Nations Bible

Job 24

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019 · Tap a verse to see its cross-references.

अय्यूब की शिकायत

1“सर्वशक्तिमान ने दुष्टों के न्याय के लिए समय क्यों नहीं ठहराया,

और जो लोग उसका ज्ञान रखते हैं वे उसके दिन क्यों देखने नहीं पाते?

2कुछ लोग भूमि की सीमा को बढ़ाते,

और भेड़-बकरियाँ छीनकर चराते हैं।

3वे अनाथों का गदहा हाँक ले जाते,

और विधवा का बैल बन्धक कर रखते हैं।

4वे दरिद्र लोगों को मार्ग से हटा देते,

और देश के दीनों को इकट्ठे छिपना पड़ता है।

5देखो, दीन लोग जंगली गदहों के समान

अपने काम को और कुछ भोजन यत्न से ढूँढ़ने को निकल जाते हैं;

उनके बच्चों का भोजन उनको जंगल से मिलता है।

6उनको खेत में चारा काटना,

और दुष्टों की बची बचाई दाख बटोरना पड़ता है।

7रात को उन्हें बिना वस्त्र नंगे पड़े रहना

और जाड़े के समय बिना ओढ़े पड़े रहना पड़ता है।

8वे पहाड़ों पर की वर्षा से भीगे रहते,

और शरण न पाकर चट्टान से लिपट जाते हैं।

9कुछ दुष्ट लोग अनाथ बालक को माँ की छाती पर से छीन लेते हैं,

और दीन लोगों से बन्धक लेते हैं।

10जिससे वे बिना वस्त्र नंगे फिरते हैं;

और भूख के मारे, पूलियाँ ढोते हैं।

11वे दुष्टों की दीवारों के भीतर तेल पेरते

और उनके कुण्डों में दाख रौंदते हुए भी प्यासे रहते हैं।

12वे बड़े नगर में कराहते हैं,

और घायल किए हुओं का जी दुहाई देता है;

परन्तु परमेश्वर मूर्खता का हिसाब नहीं लेता।

13“फिर कुछ लोग उजियाले से बैर रखते,

वे उसके मार्गों को नहीं पहचानते,

और न उसके मार्गों में बने रहते हैं।

14खूनी, पौ फटते ही उठकर दीन दरिद्र मनुष्य को घात करता,

और रात को चोर बन जाता है।

15व्यभिचारी यह सोचकर कि कोई मुझ को देखने न पाए,

दिन डूबने की राह देखता रहता है,

और वह अपना मुँह छिपाए भी रखता है।

16वे अंधियारे के समय घरों में सेंध मारते और

दिन को छिपे रहते हैं;

वे उजियाले को जानते भी नहीं।

17क्योंकि उन सभी को भोर का प्रकाश घोर

अंधकार सा जान पड़ता है,

घोर अंधकार का भय वे जानते हैं।”

18“वे जल के ऊपर हलकी सी वस्तु के सरीखे हैं,

उनके भाग को पृथ्वी के रहनेवाले कोसते हैं,

और वे अपनी दाख की बारियों में लौटने नहीं पाते।

19जैसे सूखे और धूप से हिम का जल सूख जाता है

वैसे ही पापी लोग अधोलोक में सूख जाते हैं।

20माता भी उसको भूल जाती,

और कीड़े उसे चूसते हैं,

भविष्य में उसका स्मरण न रहेगा;

इस रीति टेढ़ा काम करनेवाला वृक्ष के समान कट जाता है।

21“वह बाँझ स्त्री को जो कभी नहीं जनी लूटता,

और विधवा से भलाई करना नहीं चाहता है।

22बलात्कारियों को भी परमेश्वर अपनी शक्ति से खींच लेता है,

जो जीवित रहने की आशा नहीं रखता, वह भी फिर उठ बैठता है।

23उन्हें ऐसे बेखटके कर देता है, कि वे सम्भले रहते हैं;

और उसकी कृपादृष्टि उनकी चाल पर लगी रहती है।

24वे बढ़ते हैं, तब थोड़ी देर में जाते रहते हैं,

वे दबाए जाते और सभी के समान रख लिये जाते हैं,

और अनाज की बाल के समान काटे जाते हैं।

25क्या यह सब सच नहीं! कौन मुझे झुठलाएगा?

कौन मेरी बातें निकम्मी ठहराएगा?”

Did you know?

Job Questions the Delay of Justice

  • Moving boundary stones and seizing working animals, such as a widow's ox or an orphan's donkey, as pledges for debt were devastating forms of exploitation. Job highlights how these predatory practices forced the poorest families off their land and into the wilderness to forage for survival like wild donkeys.Sources: the Bible text itself
  • Job portrays criminals who operate under cover of darkness, such as murderers, thieves who dig through walls, and disguised adulterers. He laments that while these wrongdoers actively avoid the light, God often seems to delay establishing fixed, visible times of judgment to stop them.Sources: the Bible text itself

Notes written with AI assistance from open sources (Theographic Bible Metadata, CC BY-SA 4.0; Easton’s Bible Dictionary, public domain) and reviewed before publishing.

Credits and license for this translation
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019
The Indian Revised Version Holy Bible in the Hindi language of India
copyright © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions
Language: मानक हिन्दी‎ (Hindi)
Translation by: Bridge Connectivity Solutions
Contributor: Bridge Connectivity Solutions Pvt. Ltd.
This translation is made available to you under the terms of the
Creative Commons Attribution Share-Alike license 4.0.
You have permission to share and redistribute this Bible translation in any format and to make reasonable revisions and adaptations of this translation, provided that:
You include the above copyright and source information.
If you make any changes to the text, you must indicate that you did so in a way that makes it clear that the original licensor is not necessarily endorsing your changes.
If you redistribute this text, you must distribute your contributions under the same license as the original.
Pictures included with Scriptures and other documents on this site are licensed just for use with those Scriptures and documents.
For other uses, please contact the respective copyright owners.
Note that in addition to the rules above, revising and adapting God's Word involves a great responsibility to be true to God's Word. See Revelation 22:18-19.
2023-04-11

Source: http://ebible.org/hin2017/ · eBible.org

Talk to us

Tell us where you read from, how the Bible has helped you, or what we could improve. We read every message.