँ घात किए हुए लोग होते वहाँ वह भी होता है।” (लूका 17:37, मत्ती 24: 28)

Artistic illustration — an interpretation, not a historical record.

Did you know?

God’s Care and Design in the Animal Kingdom

  • The divine speech challenges Job regarding the untamable nature of wild animals such as the wild donkey and the wild ox. Unlike domesticated livestock used for farming and threshing, these creatures dwell freely in the wilderness and salt flats, completely independent of human authority and labor.Sources: the Bible text itself
  • The text highlights the ostrich’s peculiar nesting habits, describing how it leaves its eggs in the sand without the protective care seen in other birds, yet outruns horses when fleeing across open ground.Sources: the Bible text itself
  • The vivid portrait of the warhorse describes its fearlessness, strength, and eagerness in the face of weapons and battle horns, emphasizing that its courage and nature are bestowed by God rather than human mastery.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.